Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

पंचायत चुनाव डबल वोटर लिस्ट मामला, निर्वाचन आयोग को सौंपी गई 500 कैंडिडेट्स की सूची, जानिये अब क्या होगा? 

पंचायत चुनाव डबल वोटर लिस्ट मामला, निर्वाचन आयोग को सौंपी गई 500 कैंडिडेट्स की सूची, जानिये अब क्या होगा? 
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डबल वोटर लिस्ट मामले में शक्ति बर्त्वाल याचिकाकर्ता है. उन्होंने 500 कैंडिडेट्स की सूची आयोग को सौंप दी है.
देहरादून: उत्तराखंड में दोहरी वोटर आईडी वाले प्रत्याशियों का भविष्य क्या होगा? इस पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं. उधर याचिकाकर्ता ने राज्य के 500 ऐसी प्रत्याशियों के नाम आयोग को सौंप दिए हैं, जिनके नाम दो वोटर लिस्ट की सूची में शामिल हैं. याचिकाकर्ता ने आयोग से मांग की है कि पंचायती राज एक्ट के अनुसार ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने की अनुमति न दी जाए.
प्रदेश में 12 जिलों के लिए होने वाले पंचायत चुनाव बेहद दिलचस्प हो गए हैं. हाईकोर्ट में लगी याचिका के आधार पर पहले जहां चुनाव को स्टे किया गया था, तो अब मामला दोहरी वोटर आईडी वाले प्रत्याशियों की वैधता पर आकर टिक गया है. हालांकि, चुनाव के नोटिफिकेशन को लेकर पूर्व में हुए असमंजस के बाद कोर्ट ने आयोग को चुनाव करवाने की अनुमति दे दी थी. स्टे भी हटा लिया गया था. इसके बाद चुनाव पर असमंजस तब गहराने लगा जब एक दूसरी याचिका में दोहरी वोटर आईडी रखने वाले प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर रखने की बात कही गई.
इस मामले में खास बात यह है कि अब याचिकाकर्ता ने 500 ऐसे प्रत्याशियों के नाम आयोग को देने का दावा किया है जो दोहरी वोटर लिस्ट में शामिल हैं. याचिकाकर्ता शक्ति बर्त्वाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट तौर पर इसके लिए दिशा निर्देश दिए हैं. पंचायती राज एक्ट में भी इसके लिए स्पष्ट उल्लेख है लेकिन इसके बावजूद भी राज्य निर्वाचन आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर्स को इससे संबंधित कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं. ऐसे में यदि इसका पालन नहीं होता है तो वह हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे.
उधर, दूसरी तरफ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सुशील कुमार कहते हैं कि अभी फिलहाल यह पूरा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में इस प्रकरण पर कुछ भी आयोग की तरफ से कहना ठीक नहीं है. हाईकोर्ट की तरफ से जिस तरह के भी आदेश आयोग को प्राप्त होंगे उसी के अनुसार चुनाव करवाए जाएंगे.
इस मामले में असमंजस इसलिए भी बना हुआ है क्योंकि पंचायती राज एक्ट यह स्पष्ट करता है कि दोहरी वोटर आईडी वैध नहीं है. लिहाजा ऐसे प्रत्याशियों का चुनाव लड़ने की स्थिति में भविष्य में मामला न्यायिक रूप से फंसने की भी संभावना बनी रहती है. जाहिर है कि पंचायत चुनाव में बतौर प्रत्याशी शामिल होने वाले लोगों को भी मौजूदा स्थिति में आयोग के फैसले और हाईकोर्ट में चल रहे वाद से असमंजस पैदा हो गया है. उधर हाईकोर्ट में अगली तारीख अगस्त महीने की दे दी गई है, जबकि आयोग ने भी चुनाव प्रक्रिया को जारी रखा है.
राज्य निर्वाचन आयोग के रुख से यह स्पष्ट है कि फिलहाल इस मामले में हाईकोर्ट के किसी स्पष्ट आदेश का इंतजार किया जाएगा. प्रकरण पर अभी दोहरी वोटर आईडी वाले प्रत्याशियों पर किसी तरह का कोई कदम उठाए जाने की संभावना कम नजर आ रही है.

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
Previous Post

धोखे से भेष बदल कर भ्रम फैला रहे थे तीन बाबा, पुलिस ने दबोचा

Next Post

सीएम की मुहिम में वीसी की महत्वपूर्ण भूमिका….. हरेला पर्व पर MDDA की हरित पहल : 60,000 पौधों के रोपण और वितरण का लिया संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:- हाई कोर्ट ने सरकार को दिए आदेश।  गुरिल्लाओं   और उनकी विधवाओं को दे नौकरी

बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने दिए आबकारी अधिकारी को हटाने के आदेश

4 years ago
Big Breaking : राजधानी देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने कि धमकी, इलाके में फैली दहशत

Big Breaking : राजधानी देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने कि धमकी, इलाके में फैली दहशत

4 months ago
बिग ब्रेकिंग: आखिर गिरफ्तार हुआ IFS अफसर किशनचंद..

बिग ब्रेकिंग: आखिर गिरफ्तार हुआ IFS अफसर किशनचंद..

4 years ago
बड़ी खबर : धराली में मौत के साये से निकले 26 मजदूर, जंगल की ओर भागकर बचाई जान

बड़ी खबर : धराली में मौत के साये से निकले 26 मजदूर, जंगल की ओर भागकर बचाई जान

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.