Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

धामी सरकार में दायित्वधारियों की बल्ले-बल्ले, लाखों मिलती है सैलरी, जानिए अन्य सुविधाएं

बड़ी खबर: पटवारी ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, कलेक्टर ने वेतन वृद्धि रोकी
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धामी सरकार में दायित्वधारियों की बल्ले-बल्ले, लाखों मिलती है सैलरी, जानिए अन्य सुविधाएं –
उत्तराखंड में एक दायित्वधारी को ₹80000 प्रतिमाह मिलते हैं. इसके साथ ही दूसकी सुविधाएं भी दी जाती हैं.
उत्तराखंड की धामी सरकार ने ताजा जारी लिस्ट में 20 नेताओं को दायित्व बांट दिए हैं. विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों में इन नेताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार और अन्य दायित्व दिए गए हैं. बता दें कि इन दर्जा प्राप्त मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को सरकार बकायदा सैलरी देती है. इन्हें क्या कुछ मिलता है, आइए आपको बताते हैं.
उत्तराखंड में दायित्वधारियों की धामी सरकार आने के बाद से बल्ले बल्ले होती रही है. पिछली सरकारों में एक दायित्वधारी को ₹45000 का मासिक मानदेय मिलता था, जिसे साल 2023 में धामी सरकार ने बढ़ा दिया था. शासन से मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में उत्तराखंड में एक दायित्वधारी को ₹80000 प्रतिमाह मिल रहे हैं. अगर वो सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं करता तो वाहन के लिए ₹40000 प्रति माह अतिरिक्त भुगतान का प्रावधान है.
ये मिलती हैं अतिरिक्त सुविधाएं-
इसके अलावा अगर सरकारी आवास नहीं मिलता है तो उसे एवज में अतिरिक्त ₹25000 प्रतिमाह दिया जाता है.
अगर सरकारी आवास मिलता है तो कार्यालय भत्ते के रूप में ₹10000 प्रतिमाह दिया जाता है.
₹2000 प्रति महीना टेलीफोन या मोबाइल रिचार्ज की सुविधा भी दायित्वधारियों को दी जाती है.
दायित्वधारी ₹12000 से लेकर ₹15000 तक एक फोर्थ क्लास कर्मचारी भी रख सकता है. इसका पैसा भी सरकार ही वहन करती है.

इन नेताओं को मिला दायित्व: साल 2022 विधानसभा चुनाव के बाद बीते रोज जारी तीसरी लिस्ट में कुल 20 बीजेपी नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं. इनमें हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, ऐर्श्वया रावत को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद का दायित्व सौंपा गया है.
शांति मेहरा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद.
भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग.
हेमराज विष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद.
रामचंद्र गौड को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
पूरन चंद नैलवाल को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखंड परिषद.
रामसुंदर नौटियाल उपाध्यक्ष भगीरथी नदी घाटी प्राधिकरण का दायित्व मिला है.
तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली
सायरा बानो
को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का पद दिया गया है. वहीं, रेनू अधिकारी को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, रजनी रावत देहरादून उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, ओम प्रकाश जमदग्नि उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद, भूपेश उपाध्याय उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद, कुलदीप कुमार देहरादून को अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद का दायित्व मिला है.
ऋषि कंडवाल उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति, वीरेंज दत्त सेमवाल उपाध्यक्ष उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, अजय कोठियाल टिहरी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, वहीं श्याम नारायण पांडे को उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है.

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
Previous Post

बिग ब्रेकिंग : सीएम धामी ने इन्हें सौंप दिए दायित्व ये सूची हुई जारी

Next Post

बिग ब्रेकिंग : मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के 5 दिनों में ही मिली राधा रतूड़ी को ये बड़ी जिम्मेदारी

Next Post
बिग ब्रेकिंग : मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के 5 दिनों में ही मिली राधा रतूड़ी को ये बड़ी जिम्मेदारी

बिग ब्रेकिंग : मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के 5 दिनों में ही मिली राधा रतूड़ी को ये बड़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

5 years ago
बड़ी खबर: टमाटर के बाद अब अदरक के दाम आसमान पर , राजधानी में इस भाव बिक रहा अदरक..

बड़ी खबर: टमाटर के बाद अब अदरक के दाम आसमान पर , राजधानी में इस भाव बिक रहा अदरक..

2 years ago
जाम से मिलेगी राहत, दून का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट  26km रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का रास्ता साफ

जाम से मिलेगी राहत, दून का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 26km रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का रास्ता साफ

2 years ago
CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित: रीजनवाइज लिस्ट में विजयवाड़ा सबसे आगे, देहरादून 13वें और प्रयागराज अंतिम स्थान पर

CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित: रीजनवाइज लिस्ट में विजयवाड़ा सबसे आगे, देहरादून 13वें और प्रयागराज अंतिम स्थान पर

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.