Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

एसजीआरआरयू में नवरंग डांडिया 2.0 की धूम, माॅ दुर्गा के गुणगान से हुआ नवरंग डांडिया का आगाज़

एसजीआरआरयू में नवरंग डांडिया 2.0 की धूम, माॅ दुर्गा के गुणगान से हुआ नवरंग डांडिया का आगाज़
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को नवरंग डांडिया 2.0 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने गरबा व डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। तेज रोशनी से नहाए जगमग पंडाल में एक ओर गरबा नृत्य तो दूसरी ओर पंजाबी, गुजराती बंगाली सहित पहाड़ी पकवान दर्शकों के लिए आकर्षण का विशेष केन्द्र रहे।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गुरुवार शाम को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर नवरंग डांडिया 2.0 का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दिवान, विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति डाॅ कुमुद सकलानी और कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने संयुक्त रूप दीप प्रज्जवलन कर किया।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दिवान ने इस अवसर पर कहा कि नवरंग डांडिया एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रांगण में भक्ति, उत्साह एवम् उल्लास लेकर आया है। उन्होंने नवरंग डांडिया के आयोजन की सभी टीमों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित नरंग डांडिया 2.0 का शुभारंभ गणेश वंदना व दुर्गा पूजा के साथ हुआ।
स्कूल आॅफ ह्युमैनिटीज़ के रश्मी एण्ड ग्रुप ने धनुची नृत्य से माहौल को भक्तिमय बना दिया। धनुची नृत्य दुर्गा पूजा का एक अहम हिस्सा है। यह एक पारंपरिक बंगाली नृत्य है और इसे शक्ति नृत्य भी कहा जाता है। स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज़ के स्नेहा यादव एण्ड ग्रुप ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल आॅफ एजुकेशन के श्वेता एण्ड ग्रुप ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल आॅफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ के छात्र-छात्राओं ने नवरात्रि महिमा का मनमोहक मंचन किया। विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी लोक विरासत के माध्यम से मां शक्ति के विभिन्न स्वरूपों का मार्मिक मंचन किया। श्वेता जोशी एण्ड ग्रुप ने गरबा एवम् डांडिया की एक के बाद एक प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद गरबा, डांडिया नृत्य ने पांडाल में मस्ती का माहौल बना दिया। डीजे के हाई वोल्टेज साउंड पर फैकल्टी सदस्यांे व छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। डांडिया गीतों का सुरूर छात्र-छात्राओं पर देर रात तक चढ़ा रहा। मंच संचालन आकृति थापा ने किया।
नवरंग डांडिया का हिस्सा बनने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। सजीले आधुनिक एवम् पारंपरिक परिधानों में युवाओं की कमाल करती कदमताल और अंदाज के बीच मैदान तालियांे से गूंजता रहा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, नवरंग डांडिया के चेयरपर्सन डाॅ अरुण कुमार, डाॅ बलबीर कौर, डाॅ इशा शर्मा, डाॅ दीपक सोम, डाॅ मनीष मिश्रा, आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर सुमन बिज, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डाॅ. कंचन जोशी के साथ विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदसयों सहित हजारों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

गुड न्यूज : देहरादून में एमडीडीए का शानदार सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर पूरी तरह तैयार

Next Post

मानवाधिकार आयोग की सख्त कार्रवाई:-आवारा पशुओं को लेकर बड़ी कुर्सियां देंगी जवाब,जागरूक युवा की पहल का असर*

Next Post
मानवाधिकार आयोग की सख्त कार्रवाई:-आवारा पशुओं को लेकर बड़ी कुर्सियां देंगी जवाब,जागरूक युवा की पहल का असर*

मानवाधिकार आयोग की सख्त कार्रवाई:-आवारा पशुओं को लेकर बड़ी कुर्सियां देंगी जवाब,जागरूक युवा की पहल का असर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

“आप” ने गैरसैंण में हुई बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका

“आप” ने गैरसैंण में हुई बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन..

बिग ब्रेकिंग: पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन..

2 years ago
मौसम अपडेट: 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने कई जिलों में जताई बारिश की संभावना

4 years ago
बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशंस, लिस्ट जारी..

बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों के बंपर प्रामोशन, देखें लिस्ट..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.