Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

श्री झंडा जी महोत्सव 2025 गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज बुधवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना

श्री झंडा जी महोत्सव 2025 गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज बुधवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री झंडा जी महोत्सव 2025 गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई
गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज बुधवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
 सुबह 7ः00 बजे से शुरू हो हो जाएगी पूजन प्रक्रिया
 5 एलईडी स्क्रीनों सहित फेसबुक,यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण
 शनिवार दोपहर 2ः00 बजे से 4ः00 बजे के बीच पूरी होगी आरोहण की प्रक्रिया
फोटो समाचार
देहरादून। प्रेम, सद्भावना, भाईचारा, मानवता, श्रद्धा व आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेला इस साल भी बेहद भव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में रौनकें देखते ही बन रही हैं। चारों और भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज वह दरबार है जहां सबके मन्ननें और मुरादें पूरी होती हैं। वर्ष भर संगतें व श्रद्धालु इस पावन बेला का इंतजार करते हैं। देश विदेश से भारी संख्या में संगतें व श्रद्धालु गुरु की नगरी देहरादून पहुंच चुके हैं। नगर वासियों की ओर से चारों ओर गुरु की प्यारी संगतों को आदर सत्कार हो रहा है। गुरु की नगरी देहरादून गुरु की प्यारी संगतों से निहाल है।
बुधवार सुबह 7ः00 बजे श्री झण्डे जी को उतारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्री झण्डे जी का आरोहण किया जाएगा। 21 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी।
काबिलेगौर है कि ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले में शीश नवाने व श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या मंे संगतें हर साल देहरादून पहुंचती हैं। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से मंगलवार देर शाम तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। श्री झण्डा जी आरोहण स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा किया गया।
गुरु मंत्र पाकर धन्य-धन्य हुई संगत
दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डा जी मेला की पूर्व संध्या पर मंगलवार को संगतों को गुरुमंत्र दिया। गुरुमंत्र पाकर संगतंे धन्य-धन्य हो गईं। संगतों ने गुरुमंत्र को आत्मसात करते हुए श्री झण्डा साहिब और श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने गुरु महिमा के महत्व को समझाया। उन्होने कहा कि जिस प्रकार सूर्य की किरणें सभी को समान रूप से प्रकाश और ऊष्मा देती हैं, उसी प्रकार एक आध्यात्मिक गुरु अपनी कृपा और करुणा सभी पर समान रूप से रखते हैं। गुरु यानी जो हमारे अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हैं।

पूरब की संगतों की विदाई
श्री झण्डा जी मेला के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने जानकारी दी कि श्री झण्डे जी मेले की परंपरा के अनुसार श्री झण्डे जी आरोहण से पूर्व मंगलवार शाम के समय पूरब की संगत को पगड़ी, ताबीज़ व प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पूरब की संगत की विधिवत विदाई की गई।
श्री झण्डे जी पर सुबह 7 बजे से पूजा अर्चना
बुधवार को श्री झण्डे जी को उतारने की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। सुबह श्री झण्डे जी को उतारा जाएगा। संगतों द्वारा दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्यों से श्री झण्डे जी को स्नान कराया जाएगा। विधिवत वैदिक विधान से पूजा अर्चना के पश्चात् अरदास की जायेगी। दस बजे से श्री झण्डे जी (पवित्र घ्वजदण्ड) पर गिलाफ चढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बुधवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया जाएगा।
एलईडी स्क्रीन पर मेले का सजीव प्रसारण
दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति ने श्री दरबार साहिब परिसर में 5 एलईडी स्क्रीनों की व्यवस्था की है। एलईडी स्क्रीनों, फेसबुक एवम् यूट्यूब पर मेले का सजीव प्रसारण किया जाएगा। श्री दरबार साहिब में जैविक उत्पाद श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जैविक खेती उत्पादों का स्टाॅल लगाया गया है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम जुटी
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम मेला स्थल पर चिकित्सकीय परामर्श के लिए जुटी हुई है। श्री दरबार साहिब परिसर में मेला अस्पताल काम कर रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जा रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पताल की एम्बुलेंस 24 घण्टे उपलब्ध हैं। श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति, देहरादून की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 17, 18 एवम् 20 मार्च 2025 तीन दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में संगतें व श्रद्धालु स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। अब तक 150 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।
गुरु महिमा के रंग मंे रंगी संगत
दरबार श्री गुरु राम राय जी परिसर में मंगलवार को दिन भर श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। गुरु महिमा के रंग में रंगी संगतें दिन भर श्रद्धा व भक्ति भाव में डूबी रहीं। संगतों ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के शबद का सिमरन किया व गुरु महिमा के महत्व को जाना। श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से श्री दरबार साहिब परिसर व समूचा क्षेत्र दिन भर गूंजता रहा। संगत ने ढोल की थाप पर गुरु महाराज जी के भजन गाए व जमकर नृत्य भी किया।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
Previous Post

बड़ी खबर : बजट के मामले में उत्तराखंड ने हिमाचल को छोड़ा पीछे

Next Post

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच ग्रोक ने दिया बड़ा बयान, सीएम धामी 2027 तक रहेंगे स्थिर!

Next Post
बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच ग्रोक ने दिया बड़ा बयान, सीएम धामी 2027 तक रहेंगे स्थिर!

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच ग्रोक ने दिया बड़ा बयान, सीएम धामी 2027 तक रहेंगे स्थिर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अनोखी सजा: यहां एसएसपी ने दे डाली दो सिपाहियों को अनोखी सजा।पढ़े पूरा मामला।

अनोखी सजा: यहां एसएसपी ने दे डाली दो सिपाहियों को अनोखी सजा।पढ़े पूरा मामला।

4 years ago
बिग ब्रेकिंग: CRPF भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट! अब उम्र में मिलेगी इतनी छूट..

बिग ब्रेकिंग: CRPF भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट! अब उम्र में मिलेगी इतनी छूट..

3 years ago
बिग ब्रेकिंग : स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

बिग ब्रेकिंग : स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

1 year ago
20 अगस्त से प्रारंभ होंगी बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

20 अगस्त से प्रारंभ होंगी बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.