- हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि नो एंट्री में जाने से रोकने पर कार सवार महिला ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, जबकि उसके साथी ने खुद को मेजर बताकर रौब झाड़ा और धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान यातायात उपनिरीक्षक नवनीत त्यागी बैरागी कैंप क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर की कार में सवार महिला ने बेरीकेडिंग हटाने को कहा। महिला ने खुद को मेजर बताया, लेकिन यातायात नियमों के तहत पुलिसकर्मी ने उसे आगे जाने से रोक दिया।
आरोप है कि इसके बाद महिला कार से उतरकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगी। वहीं, महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम रूद्र बताते हुए पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी।
घटना के बाद पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी











