Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

गजब: टिहरी झील में हाउस बोट के संचालन के लिए पर्यटन मंत्री के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने भी किया आवेदन

गजब: टिहरी झील में हाउस बोट के संचालन के लिए पर्यटन मंत्री के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने भी किया आवेदन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टिहरी झील में हाउस बोट के संचालन के लिए पर्यटन मंत्री के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने भी किया आवेदन

देहरादून। टिहरी झील भविष्य में उत्तराखंड को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान देगी। इसके 42 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्रफल के विकास के लिए प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए झील में नए-नए संसाधन जोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण ने झील में 02 क्रूज बोट (हाउस बोट) के संचालन की अनुमति दी है।

इसके लिए प्राधिकरण ने बाकायदा आवेदन भी मांगे। कुल 06 सफल आवेदन टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण को मिले हैं। अंतिम 06 में जगह बनाने वाले 02 नाम इन दिनों खासे चर्चा में हैं।

इनमें एक नाम स्वयं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयेश रावत है, जबकि दूसरा नाम टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण के पति रघुवीर सिंह सजवाण का है।

इसके अलावा अंतिम 06 में जगह बनाने वालों में नई टिहरी निवासी रामलाल कोठारी, कोटी कॉलोनी टिहरी निवासी आयुश पंवार, देहरादून के मै. स्वस्तिक हॉलीडेज और देहरादून के ही कार्निवाल हॉस्पिटेलिटी शामिल हैं।

क्रूज बोट के आवेदन में दो नामों पर इसलिए भी चर्चा तेज है, क्योंकि एक नाम स्वयं पर्यटन मंत्री के बेटे का है और दूसरा नाम जिला पंचायत अध्यक्ष के पति का है, जिनके अपर मुख्य अधिकारी भी साक्षात्कार समिति में होते हैं।

ऐसे में चयन में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने की चुनौती जरूर सामने होगी। यही कारण है कि इन दो नाम को लेकर चर्चा का बाजार खासा गर्म है।

खैर, क्रूज बोट किस करवट बैठती है, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण की मशीनरी 06 सफल आवेदकों के साक्षात्कार की तैयारी में जुट गई है।

जो जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के सम्मुख 28 अगस्त को होगा। इसके लिए आवेदकों से जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) की न्यूनतम 20 स्लाइड प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Previous Post

ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार पर प्रहार, वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Next Post

बिग ब्रेकिंग: गैरसैंण विधानसभा सत्र में 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Next Post
बिग ब्रेकिंग: गैरसैंण विधानसभा सत्र में 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

बिग ब्रेकिंग: गैरसैंण विधानसभा सत्र में 5013.05 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुर्घटना : देवप्रयाग गहरी खाई में गिरा वाहन, 1 की मौत

दुर्घटना : देवप्रयाग गहरी खाई में गिरा वाहन, 1 की मौत

4 years ago
बड़ी खबर: इन तीन नेताओं ने कांग्रेस छोड़।थामा आप का हाथ

बड़ी खबर: इन तीन नेताओं ने कांग्रेस छोड़।थामा आप का हाथ

4 years ago
बिग ब्रेकिंग : हरिद्वार नौ जोड़ो ने बिना शादी लिवइन रिलेशनशिप के लिए किया आवेदन, कितने हुए अस्वीकृत

बिग ब्रेकिंग : हरिद्वार नौ जोड़ो ने बिना शादी लिवइन रिलेशनशिप के लिए किया आवेदन, कितने हुए अस्वीकृत

12 months ago
बड़ी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट..

बड़ी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.