Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

भाजपा ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, ‘मंडल अध्यक्ष’ बताने वाली महिला से किया किनारा,

भाजपा ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, ‘मंडल अध्यक्ष’ बताने वाली महिला से किया किनारा,
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून  : अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर रविवार को राजधानी देहरादून में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान खुद को भाजपा की मंडल अध्यक्ष बताकर सरकार के खिलाफ बयान देने वाली महिला के वायरल वीडियो पर अब भारतीय जनता पार्टी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला मधु नौटियाल का पार्टी से कोई भी संबंध नहीं है। पार्टी ने इसे कांग्रेस का सुनियोजित दुष्प्रचार बताते हुए फर्जी नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया है।

 

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

दरअसल, रविवार को देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन किया था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने खुद को मधु नौटियाल बताते हुए भाजपा की मंडल अध्यक्ष होने का दावा किया और यह भी कहा कि न्याय न मिलने के कारण वह भाजपा से इस्तीफा दे रही हैं। वीडियो में महिला ने भाजपा सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

 

वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई, जिसके बाद भाजपा संगठन हरकत में आया और महिला के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

 

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने साफ कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला भाजपा की सक्रिय सदस्य तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सुनियोजित तरीके से ऐसे वीडियो वायरल कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

मनवीर चौहान ने कहा, “कांग्रेस लगातार फर्जी चेहरों को भाजपा से जोड़कर दुष्प्रचार कर रही है, लेकिन जनता और भाजपा कार्यकर्ता पूरी सच्चाई समझ रहे हैं।”

 

इस पूरे मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंकिता भंडारी मामला संवेदनशील है और जनभावनाएं इससे जुड़ी हैं, लेकिन इसी संवेदनशीलता का फायदा उठाकर झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सच्चाई सामने आएगी, यह दुष्प्रचार स्वतः बेनकाब हो जाएगा।

 

वहीं हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी मधु नौटियाल को भाजपा से जोड़ने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला न तो कभी भाजपा की पदाधिकारी रही है और न ही वर्तमान में पार्टी की सदस्य है।

आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठे दावों के जरिए फेक नैरेटिव गढ़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

 

भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को विपक्ष की साजिश बताते हुए जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी दावे की सच्चाई जाने बिना उस पर विश्वास न करें।

Previous Post

अंकिता भंडारी केस में ‘VIP’ विवाद: दुष्यंत गौतम ने फेसबुक-यूट्यूब-X समेत 12 के खिलाफ हाईकोर्ट में ठोका 2 करोड़ की मानहानि का दावा

Next Post

अंकिता भंडारी मामले को लेकर सीएम धामी की अहम प्रेसवार्ता पर टिकी सबकी निगाहें

Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अंकिता भंडारी मामले को लेकर सीएम धामी की अहम प्रेसवार्ता पर टिकी सबकी निगाहें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Breaking: उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट। आज अब तक 158 नए संक्रमित। कुल आंकड़ा 907

75 वर्षीय महिला सहित 18 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव। इलाका सील

6 years ago
ब्रेकिंग: बसपा से तीन बार विधायक रहे हरिदास ने थामा भाजपा का दामन..

ब्रेकिंग: बसपा से तीन बार विधायक रहे हरिदास ने थामा भाजपा का दामन..

2 years ago
महिला को फेसबुक  पर दोस्ती करना पड़ा भारी, नो लाख रुपए की ठगी का हुई शिकार।

महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा भारी, नो लाख रुपए की ठगी का हुई शिकार।

2 years ago
उत्तराखंड निर्माण में मील का पत्थर बने ये शिक्षक

उत्तराखंड निर्माण में मील का पत्थर बने ये शिक्षक

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.