Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन
देहरादून I विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरीबाग परिसर स्थित कृषि फार्म में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का आयोजन राष्ट्रीय कैडेट कोर‌ और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रजिस्ट्रार प्रो. डॉक्टर लोकेश गम्भीर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर डॉक्टर मालविका सती कांडपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से छात्रों और प्रतिभागियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश गम्भीर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़ लगाना न केवल एक पर्यावरणीय कर्तव्य है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए उपहार भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल एक दिन का उत्सव नहीं हैं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिसमें हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। छात्र इस अभियान का हिस्सा बनकर समाज और पर्यावरण के लिए कुछ सार्थक कर सकते हैं।
डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर डॉक्टर मालविका सती कांडपाल ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर छोटा प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का कारण बन सकता है। उन्होंने पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी बनने की अपील की।
इस अभियान का नेतृत्व डीन, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, प्रोफेसर डॉक्टर प्रियंका बनकोटी ने किया। उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जैव विविधता और जलवायु संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर एनसीसी बालक इकाई के एएनओ डॉ. खिलेंद्र सिंह और एनसीसी बालिका इकाई की एएनओ डॉ. अनुजा रोहिला ने कैडेट्स के साथ मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई। सैकड़ों पौधे परिसर में लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधों की प्रमुखता रही।
एनसीसी कैडेट्स और कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने मिलकर सैकड़ों पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की देखरेख भी पूरी निष्ठा से करेंगे।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, शिक्षक और सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
—————————————–
पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु व्याख्यान आयोजित
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से भूगोल विभाग ने आईक्यूएसी के तत्वावधान में एलुमनाय लेक्चर सीरीज के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं में जागरूकता हेतु एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के एलुमनाई विकास एंथोनी से अपने व्याख्यान के साथ पर्यावरण की सुरक्षा हेतु अपनी प्रस्तुति दी।
पथरीबाग आडीटोरियम में आयोजित व्याख्यान में उन्होंने कहा कि हमें घर से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता की मुहिम शुरु करनी होगी। प्लास्टिक के प्रयोग से बचना होगा या कम से कम इसका प्रयोग करना होगा तभी प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सकता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भी “बीट प्लास्टिक पाल्युशन” रखी गई है। उन्होंने कहा कि हम प्लास्टिक को पूरी तरह से नहीं छोड़ सकते लेकिन इसके इस्तेमाल को कम कर सकते हैं। इस मौके पर डीन प्रो. प्रीति तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक की समस्या से निपटने के लिए हमें समाधान की दिशा में बढ़ना होगा। प्रो. आशीष कुलश्रेष्ठ ने इस मौके पर कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक से बचना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग की ओर से प्रो. गीता रावत, डॉ. ज्योत्सना कुकरेती, डॉ. सुरिंदर कौर रावल ने किया। इस मौके पर कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post

डीएम सविन बंसल की बड़ी पहल: भूस्खलन क्षेत्रों में JCB तैनात, हर शिकायत का उसी दिन समाधान

Next Post

दून पुलिस की जवाबी कार्रवाई: रोहित नेगी के हत्यारों को एनकाउंटर में दबोचा, गोली लगने से घायल

Next Post
दून पुलिस की जवाबी कार्रवाई: रोहित नेगी के हत्यारों को एनकाउंटर में दबोचा, गोली लगने से घायल

दून पुलिस की जवाबी कार्रवाई: रोहित नेगी के हत्यारों को एनकाउंटर में दबोचा, गोली लगने से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग  : उत्तराखंड आपदा प्रबंधन में 100 करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला,जांच से कतरा रहा विभाग, अब सीबीआई जांच की हो रही मांग

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड आपदा प्रबंधन में 100 करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला,जांच से कतरा रहा विभाग, अब सीबीआई जांच की हो रही मांग

3 years ago
दलित समाज ने पौड़ी विधायक मुकेश कोली को चूड़ियां व श्रृंगार का सामान भेजा

दलित समाज ने पौड़ी विधायक मुकेश कोली को चूड़ियां व श्रृंगार का सामान भेजा

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: अचानक बेरोजगारों के धरने पर पहुंचे सीएम धामी,कही ये बात

बिग ब्रेकिंग: अचानक बेरोजगारों के धरने पर पहुंचे सीएम धामी,कही ये बात

11 months ago
सनसनी: यहां बारात घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव। मचा हड़कंप 

सनसनी: यहां बारात घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव। मचा हड़कंप 

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.