Friday, November 20, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बागेश्वर में मंच पर माला को लेकर हरीश रावत और यशपाल आर्य में खींचतान! एक-दूसरे को माला पहनाने से करते रहे इनकार, वीडियो वायरल

बागेश्वर में मंच पर माला को लेकर हरीश रावत और यशपाल आर्य में खींचतान! एक-दूसरे को माला पहनाने से करते रहे इनकार, वीडियो वायरल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर में मंच पर माला को लेकर हरीश रावत और यशपाल आर्य में खींचतान! एक-दूसरे को माला पहनाने से करते रहे इनकार, वीडियो वायरल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर एकजुटता की कोशिशें जारी हैं, लेकिन नेताओं के बीच कथित गुटबाजी की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच बागेश्वर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related posts

8 सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं! गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 42 से 50 किलोमीटर का सफर, एक साल में 315 से ज्यादा रेफर

8 सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं! गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 42 से 50 किलोमीटर का सफर, एक साल में 315 से ज्यादा रेफर

November 20, 2026
मां को अस्पताल में देख भावुक हो गए थे सीएम योगी आदित्यनाथ! एम्स ऋषिकेश में मां सावित्री देवी से मिलने पहुंचे थे मुख्यमंत्री, पैर छूकर लिया था आशीर्वाद… मां-बेटे का भावुक दृश्य देख नम हो गई थीं आंखें

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के पहली बार बागेश्वर पहुंचने पर पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन आर्य ने हाथ जोड़कर माला पहनने से इनकार कर दिया।

इसके बाद यशपाल आर्य ने खुद एक कार्यकर्ता से माला लेकर हरीश रावत को पहनाने की कोशिश की, लेकिन इस बार रावत ने भी माला पहनने में आनाकानी की और आर्य के हाथों से माला ले ली।

मंच पर यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। यशपाल आर्य अपनी जगह बदलकर कुमारी शैलजा के दूसरी तरफ आ गए, लेकिन हरीश रावत फिर उनके पास माला लेकर पहुंचे। इस बार भी आर्य ने हाथ जोड़कर माला पहनने से इनकार किया और खुद रावत को माला पहनाने की कोशिश करने लगे। हालांकि, रावत ने हंसते हुए अपने हाथ पीछे कर लिए।

इसी बीच हरीश रावत ने हंसते हुए आर्य को माला थमा दी और आर्य ने वह माला रावत को पहना दी, लेकिन इसके बाद भी आर्य ने रावत के हाथों से माला पहनने से इनकार कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सिर झुकाकर हंसती नजर आईं, जबकि अन्य नेता भी इस दृश्य पर मुस्कुराते दिखे।

हालांकि, यह घटनाक्रम सम्मान में माला पहनाने को लेकर था, लेकिन चुनाव से पहले मंच पर दिखी इस खींचतान को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी एकजुटता पर सवाल और चर्चाएं जरूर शुरू हो गई हैं।

Previous Post

8 सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं! गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 42 से 50 किलोमीटर का सफर, एक साल में 315 से ज्यादा रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

BIG BREAKING : उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन .1 का आया पहला मामला, ऐसे हुई पुष्टि।

BIG BREAKING : उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन .1 का आया पहला मामला, ऐसे हुई पुष्टि।

3 years ago
त्रिवेंद्र सरकार में हुआ था 37 लाख टन का अवैध खनन, हमला धामी सरकार पर, अफसर की बात को कुत्ते के शिकार से जोड़ा

त्रिवेंद्र सरकार में हुआ था 37 लाख टन का अवैध खनन, हमला धामी सरकार पर, अफसर की बात को कुत्ते के शिकार से जोड़ा

2 years ago
एक्शन मोड में महापौर ममगाई सेनेटाइजेशन टीम को लगाया काम पर

एक्शन मोड में महापौर ममगाई सेनेटाइजेशन टीम को लगाया काम पर

6 years ago
गुड न्यूज: अंत्योदय और NFSA कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी। मिल रही है इतनी सब्सिडी..

गुड न्यूज: अंत्योदय और NFSA कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी। मिल रही है इतनी सब्सिडी..

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बागेश्वर में मंच पर माला को लेकर हरीश रावत और यशपाल आर्य में खींचतान! एक-दूसरे को माला पहनाने से करते रहे इनकार, वीडियो वायरल
  • 8 सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं! गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 42 से 50 किलोमीटर का सफर, एक साल में 315 से ज्यादा रेफर
  • मां को अस्पताल में देख भावुक हो गए थे सीएम योगी आदित्यनाथ! एम्स ऋषिकेश में मां सावित्री देवी से मिलने पहुंचे थे मुख्यमंत्री, पैर छूकर लिया था आशीर्वाद… मां-बेटे का भावुक दृश्य देख नम हो गई थीं आंखें

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बागेश्वर में मंच पर माला को लेकर हरीश रावत और यशपाल आर्य में खींचतान! एक-दूसरे को माला पहनाने से करते रहे इनकार, वीडियो वायरल

बागेश्वर में मंच पर माला को लेकर हरीश रावत और यशपाल आर्य में खींचतान! एक-दूसरे को माला पहनाने से करते रहे इनकार, वीडियो वायरल

November 20, 2026
8 सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं! गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 42 से 50 किलोमीटर का सफर, एक साल में 315 से ज्यादा रेफर

8 सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं! गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 42 से 50 किलोमीटर का सफर, एक साल में 315 से ज्यादा रेफर

November 20, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.