Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केे विशेषज्ञों ने बढ़ाई ‘स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान’ की गति

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केे विशेषज्ञों ने बढ़ाई ‘स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान’ की गति
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

अगर आप सोच रहे है सुरकंडा मंदिर की यात्रा करना तो ये खबर जरूर पढ़ें

अगर आप सोच रहे है सुरकंडा मंदिर की यात्रा करना तो ये खबर जरूर पढ़ें

March 26, 2026
जहां सरकार नई शराब दुकानें खोल रही है, वहीं त्रियुगीनारायण की महिलाएं नशा मुक्त समाज के लिए लामबंद – 12 किमी रैली में जोरदार नारे, केदारनाथ यात्रा मार्ग को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

अवैध शराब बंद करो! त्रियुगीनारायण की महिलाओं ने निकाली 12 किमी रैली

March 23, 2026

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केे विशेषज्ञों ने बढ़ाई
‘स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान’ की गति
ऽ “प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर महिला स्वास्थ्य को समर्पित विशेष पहल”
ऽ “ओवेरियन, यूटरस व सर्विक्स कैंसर पर विशेषज्ञों ने दी जीवन रक्षक जानकारी”
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) पर शुरू हुए “स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान” को देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नई गति प्रदान की। महिला स्वास्थ्य को समर्पित इस पहल के तहत अस्पताल के विशेषज्ञों ने स्त्री रोग संबंधी कैंसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया और उपस्थित लोगों को ओवेरियन, यूटरस व सर्विक्स कैंसर के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार की जानकारी दी।
बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डाॅ. मनोज गुप्ता, निदेशक श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डाॅ. अनिल मलिक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ. अजय पंडिता चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ. गौरव रतूड़ी चिकित्सा अधीक्षक एवं डाॅ. अंजलि चौधरी वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में डॉ. यामिनी कंसल, एसोसिएट प्रोफेसर एवं गाइनोकोलॉजी ऑन्कोलॉजिस्ट, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विस्तार से बताया कि ओवेरियन कैंसर में शुरुआती अवस्था में लगातार पेट फूलना, भूख कम लगना, बार-बार पेशाब आना या पेट में दर्द जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। वहीं, यूटरस (गर्भाशय) कैंसर में रजोनिवृत्ति के बाद असामान्य रक्तस्राव या अनियमित माहवारी संकेत हो सकते हैं। सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर के शुरुआती लक्षणों में असामान्य सफेद पानी, संभोग के बाद रक्तस्राव और योनि क्षेत्र में दर्द प्रमुख माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन रोगों से बचाव के लिए नियमित पैपस्मीयर टेस्ट, एचपीवी वैक्सीन और समय-समय पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श अत्यंत आवश्यक है। उपचार की बात करें तो शुरुआती अवस्था में सर्जरी और रेडियोथेरेपी प्रभावी रहती हैं, जबकि उन्नत अवस्था में कीमोथेरेपी और टारगेटेड थैरेपी का सहारा लिया जाता है। डॉ. कंसल ने जोर दिया कि समय पर जांच और जागरूकता ही महिलाओं को इन गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है।
इस अवसर पर डाॅ. मनोज गुप्ता ने कहा कि “आज का दिन विशेष है जब हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मना रहे हैं। यह अवसर हमें समाज के लिए कुछ नया करने और महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में ठोस कदम उठाने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने बताया कि श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले “व्यापक स्वास्थ्य पखवाड़ा कार्यक्रम” में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ यह अभियान समाज को यह संदेश देता है कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है।” श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का यह प्रयास निश्चित रूप से प्रदेश में महिला स्वास्थ्य जागरूकता को नई सकारात्मक दिशा देने वाला साबित होगा।

Previous Post

गैरसैंण तहसील दिवस में हंगामा: NH अभियंता ने FIR की चेतावनी पर दी चुनौती

Next Post

800 करोड़ की चिटफंड ठगी : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश

Next Post
800 करोड़ की चिटफंड ठगी : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश

800 करोड़ की चिटफंड ठगी : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को STF ने इस स्टेट से किया गिरफ्तार..

बड़ी खबर: नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को STF ने इस स्टेट से किया गिरफ्तार..

3 years ago
आबकारी विभाग की चूक या गड़बड़ी? बीपीएल कार्डधारक को शराब ठेका

आबकारी विभाग की चूक या गड़बड़ी? बीपीएल कार्डधारक को शराब ठेका

6 months ago
बिग ब्रेकिंग:  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सदस्यता अभियान में हजारों ने थामा पार्टी का दामन

बिग ब्रेकिंग:  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सदस्यता अभियान में हजारों ने थामा पार्टी का दामन

11 months ago
उत्तराखंड रोजगार समाचार: 5500 पदों पर इस विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी, देखें अपडेट

उत्तराखंड रोजगार समाचार: 5500 पदों पर इस विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी, देखें अपडेट

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.