Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

श्री झण्डे जी पर श्रद्धा के सागर में डूबे लाखों श्रद्धालु, श्री दरबार साहिब में गूंजे जयकारे

श्री झण्डे जी पर श्रद्धा के सागर में डूबे लाखों श्रद्धालु, श्री दरबार साहिब में गूंजे जयकारे
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
श्री झण्डे जी पर श्रद्धा के सागर में डूबे लाखों श्रद्धालु, श्री दरबार साहिब में गूंजे जयकारे

▪️ श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से द्रोणनगरी हुई गुंजायमान
▪️ शाम 4 बजकर 19 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का ऐतिहासिक आरोहण

देहरादून।
“खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा… देखो देखो गुरां दा झण्डा चढ़या…” जैसे भजनों और श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के बीच बुधवार को श्री दरबार साहिब में श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 90 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का भव्य आरोहण संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से श्री झण्डे जी के समक्ष शीश नवाया।

भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत संगम

बुधवार सुबह सूरज की पहली किरण धरती पर पड़ने से पहले ही श्री दरबार साहिब परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने श्री झण्डे जी को दूध, घी, शहद, गंगाजल और पंचगव्य से स्नान कराया। इसके बाद सादे और शनील के गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। खास बात यह रही कि पूरे समय श्री झण्डे जी को श्रद्धालु अपने हाथों पर थामे रहे, एक पल के लिए भी ध्वजदंड को भूमि पर नहीं रखा गया।

शाम 4 बजकर 19 मिनट पर ऐतिहासिक आरोहण

शाम 3:50 बजे श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का संकेत दिया। श्रद्धालुओं ने लकड़ी की कैंचियों को थामकर श्री झण्डे जी को उठाया और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र “श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा। ठीक शाम 4 बजकर 19 मिनट पर श्री झण्डे जी का आरोहण पूर्ण हुआ। इस दौरान एक बाज ने श्री झण्डे जी की परिक्रमा की, जिसे संगतों ने श्री गुरु राम राय जी महाराज की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक माना।

श्रद्धालुओं का उल्लास चरम पर

आरोहण की इस पावन बेला में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। हर कोई श्री झण्डे जी को छूकर पुण्य अर्जित करने को आतुर दिखा। संगतों के बीच दर्शनी गिलाफ चढ़ने का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला रहा। श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा और भक्ति के आंसू छलक उठे।

देश-विदेश से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्री झण्डे जी के आरोहण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से संगतें जुटीं। इसके अलावा विदेशी श्रद्धालु भी श्री झण्डे जी के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आधुनिक तकनीक से सजीव प्रसारण

इस वर्ष श्री दरबार साहिब मेला समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर मेले का सजीव प्रसारण किया। श्रद्धालुओं ने यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से भी श्री झण्डे जी का आरोहण लाइव देखा। ड्रोन कैमरे से की गई कवरेज भी आकर्षण का केंद्र रही।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का शुभकामना संदेश

आरोहण के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश-प्रदेशवासियों और संगतों को श्री झण्डा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,
“श्री झण्डा महोत्सव प्रेम, सद्भावना, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश देता है। श्री झण्डे जी पर शीश नवाने से श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं। मैं कामना करता हूं कि देशवासियों पर सदैव श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा बनी रहे।”

पुलिस, प्रशासन और मीडिया का आभार

श्री झण्डा मेला आयोजन समिति ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए पुलिस, प्रशासन और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और दूनवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बना श्री झण्डा महोत्सव

श्री झण्डा महोत्सव ने एक बार फिर आस्था, प्रेम और एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव इस आयोजन को अविस्मरणीय बना गया। श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा से यह मेला हर वर्ष इसी भव्यता और श्रद्धा के साथ आयोजित होता रहे, यही कामना है।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच ग्रोक ने दिया बड़ा बयान, सीएम धामी 2027 तक रहेंगे स्थिर!

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज: नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष पर जल्द फैसला

Next Post
सीएम सुरक्षा में बीते रोज सचिवालय में हुई चूक पर बड़ी कारवाही,5 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर गिरी गाज

बड़ी खबर : उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज: नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष पर जल्द फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पौड़ी पुलिस जरूरतमंदो के लिए देवदूत बनी बांटे राशन किट

पौड़ी पुलिस जरूरतमंदो के लिए देवदूत बनी बांटे राशन किट

5 years ago
एसजीआरआरयू में विशेषज्ञों ने दिखाई पर्वतीय खेती में खुशहाली की राह

एसजीआरआरयू में विशेषज्ञों ने दिखाई पर्वतीय खेती में खुशहाली की राह

11 months ago
सराहनीय: यूकेडी और पर्वतजन फाउंडेशन जरूरतमंदों को बांट रहा राशन

सराहनीय: यूकेडी और पर्वतजन फाउंडेशन जरूरतमंदों को बांट रहा राशन

5 years ago
दिल्ली ब्लास्ट : संदिग्ध की तस्वीर आई सामने, पुलवामा से है संदिग्ध का नाता

दिल्ली ब्लास्ट : संदिग्ध की तस्वीर आई सामने, पुलवामा से है संदिग्ध का नाता

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.