Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: 2001 से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियानः पद्म श्री डाॅ. बी. के. एस. संजय

बड़ी खबर: 2001 से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियानः पद्म श्री डाॅ. बी. के. एस. संजय
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: 2001 से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियानः पद्म श्री डाॅ. बी. के. एस. संजय

  •  पद्म श्री डाॅ. बी. के. एस. संजय द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियानः

देहरादून: संजय ऑर्थाेपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, जाखन देहरादून व सेवा सोसाइटी ने 8वें संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 10-14 मई 2024 के अवसर पर निःशुल्क जन जागरूकता व्याख्यानों का आयोजन किया। पद्म श्री से सम्मानित डॉ. बी. के. एस. संजय और इंडिया एवं इंटर नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स होल्डर डॉ. गौरव संजय ने 14 मई 2024 को उत्तराखंड प्रेस क्लब, देहरादून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

डॉ. बी. के. एस. संजय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर साल भारत में लगभग 5 लाख दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनमें से करीब डेढ़ लाख लोग मारे जा रहे हैं। जैसे-जैसे देश की आर्थिक स्थिति सुधर रही है, वैसे-वैसे जनता की भी। जिससे वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भारत में दुनिया के केवल 1 प्रतिशत वाहन हैं लेकिन दुर्घटनाओं की संख्या दुनिया की 11 प्रतिशत है। हमारे देश में सड़क दुर्घटनाएं ने एक महामारी का रूप ले लिया है।

गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर ऑर्थाेपीडिक सर्जन डॉ. बी. के. एस. संजय ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि इन दुर्घटनाओं का समाज और राष्ट्र पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सड़क यातायात दुर्घटनाओं से प्रत्येक पीड़ित गरीब हो जाता है और गरीब और अधिक गरीब हो जाता है। यह दुर्घटनाएं देश के विकास में एक रोड़ें का काम कर रही हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं से समग्र समाज को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

डॉ. संजय ने यह भी बताया कि उनके क्लीनिकल अध्ययन से पता चला है कि 90 प्रतिशत दुर्घटनाएं वाहन चालकों की लापरवाही के कारण होती हैं। इन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और रोका जाना चाहिए। डॉ. संजय ने समाज से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और पीड़ितों और उनके दोस्तों और परिवारों की शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक पीड़ा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की।

पद्म श्री से सम्मानित डॉ. बी.के.एस. संजय, उनके पुत्र डॉ. गौरव संजय और उनकी टीम सड़क दुर्घनाओं से पीड़ितों और उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों की पीड़ा और भावनाओं को साझा करके सड़क यातायात दुर्घटना के परिणाम के बारे में जनता में जागरूकता फैला रही है।

इंडिया एवं इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर आर्थाेपीडिक सर्जन डॉ. गौरव संजय ने कहा कि हमारी संस्था 2001 से सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है। हम ऑडियो-विजुअल व्याख्यानों के माध्यम से जागरूकता फैला रहे हैं। इसी कड़ी में गत वर्षो की ही भाँति इस वर्ष भी इनके सेंटर द्वारा जी.आर.डी. अकादमी, देहरादून, गुरूनानक काॅलेज, झाझरा, देहरादून, उत्तरांचल आयुर्वेदिक काॅलेज, राजपुर, देहरादून एवं वर्णी जैन इंटर काॅलेज, देहरादून आदि में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया एवं सड़क यातायात के नियमों को पालन करने की शपथ दिलाई गई। जो कि इनके द्वारा समाज के लिए एक सराहनीय पहल है।

आज तक हमारे संस्थान ने देश एवं प्रदेश के सरकारी एवं गैर सरकारी विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, से लेकर एम्स और आई.आई.टी. जैसे राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों में भी 200 से अधिक मुफ्त जन जागरूकता व्याख्यान दिए हैं। इस उपलब्धि को इंडिया और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉड्र्स में सूचीबद्ध किया जा चुका है।

इंडिया और इंटरनेशनल बुक रिकॉर्ड्स होल्डर डॉ. गौरव ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण वाहन चलाते समय तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना, चलते वाहन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल, नींद की कमी और वाहन चालक की थकान है। मानव संसाधन पृथ्वी ग्रह पर सबसे बड़ा संसाधन है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर हम हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट पहनें तो दोपहिया वाहनों में 20 प्रतिशत और चौपहिया वाहनों में 20 प्रतिशत यानी कि 40 प्रतिशत मौतों को आसानी से रोका जा सकता है।

डॉ. गौरव संजय समय-समय पर जनता से यातायात नियमों को सीखने और उनका पालन और सरकार से भी यातायात नियमों को शिक्षित करने और लागू करने की अपील करते रहते हैं। उन्होंने कहा और उन्हें उम्मीद है कि अगर ऐसा किया गया तो दुर्घटनाओं की संख्या और उनके परिणामस्वरूप पीड़ितों और समाज को होने वाली पीड़ा कम से कम होगी।

Previous Post

खुशखबरी : एचआईएमएस जौलीग्रांट में डीएम कार्डियोलॉजी व डीएम क्रिटिकल केयर मेडिसिन में तीन-तीन सीटें मंजूर

Next Post

बड़ी खबर: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट..

Next Post
बड़ी खबर: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट..

बड़ी खबर: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा

3 weeks ago
बड़ी खबर: मतावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी ऑफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति

बड़ी खबर: मतावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी ऑफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति

1 year ago
आर्मी विंग की लिटिल एंजेल स्कूल में हुई शुरुआत

आर्मी विंग की लिटिल एंजेल स्कूल में हुई शुरुआत

8 months ago
बिग ब्रेकिंग :  उत्तराखंड में यहां सड़क हादसे ने त्योहार के दिन छीनी तीन जिंदगियां, दो घायल

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में यहां सड़क हादसे ने त्योहार के दिन छीनी तीन जिंदगियां, दो घायल

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.