Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बड़ी खबर: पटेलनगर क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, ऐसे पकड़ा गया दरिंदा…

बड़ी खबर: पटेलनगर क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, ऐसे पकड़ा गया दरिंदा…
0
SHARES
426
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: पटेलनगर क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, ऐसे पकड़ा गया दरिंदा…

 

Related posts

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

August 12, 2026
  • एसएसपी देहरादून ने स्वयं कमान सभांलते हुए ब्लांइड मर्डर केस की मिस्ट्री को सुलझाया
  • पूरे मामले की स्वंय लगातार मॉनिटरिंग करते हुए घटना के खुलासे तक सभी टीमों को दिन रात एक करने के दिये थे निर्देश
  • महिला के प्रेमी ने दिया था घटना को अजांम,   

 

देहरादून: दिनाँक 25-06-2024 की शाम थाना पटेलनगर को बडोवाला क्षेत्र में पैट्रोल पम्प से आगे सूखे नाले से बदबू आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर सूखे नाले में 02 शव कूडे में पडे हुये थे, जिससे दुर्गन्ध आ रही थी, पुलिस द्वारा शवो को कब्जे में लिया गया। घटना के सम्बंध में देर सांय पता चलने तथा घटनास्थल के आसपास जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा होने के दृष्टिगत तत्समय घटना स्थल के आस-पास सर्च अभियान नही चलाया जा सका तथा 01 पुलिस टीम को निगरानी हेतु घटना स्थल पर नियुक्त किया गया। अगले दिन प्रातः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वंय घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी निगरानी में घटना स्थल व उसके आस-पास के जंगल में काम्बिंग/सर्च अभियान चलाया गया, सर्च अभियान के दौरान पूर्व में शव बरामद होने के स्थान से कुछ दूरी पर कूडे का ढेर से तेज दुर्गन्ध आने पर कूढे को हटाकर देखा गया तो 01 अन्य महिला का सडा-गला शव ढेर के नीचे दबा हुआ मिला, जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया। घटना स्थल से एक अन्य महिला का शव मिलने से साफ हुआ कि उक्त सभी शव एक ही परिवार के सदस्यों के हैं।

घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर के साथ लगातार टीमों के साथ मौजूद रहकर मॉनिटरिंग की गई। गठित टीमों द्वारा जनपद के सभी थानांे व आस पास के जनपदों मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर आदि स्थानो पर विगत कुछ दिनों में किसी महिला व उसके बच्चियों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी की गई परन्तु देहरादून, मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर के किसी थाने में ऐसे किसी गुमशुदगी का दर्ज होना नहीं पाया गया। हालांकि बिजनौर में एक दो थाना क्षेत्रों में महिला व उसकी बच्चीयों की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को बिजनौर रवाना कर उक्त गुमशुदगियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई।

घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान के दौरान कुछ दूरी पर पुलिस को एक ब्लू डार्ट कम्पनी का नीले रंग का बैग मिला, जिसमें महिला व बच्चों के कपडे व अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो उक्त शवों के ही प्रतीत हो रहे थे। पास ही एक पर्पल कलर का बैग भी पुलिस टीम को प्राप्त हुआ तथा घटना स्थल के पास मौजूद टिम्बर लाइन फैक्ट्री के आसपास एक रोडवेज बस का टिक्ट नेहटौर से देहरादून का बरामद हुआ, जो एक बालिग व 01 नाबालिग का था, जिस पर फैक्ट्री के अन्दर चैक करने पर पुलिस टीम को ब्लू डार्ट कम्पनी के वैसे ही नीले रंग के थैले बरामद हुए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को मौके पर नेहटौर का ही रहने वाला एक फैक्ट्री कर्मी मिला, शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति हसीन पुत्र नसीम को पूछताछ हेतु चौकी पर लाया गया, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अवैध सम्बंधो के चलते उक्त महिला व उसके बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया गया। अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के विवरण

पूछताछ में अभियुक्त हसीन द्वारा बताया गया कि वह बिजनौर का रहने वाला है तथा बढोवाला में टिम्बर ली फर्नीचर फैक्ट्री में कार्य करता है, वह तलाकशुदा है और मृतका रेश्मा से पिछले 02 वर्षो से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था तथा रेश्मा द्वारा अभियुक्त पर लगातार शादी करने तथा साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा था, रेशमा समय-समय पर अभियुक्त पर खर्चो के लिये पैसो की मांग करती रहती थी, जिस पर परेशान होकर अभियुक्त द्वारा उससे पीछा छुडाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह लगातार उसे फोन तथा मैसेजो के माध्यम से अपने साथ रखने की जिदद कर रही थी, जिस पर अभियुक्त द्वारा उसे देहरादून में कमरा ढूंढने तथा उसके बाद बुलाने की बात कहकर लगातार टाला जा रहा था, दिनांक 23-06-2024 की शाम मृतका अपनी पुत्री आयत(उम्र 15 वर्ष) तथा आयशा(उम्र- 08 माह) के साथ आईएसबीटी देहरादून आ गयी तथा अभियुक्त को फोन कर अपने देहरादून आने की जानकारी दी, जिस पर अभियुक्त ने उससे पीछा छुडाने के लिये उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपनी मो0सा0 संख्या यूपी020 बीई 9915 गलैमर से उसे लेने आईएसबीटी पहुंचा तथा रेशमा व उसके दोनो बच्चो को लेकर सीधे टीम्बर ली फैक्ट्री में गया।

जहां उन्हें रात्री मे सुलाने के पश्चात अभियुक्त द्वारा पहले मृतका रेश्मा का गला दबाकर उसकी हत्या की तथा उसके बाद दोनो बच्चीयो की मुंह व नाक दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, उसके पश्चात अभियुक्त द्वारा तीनो के शवो को टिम्बर ली फैक्ट्री के पीछ कूढे के ढेर में फेंक दिया व स्वंय जाकर शवों को कूढे के ढेर के नीचे दबा कर छुपा दिया व मृतकों के कपडे ब्लू डार्ट कम्पनी के नीले थैले में डालकर फेंक दिये व मृतका का बैग भी कूढे के ढेर से कुछ दूरी पर फेंक दिया तथा मृतका का मोबाइल व उसके घर की चाबी अपने पास छुपा दी थी। अभियुक्त द्वारा मृतको के शवो को फॉम के गददों आदि से लपेटकर रखा था, जिस कारण मृतकों के शव फूल गये थे।

नाम पता अभियुक्त

1- हसीन पुत्र नसीम निवासी फरीदपुर थाना व पोस्ट नेहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रहमपुरी पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 36 वर्ष ।

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण

1-एक मोटर साईकिल सं0- यूपी020 बीई 9915 गलैमर

2- एक नीला थैला ब्लू डार्ट कम्पनी

3- एक पर्पल कलर का बैग

4- मृतको के कपडे, बच्चे के निप्पल वाली दूध की बोतल

5- मृतका का मोबाइल व घर की चाबी,

6- आर्टी फिशियल ज्वैलरी आदि

महिलाओ व बालिका सम्बन्धित जघन्य हत्याकांड के त्वरित खुलासे पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई है। घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 25 हजार रू0 के नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम

1- निरीक्षक कमल कुमार लुन्ठी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर

2-व0उ0नि0 मनमोहन सिह नेगी, कोतवाली पटेलनगर

3- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी एसओजी सिटी

4-उ0नि0 दीपक धारीवाल, थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन

4-उ0नि0 विजय प्रताप राही, चौकी प्रभारी आईएसबीटी

5-उ0नि0 दीनदयाल सिह

6-उ0नि0 धनीराम पुरोहित

7-हेड कानि0 अनूप मिश्रा

8-हेड कानि0 मनोज कुमार

9-हेड कानि0 सुनीत कुमार

10-कानि0 पंकज मलासी

11-कानि0 हितेश कुमार

12-कानि0 विनोद बचकोटी

13-कानि0 सूर्यप्रकाश

14-कानि0 आबिद अली

15-कानि0 रवि शंकर झा

Previous Post

तबादले: इस जिले में 4 इंस्पेक्टर सहित 22 उप निरीक्षकों के बंपर तबादले, पढ़े..

Next Post

ऑडियो: वर्दी की मर्यादा भूले थाना प्रभारी, युवती से अश्लील बातों का ऑडियो वायरल, सुने ऑडियो..

Next Post
ऑडियो: वर्दी की मर्यादा भूले थाना प्रभारी, युवती से अश्लील बातों का ऑडियो वायरल, सुने ऑडियो..

ऑडियो: वर्दी की मर्यादा भूले थाना प्रभारी, युवती से अश्लील बातों का ऑडियो वायरल, सुने ऑडियो..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सलाखों के पीछे पहुंचा फर्जी DG , बाउंसर और गनर भी थे साथ मैं ।

सलाखों के पीछे पहुंचा फर्जी DG , बाउंसर और गनर भी थे साथ मैं ।

3 years ago
बड़ी खबर: यहां पुलिस कस्टडी से बंदी फरार। ASI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

बड़ी खबर: यहां पुलिस कस्टडी से बंदी फरार। ASI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

3 years ago

बड़ी खबर: इस तारीख को , इतने बजे घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिज़ल्ट घोषित..

2 years ago
गौरव: मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) में रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट की धाक,  ROAD TO UFC के सेमीफाइनल में किया प्रवेश..

गौरव: मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) में रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट की धाक,  ROAD TO UFC के सेमीफाइनल में किया प्रवेश..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.