Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

धामी सरकार पर खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप, आरटीआई दस्तावेजों से बड़ा खुलासा

धामी सरकार पर खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप, आरटीआई दस्तावेजों से बड़ा खुलासा
0
SHARES
233
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
देहरादून – उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोर्चा ने कहा कि धामी सरकार को “खनन प्रेमी सरकार” कहा जाना सही साबित हो चुका है, क्योंकि आरटीआई से सामने आए दस्तावेज बताते हैं कि शासनादेश की आड़ में खनन माफियाओं को खुली छूट दी गई।

शासनादेश से खनन माफियाओं को मिला फायदा

मोर्चा ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने 4 जुलाई 2021 को शपथ लेने के दो महीने बाद उनके करीबी अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम ने एक शासनादेश जारी किया। इसमें कोविड-19 महामारी और “Ease of Doing Business” का हवाला देकर स्टोन क्रेशर और स्क्रीनिंग प्लांट्स के नवीनीकरण की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया गया।
अब सिर्फ स्वप्रमाणित शपथपत्र के आधार पर ही नवीनीकरण मिलने लगा। जबकि पहले इस प्रक्रिया में पर्यावरण विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग की अनुमति जरूरी थी और साथ ही स्थल निरीक्षण, ड्रोन फुटेज और वीडियोग्राफी की पारदर्शी व्यवस्था भी थी।

17 दिनों में 150 से अधिक नवीनीकरण

आरटीआई दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि धामी सरकार के शासनादेश के बाद केवल 17 दिनों में 150 से अधिक स्टोन क्रेशर और स्क्रीनिंग प्लांट्स का नवीनीकरण कर दिया गया। इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों – राजपाल लेघा और एल.एस. पैट्रिक – को नोडल और अधिकृत अधिकारी बनाया गया।

आवेदनों में फर्जीवाड़ा और नियमों की अनदेखी

दस्तावेज बताते हैं कि जिन आवेदनों पर नवीनीकरण हुआ, उनमें कई जगह एक जैसी हैंडराइटिंग मिली। कई प्लांट्स की पर्यावरणीय अनुमति खत्म हो चुकी थी या थी ही नहीं। वन विभाग द्वारा आरक्षित वन भूमि मानकर अनुमति देने से इनकार करने के बावजूद भी वहां नवीनीकरण कर दिया गया।
राजस्व विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई और न ही खसरा-खतौनी में स्वामित्व की पुष्टि हुई। कई आवेदन एक ही दिन भरे गए, जांच भी उसी दिन पूरी हुई और उसी दिन नवीनीकरण की संस्तुति भी कर दी गई।

चुनावी फंड के लिए वसूले गए करोड़ों रुपये

मोर्चा ने दावा किया कि इस पूरे खेल में हर स्टोन क्रेशर और स्क्रीनिंग प्लांट से 2 से 3 करोड़ रुपये वसूले गए। सिर्फ 17 दिनों में लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये चुनावी फंड के लिए इकट्ठा किए गए।

धामी सरकार पर गंभीर आरोप

प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की आत्मा पर किया गया डाका है। नदियों को लूटा गया, जंगलों को उजाड़ा गया और पहाड़ों को बेचा गया। आरोप लगाया गया कि धामी सरकार जनता की नहीं बल्कि खनन माफियाओं की सरकार है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहचान अब केवल “खनन प्रेमी मुख्यमंत्री” के तौर पर ही रह गई है।

Previous Post

दुखद: आपदा से कराह रहा उत्तराखंड, तीन जिलों में बादल फटा और कुमाऊं में छाया मातम

Next Post

188 लाख खर्च, फिर भी कार्यालय निष्क्रिय – हाईकोर्ट के आदेश भी धरे के धरे

Next Post
188 लाख खर्च, फिर भी कार्यालय निष्क्रिय – हाईकोर्ट के आदेश भी धरे के धरे

188 लाख खर्च, फिर भी कार्यालय निष्क्रिय – हाईकोर्ट के आदेश भी धरे के धरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

समय से सूचना न देने पर  नगर निगम के इन अधिकारियों पर लगा भारी भरकम जुर्माना।

समय से सूचना न देने पर नगर निगम के इन अधिकारियों पर लगा भारी भरकम जुर्माना।

3 years ago
दुस्साहस: अधिवक्ता ने कहां मेरा क्या कर लेगा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, कानून मेरी मुठ्ठी में हैं, पढ़ें पूरा मामला 

दुस्साहस: अधिवक्ता ने कहां मेरा क्या कर लेगा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, कानून मेरी मुठ्ठी में हैं, पढ़ें पूरा मामला 

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: यहां महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने नदी में लगी छलांग। SDRF ने किया रेस्क्यू..

बिग ब्रेकिंग: यहां महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने नदी में लगी छलांग। SDRF ने किया रेस्क्यू..

3 years ago
एक्शन: निर्माणाधीन बैली ब्रिज के ढहने पर पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों पर गिरी गाज

एक्शन: निर्माणाधीन बैली ब्रिज के ढहने पर पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों पर गिरी गाज

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.