Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड: पिछले करीब 25 दिनों में यह पहला मौका रहा जब प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। लंबे समय तक बारिश न होने से आम जनजीवन में राहत तो मिली, लेकिन तापमान में तेजी से वृद्धि हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने अब इस राहत के बाद फिर से बारिश का दौर तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

बुधवार को देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में साफ आसमान और चटख धूप देखने को मिली। सुबह से ही तेज धूप खिलने के कारण दिनभर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मैदानी इलाकों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में तो 24 घंटे के अंदर पारे में सात डिग्री का इजाफा हुआ। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में यह दूसरी बार है जब अगस्त महीने में देहरादून का पारा 36 डिग्री के पार गया हो।

Related posts

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026

गुरुवार से फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार जिले में भी कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

शुक्रवार को और तेज हो सकता है बारिश का दौर, ऑरेंज अलर्ट जारी

शुक्रवार को मौसम और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका व्यक्त की गई है। ऐसे में नदियों-नालों में पानी का स्तर बढ़ने और भूस्खलन जैसी घटनाओं की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

Previous Post

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: अन्तर्राष्ट्रीय आईवीएफ दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में जान्ह्वी अव्वल स्लोगन में गौरांगी ने मारी बाजी

बड़ी खबर: अन्तर्राष्ट्रीय आईवीएफ दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में जान्ह्वी अव्वल स्लोगन में गौरांगी ने मारी बाजी

3 years ago
एक्सक्लूसिव : यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने किया दल का ऐप लॉन्च

एक्सक्लूसिव : यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने किया दल का ऐप लॉन्च

4 years ago
फर्जीवाड़ा: करोड़ों के फर्जी ठेको का भंडाफोड़। हुई एफआईआर

फर्जीवाड़ा: करोड़ों के फर्जी ठेको का भंडाफोड़। हुई एफआईआर

4 years ago
बड़ी खबर: LEO भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, UKSSSC अब जारी करेगा नया विज्ञापन

बड़ी खबर: LEO भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, UKSSSC अब जारी करेगा नया विज्ञापन

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा
  • भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.