Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्जिकल मास्टरस्ट्रोक पेट से निकाली 13 किलो की गांठ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्जिकल मास्टरस्ट्रोक पेट से निकाली 13 किलो की गांठ
0
SHARES
161
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

August 12, 2026

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्जिकल
मास्टरस्ट्रोक पेट से निकाली 13 किलो की गांठ
ऽ सर्जरी डॉक्टरों की दक्षता का कमाल, मरीज को मिली 13 किलो की गांठ से मुक्ति
ऽ मरीज़ को नहीं थी जानकारी कि पेट में है इतनी बड़ी गांठ
देहरादून। चिकित्सा जगत में आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते हैं, लेकिन कुछ सफलताएँ ऐसी होती हैं जो डॉक्टरों की दक्षता और समर्पण की मिसाल बन जाती हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने हाल ही में ऐसी ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 20 वर्षीय युवती के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजनी विशाल गांठ निकालकर मेडिकल इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ. जे.पी. शर्मा और उनकी टीम ने करीब चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज को लंबे समय तक इस गांठ के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह सामान्य जीवन जी रही थी। अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर आए। प्रारम्भिक जांच में डाॅ. जे.पी. शर्मा ने पाया कि युवती के पेट में असामान्य रूप से बड़ी गांठ है, जिसने शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। मेडिकल साइंस में इस गांठ को ओवेरियन लार्ज ट्यूमर कहा जाता है।
डाॅ. शर्मा ने मरीज के परिजनों को तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी, क्योंकि यह गांठ कभी भी फटकर मरीज के जीवन को गंभीर संकट में डाल सकती थी। 4 घण्टे तक चले सफल आॅपरेशन के बाद मरीज़ के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजन की विशाल गाँठ को सफलतापूर्वक निकाला गया।
आॅपरेशन टीम में डाॅ पुनीत त्यागी, डाॅ दिपांकर नयाल, डाॅ पुषकिन पोखरियाल, एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ नेहा शामिल रहे। टीम की सामूहिक मेहनत और विशेषज्ञता से यह सर्जरी सफल हुई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह उपलब्धि न केवल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा क्षमता को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि समय पर की गई जांच और सही निर्णय जीवन बचा सकते हैं।

Previous Post

ढंगसयोली गाँव में गुलदार का जानलेवा हमला — जनता में गहरा आक्रोश, प्रशासन से तुरंत मुआवजा व सुरक्षा की मांग

Next Post

बड़ी खबर: यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Next Post
बड़ी खबर: यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

बड़ी खबर: यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के बम्पर ट्रांसफर। लिस्ट जारी

बिग ब्रेकिंग: इन 06 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर। देखें लिस्ट….

2 years ago
बड़ी खबर : अमृतकाल में भी सड़क को तरसते किसान! अल्मोड़ा के अमसयारी गांव में आंदोलन की चेतावनी

बड़ी खबर : अमृतकाल में भी सड़क को तरसते किसान! अल्मोड़ा के अमसयारी गांव में आंदोलन की चेतावनी

1 year ago
बड़ी खबर:  चंपावत उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद करण माहरा ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से की जांच की मांग

बड़ी खबर: चंपावत उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद करण माहरा ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से की जांच की मांग

4 years ago
Big breaking: नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर लगा ब्रेक

हम चुनाव नहीं रोकेंगे’ – हाईकोर्ट का सरकार को साफ संदेश, आरक्षण-रोटेशन पर मांगा जवाब

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट
  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026
सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.