Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग में सरकारी पैसों का खेल — RTI ने उघाड़े परत-दर-परत राज

पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग में सरकारी पैसों का खेल — RTI ने उघाड़े परत-दर-परत राज
0
SHARES
381
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
पिथौरागढ़।  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरटीआई (RTI) के जरिये खुलासा हुआ है कि मरीजों के बैठने के लिए खरीदे गए साधारण स्टूल की कीमत ₹34,115 प्रति पीस दर्शाई गई है। यानी एक स्टूल की कीमत में एक छोटा फर्नीचर सेट खरीदा जा सकता था!

यह जानकारी स्थानीय निवासी आनंद मल्ल को सूचना के अधिकार के तहत मिली। उन्होंने अप्रैल 2024 में मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय से 14 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसमें हल्द्वानी की एक फर्म से की गई सभी खरीद का पूरा ब्यौरा शामिल था।

राज्य सूचना आयोग की दखल के बाद खुला मामला
जवाब देने में देरी पर मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंच गया। आयोग के आदेश के बाद विभाग को संबंधित दस्तावेज और सूचनाएं जारी करनी पड़ीं। इन्हीं दस्तावेजों से बड़ा फर्नीचर घोटाला सामने आया।

क्या हुआ खुलासा:
दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2023 में स्वास्थ्य विभाग ने हल्द्वानी की एक फर्म से —

  • 47 रिवॉल्विंग चेयर,

  • 47 डॉक्टरों की टेबल, और

  • 48 स्टूल खरीदे।

इनमें से एक स्टूल की कीमत ₹34,115 दर्ज की गई है।
यानी 48 स्टूलों की कुल कीमत ₹16,37,520 रुपये बनी।

इसी तरह, डॉक्टरों की टेबल और चेयर की कीमत भी करीब ₹34,120 प्रति यूनिट दर्शाई गई है।
तीनों मदों पर कुल खर्च ₹48,44,800 रुपये दिखाया गया है।

सूचना देने में देरी पर लगा जुर्माना
इस मामले में समय पर जानकारी न देने पर तत्कालीन डिप्टी सीएमओ पर राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने ₹25,000 का जुर्माना भी लगाया है।

सीएमओ का पक्ष
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि “एक स्टूल की कीमत ₹34,000 नहीं हो सकती। संबंधित कर्मचारी आज कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। सोमवार को इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

“पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग में सामने आया यह मामला सरकारी खरीद प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाता है। अब देखना यह होगा कि इस “फर्नीचर घोटाले” की जांच किस स्तर तक पहुंचती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

 

Previous Post

Big breaking: 20 हजार की रिश्वत लेते दो फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार

Next Post

डीएम संज्ञान; लटकी तलवार तो स्कूल प्रबंधन ने जारी उसके हक का वेतन व अनुभव प्रमाण पत्र

Next Post
डीएम संज्ञान; लटकी तलवार तो स्कूल प्रबंधन ने जारी उसके हक का वेतन व अनुभव प्रमाण पत्र

डीएम संज्ञान; लटकी तलवार तो स्कूल प्रबंधन ने जारी उसके हक का वेतन व अनुभव प्रमाण पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज-उत्तराखंड की सबसे पहली फिल्म जिसे मिला इंटरनेशनल प्लेटफार्म।

गुड न्यूज-उत्तराखंड की सबसे पहली फिल्म जिसे मिला इंटरनेशनल प्लेटफार्म।

7 years ago
बिग ब्रेकिंग भाजपा ने हरीद्वार और पौड़ी से कर लिए उम्मीदवार तय, सिर्फ़ औपचारिक ऐलान का इंतजार.. सूत्र

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा ने सस्पेंस किया खत्म, दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

2 years ago
बड़ी खबर: बरसात से पहले देहरादून में बड़ी तैयारी, चार स्थानों पर एक साथ हुआ मॉक अभ्यास

बड़ी खबर: बरसात से पहले देहरादून में बड़ी तैयारी, चार स्थानों पर एक साथ हुआ मॉक अभ्यास

9 months ago
बड़ी खबर: एचएसएसटी जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं ने जाना साईबर सुरक्षा में एआई का महत्व

बड़ी खबर: एचएसएसटी जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं ने जाना साईबर सुरक्षा में एआई का महत्व

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.