Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

10 हजार के बिल पर बढ़ा विवाद, तोड़फोड़ और मारपीट तक पहुंचा मामला

10 हजार के बिल पर बढ़ा विवाद, तोड़फोड़ और मारपीट तक पहुंचा मामला
0
SHARES
280
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
रुद्रप्रयाग :  उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होमस्टे मालिक और विदेशी पर्यटकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गई। विवाद की जड़ महज 10 हजार रुपये के बिल को लेकर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ऊखीमठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बंकर हाउस होमस्टे में झारखंड निवासी अरविंद दास के माध्यम से स्लोवाक रिपब्लिक, माल्टा और इटली से आए 12 विदेशी पर्यटक और 3 भारतीय नागरिक 17 अक्टूबर से ठहरे हुए थे। यह बुकिंग मेक माय ट्रिप के जरिए की गई थी।

मंगलवार को चेकआउट के दौरान होमस्टे मालिक राकेश तनेजा ने गाइड संदीप कुमार और अरविंद दास से 17 अक्टूबर से ठहरने और खाने का 10,000 रुपये का भुगतान मांगा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर विदेशी पर्यटक अपने वाहन से गोपेश्वर के मंडल क्षेत्र की ओर चले गए। ट्रैवल एजेंट संदीप कुमार ने वहां पहुंचकर पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होमस्टे मालिक ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि वाहन के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे दो विदेशी महिला पर्यटकों को कांच के टुकड़े लगने से खरोंचें आईं।

संदीप कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे नकद पैसे और कुछ कीमती सामान भी छीना गया।
सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान की गई। पुलिस ने उन्हें गोपेश्वर से मंडल होते हुए ऊखीमठ वापस भेजा।

पुलिस अधिकारी विपिन त्यागी ने बताया कि मामले की सत्यता की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Previous Post

मेहूंवाला और निरंजनपुर मंडी में लपटों का कहर, पटाखों से बढ़ी मुश्किलें

Next Post

धनौरी चौकी पर हंगामा: तेलीवाला गांव में दो पक्षों के विवाद के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पीलीभीत- सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए बीस लाख कीमत के 160 मोबाइल किए गए वितरित

पीलीभीत- सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए बीस लाख कीमत के 160 मोबाइल किए गए वितरित

3 months ago
सदन का दूसरा दिन रहेगा हंगामेदार

सदन का दूसरा दिन रहेगा हंगामेदार

7 years ago
बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट बैठक कल, इन महत्त्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर..

बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट बैठक कल, इन महत्त्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर..

2 years ago
Big breaking: सालों से बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की अमल दारामद प्रकरण को दबाए बैठे सदर राजस्व कानूनगो निलम्बित

Big breaking: सालों से बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की अमल दारामद प्रकरण को दबाए बैठे सदर राजस्व कानूनगो निलम्बित

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.