Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर : कॉपी-किताबों की दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, बिल बुक कब्जे में, डीएम ने दर्ज करवाई एफआईआर

बड़ी खबर : कॉपी-किताबों की दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, बिल बुक कब्जे में, डीएम ने दर्ज करवाई एफआईआर
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कॉपी-किताबों की दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, बिल बुक कब्जे में, डीएम ने दर्ज करवाई एफआईआर
अभिभावकों को लूटने वाले शिक्षा माफिया पर सीएम धामी सख्त, डीएम ने दिखाया रौद्र रूप, मजबूर अभिभावकों को लूटने के साथ ही धड़ल्ले से कर रहे जीएसटी चोरी
स्कूलों के रिजल्ट आते ही शिक्षा माफिया की चांदी काटने का मौसम शुरू हो जाता है। सांठ-गांठ कर स्कूल प्रबंधन, बुक डिपो और यूनिफॉर्म संचालक मजबूर अभिभावकों की दोनों हाथों से जेब कतरने का क्रम शुरू देते हैं। लेकिन, शिक्षा माफिया की करतूत की भनक लगते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी दिखाई तो जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल भी रौद्र रूप में आ गए। उन्होंने प्रशासन की अलग-अलग टीमें गठित की और शनिवार शाम को शहर के कई बुक डिपो पर रेड कर दी। जो सच्चाई सामने आई, वह चौंकाने वाली है। बुक डिपो संचालक बिना बिल के स्टेशनरी बेच रहे हैं और कॉपी-किताबों के बंडल में जबरन अनचाही वस्तुएं/सामग्री भी ठूंस रहे हैं। साथ ही टैक्स के रूप में मिलने वाले जीएसटी को भी बुक डिपो संचालक अपनी जेब में ठूंस रहे हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बुक डिपो संचालकों की बिल बुक कब्जे में ली गई हैं और जिलाधिकारी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश भी जारी करवा दिए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही 03 उपजिलाधिकारियों को शामिल करते हुए छापेमारी के लिए चार टीम गठित की। प्रशासन की टीम ने सुभाष रोड स्थित ब्रदर पुस्तक भंडार, डिस्पेंसरी रोड स्थित नेशनल बुक डिपो और राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल बुक डिपो पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने बुक डिपो की बिल बुक की जांच की। पता चला कि बिना बिल के ही अभिभावकों को स्टेशनरी की बिक्री की जा रही है। जो अभिभावक बिल की मांग कर रहे हैं, उन्हें पक्के बिल की जगह सादे पर्चे पर दाम लिखकर दिया जा रहा है। जो अभिभावक सिर्फ किताबों की मांग कर रहे हैं, उन्हें जबरन कापी और जिल्द के बंडल थमाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्टेशनरी के बंडल में बिना स्वीकृति के डिक्शनरी भी ठूंसी जा रही है। सभी जगह अभिभावकों के साथ जमकर मनमानी पाई गई।
बुक डिपो से कब्जे में ली बिल बुक, किताबों पर बार कोड भी नहीं
उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल बुक डिपो की जांच की। उन्होंने पाया कि अभिभावकों को बढ़े हुए दाम पर कापी किताबें बेची जा रही हैं। साथ ही बिना बार कोडिंग के भी बिक्री पाई गई। सन्देह गहराने पर उपजिलाधिकारी ने बुक डिपो की सभी बिल बुक को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा बिना बार कोडिंग की किताबों को भी जब्त किया गया। इसी तरह सुभाष रोड के ब्रदर बुक डिपो में भी जीएसटी चोरी की बात सामने आई है। जिस पर टीम में शामिल सहायक राज्य कर आयुक्त अवनीश पांडे ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मौके पर बुक डिपो संचालकों बिलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पाई। जिसके क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जमकर की जा रही जीएसटी की चोरी, कुल टर्नओवर पर होगी वसूली
कापी किताबें की दुकानों में बिना बिल के बिक्री को देखते हुए जीएसटी की टीम को भी प्रशासन ने साथ में लिया। पाया गया कि दुकान संचालक अधिकतर बिक्री में जीएसटी की चोरी कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जीएसटी अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दैनिक बिक्री के औसत के आधार पर कुल बिक्री चोरी पूरे टर्नओवर पर तय कर वसूल की जाएगी। इसके अलावा विभाग ब्याज और अर्थदंड भी वसूल करेगा। छापेमारी में नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, मुख्य मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, सहायक राज्य कर आयुक्त अविनाश पांडे आदि अधिकारी शामिल रहे
स्कूलों की मिलीभगत की जांच, अभिभावक कर रहे शिकायत
जिलाधिकारी सविन बंसल के मुताबिक बुक डिपो में अभिभावकों के साथ की जा रही मनमानी पर स्कूलों की मिलीभगत की जांच भी की जाएगी। कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि उन्हें निर्धारित बुक डिपो से ही स्टेशनरी की खरीद का दबाव बनाया जाता है। साथ ही जहां भी स्कूलों की कापी किताबें बेची जाती हैं, वहां दाम से लेकर अनावश्यक खरीद के लिए भी दबाव बनाया जाता है। बुक डिपो स्कूल हिसाब से पहले से बंडल बनाकर रखते हैं। सुविधा के लिहाज से यह ठीक है, लेकिन उसमें अनावश्यक वस्तुओं को भी पैक किया जाता है। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ब्राइटलैंड्स जैसे स्कूल से सीख लें शिक्षा कारोबारी
राजधानी दून में तमाम स्कूल कॉपी-किताबों से लेकर यूनिफॉर्म तक के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाते हैं। कई स्कूल तो ऐसे हैं, जो अपने परिसर में ही दुकान चलाने लगते हैं। जिसका मकसद अभिभावकों को सहूलियत देना नहीं, बल्कि मनमाने दाम वसूलना होता है। जो ऐसा नहीं करते हैं, वह स्टेशनरी से लेकर यूनिफॉर्म तक की अपनी दुकान बंधवा लेते हैं। हालांकि, इस लूट के बीच ब्राइटलैंड्स जैसे स्कूल भी हैं, जो अभिभावकों पर कोई दबाव नहीं बनाते। अभिभावकों के पूछने पर भी वह साफ कह देते हैं कि आपकी इच्छा है, जहां से मर्जी, वहां से स्टेशनरी और यूनिफॉर्म खरीदें। सुचिता के मामले में इस स्कूल के पुराने प्रबंधन से लेकर नए प्रबंधन तक में व्यवस्था समान है।

 

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

 

Previous Post

बड़ी खबर : पुरुषों पर डोरे डाल रही महिलाओं पर दोबारा हरिद्वार पुलिस का वार

Next Post

दून में सीवरेज के ठेकेदार ने 01 करोड़ का गड़बड़झाला किया, आधी रात को जमा कराए 50 लाख

Next Post
दून में सीवरेज के ठेकेदार ने 01 करोड़ का गड़बड़झाला किया, आधी रात को जमा कराए 50 लाख

दून में सीवरेज के ठेकेदार ने 01 करोड़ का गड़बड़झाला किया, आधी रात को जमा कराए 50 लाख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर :  पूर्व विधायक पर हमला 

बड़ी खबर :  पूर्व विधायक पर हमला 

4 years ago
बड़ी खबर: भाजपा ने हरिद्वार निकायो के लिए भाजपा ने घोषित किये अधिकृत प्रत्याशी

बड़ी खबर: भाजपा ने हरिद्वार निकायो के लिए भाजपा ने घोषित किये अधिकृत प्रत्याशी

4 years ago
पदोन्नति के बाद अपर और संयुक्त निदेशक स्तर पर डॉक्टरों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

पदोन्नति के बाद अपर और संयुक्त निदेशक स्तर पर डॉक्टरों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

1 year ago
BY ELECTION 2024: कांग्रेस ने उत्तराखंड/हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, देखें लिस्ट   

BY ELECTION 2024: कांग्रेस ने उत्तराखंड/हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, देखें लिस्ट   

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.