Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

कांग्रेस नेता से ईडी ने पूछे 60 सवाल, मनी ट्रेल और रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जोड़ी कड़ी

कांग्रेस नेता से ईडी ने पूछे 60 सवाल, मनी ट्रेल और रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जोड़ी कड़ी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत सुबह 11 बजे से पूर्व हो गए थे पेश, शाम तक चला सवालों का सिलसिला
अरबों रुपए के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के प्रकरण कई हैं और किरदार भी। इनमें एक और नाम जुड़ा है उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत का। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय सारस्वत को समन जारी कर शुक्रवार 21 फरवरी 2025 को पेश होने के लिए कहा था। सारस्वत आज 11 बजे से पहले ही ईडी दफ्तर पहुंच चुके थे। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने कांग्रेस नेता से रजिस्ट्री फर्जीवाड़े से जुड़े तमाम सवाल किए। ईडी ने सारस्वत से करीब 60 सवाल किए। जिनके जवाब देने में कई बार विजय सारस्वत की जुबान लड़खड़ाती रही। सारस्वत ने ईडी के हाथ लगे करोड़ों रुपए के मनी ट्रेल और उससे जुड़े उनके नाम पर टालने वाले जवाब दिए।
वर्ष 2023 में क्लेमेनटाउन में दूसरे की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर और उसे बेचकर 4.55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी सामने आई थी। इस मामले में भूमाफिया समीर कामयाब और हुमायूं आदि के साथ कांग्रेस नेता का नाम भी सामने आया था। इसके बाद जब रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी तो घपले ने व्यापक रूप ले लिया। पुलिस की एसआईटी के मुकदमों के साथ गिरफ्तारियों की लंबी होती फेहरिस्त में ईडी ने भी एंट्री ले ली।
इससे पहले ईडी ने अगस्त 2024 में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की थी। उस दौरान ईडी ने उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और असम में आरोपितों के 18 ठिकाने खंगाले थे। तब ईडी ने 95 लाख रुपए की नकदी और आभूषण कब्जे में लेते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए। जिसमें क्लेमेनटाउन का प्रकरण भी शामिल रहा।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान ईडी ने संपत्ति और मनी ट्रेल के जो दस्तावेज कब्जे में लिए थे, उनकी जांच में विजय सारस्वत का नाम भी सामने आया था। अब ईडी ने सारस्वत से लंबी पूछताछ के बाद जांच को एक कदम और आगे बढ़ाया है। माना जा रहा है कि ईडी रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अब आरोपियों की संपत्ति को भी अटैच कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो बड़े स्तर पर और कई प्रभावशाली लोग भी इसकी जद में आएंगे।
जुलाई 2023 में सामने आया था फर्जीवाड़ा, उड़ गए थे होश
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का मामला जुलाई 2023 में प्रकाश में आया था। जिसमें पता चला कि कुछ नामी अधिवक्ताओं ने प्रापर्टी डीलरों और भूमाफिया से मिलकर देहरादून के सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में घुसपैठ कर रजिस्ट्रियों के रिकॉर्ड बदल दिए हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार से रिकॉर्ड भी गायब किए गए हैं। इस काम में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कुछ कार्मिकों ने भी फर्जीवाड़े में मदद की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद प्रकरण में 02 एसआईटी (पुलिस व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग) का गठन किया गया। पुलिस ने रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य मामलों में 13 मुकदमे दर्ज कर 20 आरोपितों को जेल भेजा। इनमें से एक आरोपी केपी सिंह की सहारनपुर जेल में मौत हो चुकी है। वहीं, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की एसआइटी की संस्तुति पर 70 के करीब मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। सभी में विधिक कार्रवाई गतिमान है।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : रीजनल पार्टी ने मांगा मंत्री प्रेमचंद का इस्तीफा

Next Post

राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका: KYC नहीं कराने पर मार्च में नहीं मिलेगा राशन

Next Post
राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका: KYC नहीं कराने पर मार्च में नहीं मिलेगा राशन

राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका: KYC नहीं कराने पर मार्च में नहीं मिलेगा राशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:  DM कार्यालय के बाहर दलाल ने मांगे 50 हज़ार। मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर: DM कार्यालय के बाहर दलाल ने मांगे 50 हज़ार। मुकदमा दर्ज

4 years ago
इफको संस्था ने वितरित किये गरीब व जरूरतमंद परिवारों को मास्क और सैनिटाइजर

इफको संस्था ने वितरित किये गरीब व जरूरतमंद परिवारों को मास्क और सैनिटाइजर

6 years ago

Life on the Edge: At home in Mount Agung’s Danger Zone

4 years ago
गजब: रुद्रप्रयाग से ट्रक में लिफ्ट लेकर सो गई दो नाबालिक लड़कियां।फिर हुआ ये….

गजब: रुद्रप्रयाग से ट्रक में लिफ्ट लेकर सो गई दो नाबालिक लड़कियां।फिर हुआ ये….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.