Monday, June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

अंकिता भंडारी केस से जुड़े मामलों में सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

अंकिता भंडारी केस से जुड़े मामलों में सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
0
SHARES
347
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सुरेश राठौर के खिलाफ दर्ज चार मामलों में से दो मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

 

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

यह मामला उस समय सामने आया जब अभिनेत्री उर्मिला सेनावर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप जारी की थीं। इन क्लिप्स में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई अन्य लोगों के नाम लिए गए थे। ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद दुष्यंत गौतम, आरती गोड़, संचित कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने अलग-अलग थानों में सुरेश राठौर के खिलाफ छवि धूमिल करने और मानहानि के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी।

 

मामले की सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने दुष्यंत गौतम, धर्मेंद्र कुमार, संचित कुमार और आरती गोड़ को नोटिस जारी किए हैं और अगली सुनवाई तक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दियादुष्यंत गौतम की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

 

वहीं, अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा दायर मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 7 जनवरी (बुधवार) को सुनवाई करेगा।

 

दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया है कि इस हत्याकांड से उनका नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रामक आरोप फैलाए गए। उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए अदालत से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या ऋषिकेश के पास स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में कर दी गई थी। अंकिता वहां रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत थी। जांच में सामने आया था कि रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य (पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा) ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

 

आरोप है कि अंकिता ने एक कथित VIP गेस्ट को सेक्सुअल फेवर देने से इनकार किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया। इस मामले में पुलकित आर्य और उसके सहयोगी फिलहाल जेल में हैं।

 

हालांकि, 2025 में उर्मिला सेनावर द्वारा जारी एक कथित ऑडियो ने इस केस को फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया, जिसमें दुष्यंत गौतम को ‘VIP’ बताए जाने का दावा किया गया था। इसी के बाद यह मामला दोबारा सुर्खियों में आ गया।

Previous Post

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन, ऋषिकेश में गिरफ्तार योगेश डिमरी व सुदेश भट्ट की रिहाई की मांग

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, सीबीआई जांच पर दिया बड़ा बयान

Next Post
अंकिता भंडारी के माता पिता से भेंट करते सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, सीबीआई जांच पर दिया बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सूरी भाई के निधन पर पिंडर घाटी में दौड़ी शोक की लहर

सूरी भाई के निधन पर पिंडर घाटी में दौड़ी शोक की लहर

6 years ago
एक्सक्लूसिव :  उत्तराखंड में यहां शराब पीकर आया कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में यहां शराब पीकर आया कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर

3 years ago
एसजीआरआरयू जाॅब उत्सव में छात्र छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर 

एसजीआरआरयू जाॅब उत्सव में छात्र छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर 

1 year ago
बिग ब्रेकिंग: रिश्वत लेते ये अधिकारी विजलेंस की गिरफ्त में, पढ़िए किस एवज में मांग रहा था रिश्वत..

बड़ी खबर : नक्शा पास कराने के नाम पर एमडीडीए से आर्किटेक्ट ने ठगे 40हजार रुपए,गिरफ्तार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.