Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, मदरसा बोर्ड खत्म कर लागू होगा अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान विधेयक 2025

उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, मदरसा बोर्ड खत्म कर लागू होगा अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान विधेयक 2025
0
SHARES
133
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का ऐलान किया है। इसकी जगह राज्य में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान विधेयक 2025 लागू किया जाएगा, जो वर्ष 2026 के शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होगा। इस फैसले के बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां अलग से अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों के लिए अधिनियम लागू होगा।

 

क्या है नया अधिनियम?

इस विधेयक को हाल ही में कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है और इसे गैरसैंण विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। विधेयक के लागू होते ही उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड (2016) और गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा अधिनियम (2019) दोनों समाप्त हो जाएंगे।

नए कानून के तहत केवल मुस्लिम ही नहीं बल्कि ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी और सिख समुदाय के शैक्षिक संस्थान भी अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के दायरे में आएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया फायदे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए अधिनियम से शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी।

“इससे अल्पसंख्यक समुदायों के संस्थानों को मान्यता लेने में आसानी होगी और शिक्षा में सुधार होगा। साथ ही गुरुमुखी और पाली भाषा भी पढ़ाई जाएगी। धार्मिक शिक्षा पर कोई रोक नहीं होगी।” – पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड

विपक्ष का विरोध

इस फैसले को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि सरकार का मकसद शिक्षा सुधार नहीं बल्कि राजनीति है।

“बीजेपी विकास की बजाय हिंदू-मुस्लिम का नैरेटिव गढ़ रही है। अगर शिक्षा उन्नयन ही मकसद था तो बोर्ड बनाने की जरूरत नहीं थी।” – करण माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सरकारी स्कूलों में शिक्षक और सुविधाओं की भारी कमी है, तब इस तरह के नए कानून लाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

मुस्लिम समुदाय और जानकारों की राय

इस्लामिक मामलों के जानकार खुर्शीद अहमद ने इसे संविधान के अनुच्छेद 30 (a) का उल्लंघन बताया। उनका कहना है कि पहले से ही देश में अल्पसंख्यक आयोग मौजूद है, इसलिए नया प्राधिकरण बनाना गैरजरूरी है।

वहीं, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक शिक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

बीजेपी ने बताया ऐतिहासिक फैसला

बीजेपी विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह दूरगामी और सकारात्मक फैसला है, जिससे मुस्लिम समेत अन्य समुदायों की शिक्षा की दिशा बदल जाएगी।

उत्तराखंड सरकार का यह निर्णय एक ओर जहां शिक्षा में सुधार और पारदर्शिता का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष और मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्ग इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। अब विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद ही यह तय होगा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा या विवादों में फंसा रहेगा।

 

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
Previous Post

अपहरण कांड से हिली नैनीताल जिला पंचायत, पैनल अधिवक्ता ने आहत होकर छोड़ा पद

Next Post

बड़ी खबर: चार घंटे चला देहरादून DM जनदर्शन, 150 से अधिक शिकायतों का हुआ निस्तारण

Next Post
बड़ी खबर: चार घंटे चला देहरादून DM जनदर्शन, 150 से अधिक शिकायतों का हुआ निस्तारण

बड़ी खबर: चार घंटे चला देहरादून DM जनदर्शन, 150 से अधिक शिकायतों का हुआ निस्तारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: PWD में आज 26 अधिशासी अभियंताओं के तबादले। देखें लिस्ट..

ब्रेकिंग: इस जिले में पुलिसकर्मियों के बम्पर ट्रांसफर। देखें लिस्ट….

2 years ago
गर्व : देवभूमि की बेटी ने आईआईएम में हासिल किया गोल्डमेडल

गर्व : देवभूमि की बेटी ने आईआईएम में हासिल किया गोल्डमेडल

4 years ago
गजब : रात मेहंदी में लगाए ठुमके, सुबह आशिक संग फरार

गजब : रात मेहंदी में लगाए ठुमके, सुबह आशिक संग फरार

4 years ago
शिकंजा: UKSSSC प्रकरण के आरोपी की स्टोन क्रेशर समेत करोड़ो की संपति कुर्क..

शिकंजा: UKSSSC प्रकरण के आरोपी की स्टोन क्रेशर समेत करोड़ो की संपति कुर्क..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.