Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: आयुष्मान योजना में निजी अस्पताल को स्वास्थ्य प्राधिकरण का नोटिस, कर रहे थे खेल..

बड़ी खबर: आयुष्मान योजना में निजी अस्पताल को स्वास्थ्य प्राधिकरण का नोटिस, कर रहे थे खेल..
0
SHARES
158
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: आयुष्मान योजना में निजी अस्पताल को स्वास्थ्य प्राधिकरण का नोटिस, कर रहे थे खेल..

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

देहरादून: उत्तराखंड अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत राज्य में 55.16 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। योजना के तहत 102 राजकीय व 152 निजी चिकित्सालय सूचीबद्ध हैं।

वहीं 26 विशेषज्ञ सेवाएं 917 पैकेज व 1671 प्रोसीजर इस योजना में शामिल हैं। आयुष्मान कार्ड धारक के अस्पताल में भर्ती होने पर उसका उपचार पूर्णत निश्शुल्क किया जाता है।प्रदेश के निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में ‘खेल’ कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड धारक के भर्ती होने पर कुछ अस्पताल उससे विभिन्न जांच का पैसा ले रहे हैं। जबकि यह सभी जांच संबंधित पैकेज में शामिल होती हैं। यानी क्लेम के साथ-साथ अस्पताल मरीज से भी यह रकम वसूल रहे हैं।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के पास लगातार इस तरह की शिकायतें पहुंच रही हैं। जिस पर प्राधिकरण ने समस्त सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों को नोटिस जारी किया है। बता दें, प्रदेश सरकार ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को लागू कर उत्तराखंड के हर परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख तक के स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लिया है।निजी अस्पताल कर रहे धांधली

कुछ निजी अस्पताल अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में गड़बड़ी कर रहे हैं। अस्पताल में संचालित डायग्नोस्टिक लैब को आउटसोर्स पर बता मरीज से जांच के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं। ऐसी शिकायतें मिलने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक-क्लेम मैनेजमेंट डा. वीएस टोलिया ने समस्त सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों को नोटिस जारी किया है।

अवैध रूप से ली गई धनराशि पर अर्थदंड का प्राविधान

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि योजना के लाभार्थियों से धनराशि की मांग करना राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं चिकित्सालय के बीच हुए अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों में चिकित्सालय पर अवैध रूप से ली गई धनराशि के सापेक्ष अर्थदंड का भी प्राविधान है। ऐसे में अस्पताल अनुबंध की नियम व शर्तों के आधार पर योजना के लाभार्थियों को निश्शुल्क उपचार प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें।

चिकित्सालय के खिलाफ होगी कार्रवाई

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक-क्लेम मैनेजमेंट डा. वीएस टोलिया के अनुसार किसी भी चिकित्सालय के विरुद्ध अनाधिकृत रूप से धनराशि की मांग के संबंध में शिकायत पाई गई, तो चिकित्सालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एक दिन में औसतन 500 से अधिक मरीज हो रहे भर्ती आयुष्मान योजना में प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती किए जा रहे हैं। योजना में अब तक 10.6 लाख लाभार्थियों का मुफ्त इलाज किया गया। इस पर 2050 करोड़ की राशि खर्च की गई।आयुष्मान योजना के तहत मिलती हैं ये सुविधाएं

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत राज्य में 55.16 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। योजना के तहत 102 राजकीय व 152 निजी चिकित्सालय सूचीबद्ध हैं। वहीं, 26 विशेषज्ञ सेवाएं, 917 पैकेज व 1671 प्रोसीजर इस योजना में शामिल हैं। आयुष्मान कार्ड धारक के अस्पताल में भर्ती होने पर उसका उपचार पूर्णत: निश्शुल्क किया जाता है। किसी भी बीमारी के निर्धारित पैकेज में रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी जांच भी शामिल रहती हैं। यही नहीं, मरीज को डिस्चार्ज होने पर 15 दिन की दवाएं भी मुफ्त देने की व्यवस्था है।

Previous Post

ब्रेकिंग: इन 3 IAS ऑफिसर्स के विभागों में फेरबदल, देखें आदेश..  

Next Post

Job’s update: CRP/BRP के 955 पदों पर भर्ती, इतनी चाहिए योग्यता..

Next Post
Job’s update: CRP/BRP के 955 पदों पर भर्ती, इतनी चाहिए योग्यता..

Job's update: CRP/BRP के 955 पदों पर भर्ती, इतनी चाहिए योग्यता..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वारदात: प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने अपने पति को लगाया ठिकाने। पत्थर से कुचल कर की गई हत्या

वारदात: प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने अपने पति को लगाया ठिकाने। पत्थर से कुचल कर की गई हत्या

4 years ago
बड़ी खबर: अब हॉस्पिटल्स के बाहर नहीं खुल सकेंगे ब्लड बैंक, केंद्र ने जारी किया सर्कुलर ..

बड़ी खबर: अब हॉस्पिटल्स के बाहर नहीं खुल सकेंगे ब्लड बैंक, केंद्र ने जारी किया सर्कुलर ..

2 years ago
बड़ी खबर: एचएसएसटी के छात्रों ने आईटी कंपनी की कार्यशैली को जाना

बड़ी खबर: एचएसएसटी के छात्रों ने आईटी कंपनी की कार्यशैली को जाना

2 years ago
एक्सक्लूसिव: प्रशासन की लापरवाही के चलते मुन्नी की गिरफ्तारी पर टली

एक्सक्लूसिव: प्रशासन की लापरवाही के चलते मुन्नी की गिरफ्तारी पर टली

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.