Friday, July 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

गजब:- दो बच्चो समेत पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

गजब:- दो बच्चो समेत पानी की टंकी पर चढ़ी महिला
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गजब:- दो बच्चो समेत पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

 

Related posts

पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

July 10, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में भाभी ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से करवाया दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में भाभी ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से करवाया दुष्कर्म

July 10, 2026

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में पुलिस और प्रशासन के लिए उस समय बड़ा सरदर्द बन गया जब एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी पर जा चढ़ी। पानी की टंकी पर चढ़ी यह महिला टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी दे रही थी, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझाकर महिला को बच्चों सहित पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतारा गया। वही यह ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा। पुलिस और प्रशासन को महिला को सकुशल नीचे लाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि, पांडे वाला धीरवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला आज सुबह अपने बच्चों के साथ पानी की टंकी पर जा चढ़ी। महिला की पहचान कामिनी रानी पत्नी विक्रांत चौहान के रूप में हुई। महिला तहसील के अधिकारियों से और पटवारी से अपनी जमीन के विवाद को लेकर परेशान चल रही थी, कहीं कोई सुनवाई ना होने की वजह से महिला ने आज अपनी मांगे मनवाने के लिए और अधिकारियों से सही कार्रवाई किए जाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही की महिला को सकुशल समय रहते नीचे उतार लिया गया।

अपनी दो बच्चियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला इस दौरान तहसील के अधिकारी और पटवारी पर गंभीर आरोप लगाती हुई नजर आई। महिला कामिनी रानी का कहना है कि, विभाग द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है। विभाग के बार-बार चक्कर काटने के बाद भी मुझे सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है। मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तहसील में मेरी संपत्ति का रिकॉर्ड होने के बावजूद मेरी संपत्ति अधिकारियों द्वारा मुझे नहीं दिलवाई जा रही है। मैं तहसील के चक्कर काट-काट कर थक चुकी हूं। आज त्रस्त होकर मैंने यह कदम उठाया है, अगर अधिकारियों द्वारा मेरी कोई सुनवाई नहीं की जाती है और मेरी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो मैं भविष्य में कोई भी कदम उठा सकती हूं। मेरी मांग है कि, अधिकारियों द्वारा मेरी समस्या का समाधान किया जाए।

वहीं स्थानीय निवासी भी इस मामले में तहसील के पटवारी तेलू राम और तहसील के अधिकारियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। स्थानीय लोगो ने मौके पर तहसील विभाग और पटवारी के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी भी की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि, कामिनी रानी की पैतृक संपत्ति है और इनकी पैतृक संपत्ति में तेलू राम पटवारी द्वारा गड़बड़ की गई है। महिला द्वारा तहसीलदार और एसडीएम और कई अधिकारी पुलिस के कई बार चक्कर काटने के बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। तेलु राम पटवारी द्वारा महिला पर प्रेशर बनाया जा रहा है। कहीं सुनवाई ना होने के कारण आज महिला द्वारा यह कदम उठाया गया है।

वही घंटो चले हाईप्रोफाइल ड्रामे के मामले में तहसीलदार आशीष घिल्डियाल का कहना है कि, महिला जो टंकी पर चढ़ी है, उनकी जमीन संबंधित विवाद है। महिला के ससुर द्वारा कुछ जमीन बेची भी गई है। यह 30 साल पुराना मामला है और जांच का विषय है। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में इस मामले के निस्तारण के लिए एक टीम बनाई गई है। महिला के सभी कागजो का अध्यन किया जा रहा है। जांच पूरी होने पर मामले में नियमानुसार करवाई की जाएगी।

अधिकारियों के लापरवाह बर्ताव के कारण आज एक सिस्टम से त्रस्त महिला को अपने बच्चों के साथ यह कदम उठाना पड़ा है। टंकी पर चढ़ी महिला को पुलिस और प्रशासन के आश्वासन देने के बाद नीचे तो सकुशल उतार लिया गया। देखने वाली बात यह होगी कि, महिला की समस्या का समाधान कब तक अधिकारियों द्वारा किया जाता है।

Previous Post

जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है हरीश रावत  ऐसी बयानबाजी करना बंद करें

Next Post

कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देना भाजपा की मूल संस्कृति है:- महापौर अनीता ममगाईं

Next Post
कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देना भाजपा की मूल संस्कृति है:- महापौर अनीता ममगाईं

कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देना भाजपा की मूल संस्कृति है:- महापौर अनीता ममगाईं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों की समीक्षा: मतदाताओं की सुविधा पर विशेष जोर

उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों की समीक्षा: मतदाताओं की सुविधा पर विशेष जोर

1 year ago
भाजपा की हार की मार पड़ी जनता की जेब पर, घरेलू गैस की कीमत बढ़ी

भाजपा की हार की मार पड़ी जनता की जेब पर, घरेलू गैस की कीमत बढ़ी

6 years ago
आवारा पशुओं ने किया कब्जा भलाई की दीवार पर 

आवारा पशुओं ने किया कब्जा भलाई की दीवार पर 

5 years ago
बड़ी खबर: निर्वाचन आयोग ने झंडे, बैनर,पोस्टर, स्टीकर, कटआउट, आदि के इस्तेमाल के निर्देश जारी किए 

बड़ी खबर: निर्वाचन आयोग ने झंडे, बैनर,पोस्टर, स्टीकर, कटआउट, आदि के इस्तेमाल के निर्देश जारी किए 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में भाभी ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से करवाया दुष्कर्म
  • 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों की रहेगी छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

July 10, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में भाभी ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से करवाया दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में भाभी ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से करवाया दुष्कर्म

July 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.