Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश। 28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को बनाया सजग इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश। 28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को बनाया सजग इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • “नशे को ना, फिटनेस को हाँ” से गूंजा नीति घाटी।
  • 28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को ड्रग फ्री इंडिया बनाने के लिए किया आहवान।

सीमांत नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ में नशे के खिलाफ कार्य कर रही संस्था “सजग इंडिया” ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नशामुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग, भारतीय सेना, आईटीबीपी, जिला प्रशासन और सजग इंडिया के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से आए 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

September 3, 2026

राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सदस्य एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि सजग इंडिया विगत 15 से अधिक वर्षों से प्रदेशभर में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रही है।

नीति घाटी में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रतिभाग कर संस्था ने लोगों को “नशे को ना, फिटनेस को हां” का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने राज्यों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान भी किया।

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ प्रतियोगिता को 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन, 42 किलोमीटर मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन, 5 किलोमीटर रन तथा एमटीबी चैलेंज जैसी विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया गया।

आयोजन 31 मई से 2 जून तक किया गया। पहले दिन रिमखिम-नीति-मलारी 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 117 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अगले दिन 5, 10 एवं 21 किलोमीटर की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर गमसाली से मलारी के मध्य 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इस दौरान सजग इंडिया की टीम ने सीमांत गांव नीति, गमसाली, बम्पा, मलारी एवं आसपास के 8 गांवों से आए लोगों से संवाद कर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य, फिटनेस तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। एडवोकेट जोशी ने कहा कि खेल और फिटनेस आधारित ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री भरत चौधरी, गृह सचिव शैलेश बगोली, सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय, कर्नल शान्तनु, आर जे काव्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के अधिकारी-जवान, सजग इंडिया के सदस्य अभिषेक राणा, नंदनी कुमोला, योगेश चिराल, विवेक, मानसी रावत, सुहानी काला, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

उत्तरकाशी : ट्रैकिंग कंपनी का फर्जीवाड़ा आया समाने, लापता ट्रैकर बबीता पांडे के नाम पर बनाया फर्जी परमिट

Next Post

“वरिष्ठ नेताओं की आपत्ति: महामंत्री अजय कुमार को की थी हटाने की मांग, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया फीडबैक”

Next Post
“वरिष्ठ नेताओं की आपत्ति: महामंत्री अजय कुमार को की थी  हटाने की मांग, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया फीडबैक”

"वरिष्ठ नेताओं की आपत्ति: महामंत्री अजय कुमार को की थी हटाने की मांग, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया फीडबैक"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम : अगले तीन-चार दिन तक जारी रहेगी प्री मानसून एक्टिविटी

मौसम : अगले तीन-चार दिन तक जारी रहेगी प्री मानसून एक्टिविटी

4 years ago
समाज में जागरूकता, एकता और संगठन को मजबूत करना ही हमारा परम उद्देश्य-पंडित पंकज शर्मा

समाज में जागरूकता, एकता और संगठन को मजबूत करना ही हमारा परम उद्देश्य-पंडित पंकज शर्मा

12 months ago
इंसानियत शर्मसार: यहां 7 माह का मानव भ्रूण कुत्ता मुंह में दबाए घूम रहा रहा था, मचा हड़कंप..

इंसानियत शर्मसार: यहां 7 माह का मानव भ्रूण कुत्ता मुंह में दबाए घूम रहा रहा था, मचा हड़कंप..

2 years ago
उत्तराखंड वासियों को भीखमंगा कहे जाने पर भाजपा के खिलाफ आप का प्रदर्शन

उत्तराखंड वासियों को भीखमंगा कहे जाने पर भाजपा के खिलाफ आप का प्रदर्शन

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.