Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

गैरसैंण तहसील दिवस में हंगामा: NH अभियंता ने FIR की चेतावनी पर दी चुनौती

गैरसैंण तहसील दिवस में हंगामा: NH अभियंता ने FIR की चेतावनी पर दी चुनौती
0
SHARES
138
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
चमोली (गैरसैंण): तहसील दिवस के दौरान चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड में एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने जिलाधिकारी (DM) संदीप तिवारी और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के आदेश मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब CDO ने FIR दर्ज करने की चेतावनी दी तो अभियंता ने दो टूक कह दिया – “कर लीजिए।”

मामला क्या है?

मंगलवार, 16 सितंबर को गैरसैंण विकासखंड सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने दिवालिखाल से पांडुवाखाल तक सड़क की बदहाल स्थिति और नालियों के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर जिलाधिकारी और CDO ने अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर सड़क की स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया। लेकिन अभियंता ओंकार पांडेय ने साफ इंकार कर दिया और कहा कि उन्हें देहरादून जाना है।

DM और CDO से बहस, FIR की धमकी

अधिशासी अभियंता के इस रवैये से नाराज़ CDO ने कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। इस पर अभियंता ने जवाब दिया – “ठीक है सर, कर लीजिए।”
इस व्यवहार से अधिकारी और जनप्रतिनिधि दोनों नाराज़ हो गए। हालांकि विरोध के बाद अभियंता अंततः सड़क का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे।

जनप्रतिनिधियों ने जताया रोष

घटना से गुस्साए जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट, ग्राम प्रधान मनोज नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र आर्य और अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अभियंता की शिकायत करने की बात कही।

जिलाधिकारी का बयान

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि अभियंता ने आवेश में आकर ऐसी बात कही थी। बाद में उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ जाकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है और उम्मीद है कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

दो अन्य अधिकारियों पर FIR दर्ज

इसी तहसील दिवस में अनुपस्थिति और लापरवाही पर जिलाधिकारी ने ब्रिडकुल के सहायक अभियंता नरेश कुमार और कनिष्ठ अभियंता आशीष मलेठा के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए।
इन अधिकारियों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 (B), 56 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR एसडीएम गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ की तहरीर पर थाना गैरसैंण में दर्ज हुई।

Previous Post

बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने तोड़ी 5 साल की जमी बर्फ, भर्ती प्रक्रिया को दी हरी झंडी

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केे विशेषज्ञों ने बढ़ाई ‘स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान’ की गति

Next Post
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केे विशेषज्ञों ने बढ़ाई ‘स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान’ की गति

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केे विशेषज्ञों ने बढ़ाई ‘स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान’ की गति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में मृतकों और घायलों को केंद्र से मुआवजे का ऐलान, पढ़े 

बिग ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में मृतकों और घायलों को केंद्र से मुआवजे का ऐलान, पढ़े 

2 years ago
बिग ब्रेकिंग : विजलेंस ने किया कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग : विजलेंस ने किया कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

11 months ago
घोटाला : पी डब्लू डी के बाबू ने किया लाखों का घोटाला । प्रशासन सोया कुंभकरण की नींद

घोटाला : पी डब्लू डी के बाबू ने किया लाखों का घोटाला । प्रशासन सोया कुंभकरण की नींद

4 years ago
गजब:- दो बच्चो समेत पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

गजब:- दो बच्चो समेत पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.