कोटद्वार के गांव जुवा में आकाशीय बिजली का कहर! 55 वर्षीय ग्रामीण झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरी
कोटद्वार से इस वक्त की खबर सामने आई है, जहां विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत गांव जुवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण इसकी चपेट में आकर आंशिक रूप से झुलस गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के परिवारों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
जानकारी के मुताबिक, गांव जुवा निवासी 55 वर्षीय अनिल नेगी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।










