Monday, October 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

अच्छी खबर: इन तीन रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास 40 करोड़ों से अधिक की लागत से होगा पुनर्विकास..

अच्छी खबर: इन तीन रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास 40 करोड़ों से अधिक की लागत से होगा पुनर्विकास..
0
SHARES
171
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अच्छी खबर: इन तीन रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास 40 करोड़ों से अधिक की लागत से होगा पुनर्विकास..

Related posts

देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

October 25, 2026
देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!

देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!

October 25, 2026

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन से टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास शिलान्यास समारोह में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गए 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के वृहद कार्य ने देश में आज एक और नया कीर्तिमान बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 40 करोड़ से अधिक की लागत से पुनर्विकास के लिए चयनित इन तीनों रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास से कुमाऊं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मिलने के साथ ही लोगों को स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं तथा भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को खत्म कर भारतीय रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है तो भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं तथा देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तरखंड में बहुत से कार्य हुए हैं। उत्तराखंड में आज पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। प्रधनमंत्री जी की दूरदर्शिता और स्पष्ट विजन के कारण ही आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का 50 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई अमृत भारत स्टेशन योजना, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और बदलते भारत का प्रतिबिंब है। आज का नया भारत, एक नई गति और एक नई शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस प्रकार से न केवल रेलवे, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया जा रहा है, वह अभूतपूर्व है। आज भारतीय रेल, इसका बदलता स्वरूप, विकसित देशों के रेल नेटवर्क को चुनौती देता है। यह देखकर गर्व की अनुभूति होती है जिसका साक्षात् प्रमाण वन्दे भारत ट्रेन है तथा इस ट्रेन की मांग अब दूसरे देश भी करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड को भी देहरादून से आनंद विहार के मध्य वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि आज रेल आधुनिक हो रही है, सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है, रेलवे स्टेशन ’’मॉडर्न विजन’’ के साथ विकसित किए जा रहे हैं, लेकिन इस विकास के बीच भी, हमने अपनी संस्कृति और विरासत को कतई नहीं भुलाया है, जिसको ध्यान में रखते हुए जिन स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव आज रखी गई है। उन्हें स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के आधार पर विकसित किया जाएगाl

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का निरंतर कार्य कर रही है तथा हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के मंत्र को लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

बड़ी खबर: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के तहत 70 विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक और प्रभारी घोषित किए, लिस्ट

Next Post

बड़ी खबर: वरिष्ठ IAS हरिशचद्र सेमवाल तबियत बिगड़ने पर सिनर्जी में भर्ती..

Next Post
बड़ी खबर: वरिष्ठ IAS हरिशचद्र सेमवाल तबियत बिगड़ने पर सिनर्जी में भर्ती..

बड़ी खबर: वरिष्ठ IAS हरिशचद्र सेमवाल तबियत बिगड़ने पर सिनर्जी में भर्ती..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उपजिलाधिकारी को मंहगी पड़ी विधायक के खिलाफ तहरीर

उपजिलाधिकारी को मंहगी पड़ी विधायक के खिलाफ तहरीर

4 years ago
बड़ी खबर: इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक सदन के बाहर बैठे धरने पर

बड़ी खबर: इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक सदन के बाहर बैठे धरने पर

4 years ago
बाल सुधार गृह में, 15 साल की नाबालिक से दुष्कर्म, दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

बाल सुधार गृह में, 15 साल की नाबालिक से दुष्कर्म, दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

3 years ago
बारिश के कारण ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर आवाजाही ठप। बीआरओ ने बमुश्किल खुलवाया मार्ग

बारिश के कारण ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटरमार्ग पर आवाजाही ठप। बीआरओ ने बमुश्किल खुलवाया मार्ग

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
  • देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!
  • उत्तराखंड में फिर डोली धरती! पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप, जोन-6 में शामिल हुआ राज्य

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

October 25, 2026
देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!

देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!

October 25, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.