अष्टमी-नवमी पर मां दुर्गा की विशेष पूजा, कन्याओं को भोजन कर लिया आशीर्वाद; मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
नवरात्र पर्व के अवसर पर अष्टमी और नवमी तिथि पर घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा की और कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया।
परंपरा के अनुसार, कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार व दक्षिणा भेंट की।
वहीं, आराघर स्थित पंचायती मंदिर में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे माता के भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए।
मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का स्मरण किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा शांति की कामना की। नवरात्र के इन पावन दिनों में मंदिरों और घरों में भक्ति का माहौल देखने को मिला।











