Wednesday, August 19, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

कोरोना महामारी के कारण बार एसोसिएशन के चुनाव 6 महीने तक स्थगित

कोरोना महामारी के कारण बार एसोसिएशन के चुनाव 6 महीने तक स्थगित
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून बार एसोसिएशन,के अध्यक्ष/सचिव को एक पत्र लिखा गया जिसमे बार एसोसिएशन के संविधान  के प्रावधानों के अनुसार वार्षिक चुनाव व  अन्य आवश्यक क्रिया कलापों व अधिवक्ता चैंबर्स की वयवस्था के सन्दर्भ में कुछ बिन्दुओ को संज्ञान में लाकर विचारण हेतु आमसभा  नियमानुसार आहुत करने के लिए निवेदन किया | 

एडवोकेट एसएस रावत ने मामले को संज्ञान में लाते हुए बताया कि, मैने 10 फ़रवरी को देहरादून, बार एसोसिएशन को पत्र लिखा जिसमें मैने निम्न बिंदुओं को संज्ञान में लाया:- 

Related posts

उत्तराखंड : देहरादून में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरा वाहन,1 की मौत

उत्तराखंड : देहरादून में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरा वाहन,1 की मौत

August 16, 2026
उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

August 6, 2026

चुनाव हेतु एक चुनाव अधिकारी और एक सहायक चुनाव अधिकारी कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त किया जाना चाहिए| उक्त चुनाव अधिकारी द्वारा 15 फरवरी को कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की जानी चाहिए और 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चुनाव अधिकारी चुनाव कार्यक्रम का संचालन करें और नई कार्यकारिणी का गठन हो| 28 फरवरी के बाद वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो जाए और नव गठित कार्यकारिणी बार एसोसिएशन का संचालन करे|

आगे उन्होंने पत्र के माध्यम से लिखा है कि  19 जनवरी को एसोसिएशन देहरादून की एक आम सभा आहूत की गई थी, जिसके लिए संभवत न तो सदस्यों का युक्ति-युक्त प्रत्यावेदन था और न ही कोई आकस्मिक आवश्यकता थी|  कोविड-19 का हवाला देकर चुनाव कथित रूप से अगले 6 महीने के लिए आम सभा से टाल दिए गये|जो असवैंधानिक और अनुचित है क्योंकि चुनाव टाले जाने का कोई भी प्रावधान बार एसोसिएशन देहरादून के संविधान में वर्णित नहीं है और ना ही कोई संशोधन हुआ है|

 एडवोकेट ने आगे बताया कि एसोसिएशन देहरादून की वार्षिक सभा 15 फरवरी से 10 दिन यानी 25 फरवरी को प्रविधित है और वार्षिक चुनाव 28 फरवरी तक हो जाना प्रविधित है जिसका कि साफ उल्लंघन किया जा रहा है|  एक ही सदस्य को लगातार कई वर्षों से मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है | कार्यकारिणी द्वारा मनमानी तरीके से एक मुख्य चुनाव अधिकारी और एक सहायक चुनाव अधिकारी के प्रावधान से भिन्न निर्णय से 2 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए, जो एक असंवैधानिक कार्य  था|

बार एसोसिएशन, देहरादून एक सोसाइटी है,जिसका सूचना अधिकारी और अपीलीय अधिकारी संविधान में प्रविधित किया जाना आवश्यक है,लेकिन ऐसा नहीं हुआ| बार एसोसिएशन बुद्धिजीवियों की संस्था है कानून का पालन करना एक प्रबुद्ध संस्था की गरिमा के खिलाफ है| 

प्रत्येक संस्था की बैठक में पूर्व बैठक का वितरण दिया जाता है जो कि यहां नहीं दिया जाता और संभवत बैठक की कार्यवाही भी पूर्ण रूप से नहीं लिखी जाती जो दोष पूर्ण है|  उन्होंने बताया कि उन्होंने कार्यकारिणी से वर्ष 1994,1998 और 2000 की कुछ बैठक की कार्यवाही मांगी गयी तो बताया गया है इसकी अभिलेख उपलब्ध ही नहीं है | यदि संस्था की  कार्यवाही के रजिस्टर आदि खो गए  है तो इस संबंध में कार्यवाही की जानी आवश्यक है | 

ग़ौरतलब है कि देहरादून के सचिव को ₹1000 तक व्यय करने तथा ₹5000 तक की राशि अध्यक्ष की सहमति से खर्च करने तथा उससे अधिक की राशि कार्यकारिणी की सहमति को लेकर प्रावधित  है | जिसका संभवतः अनु पालन होता है|  उन्होंने लिखा कि, एसोसिएशन,देहरादून द्वारा भव्य आयोजन कर एसोसिएशन के अत्यधिक धन व्यय करने की घोषणा हुई लेकिन धरातल पर अधिवक्ताओं के लिए नए न्यायालय परिसर में कोई चेंबर की व्यवस्था ही नहीं है|  इसकी जानकारी आम सदस्यों को दी ही नहीं जाती है | बार एसोसिएशन देहरादून को कार्यकारिणी की स्थिति सदस्यों को स्पष्ट करनी चाहिए जिससे अफवाहें फैलने से रुके| 

जब एडवोकेट एसएस रावत से बार एसोसिएशन के चुनाव न होने के मुख्य कारण पूछे तो उन्होंने बताया कि, इसका एक मात्र कारण अनैतिक रूप से राजनीति पद पर बैठे रहना है।

साथ ही अध्यक्ष का इस पर कहना है कि,हमने 11 जनवरी को अभिव्यक्तियो की आम सभा बुलाई थी जिसमे हमे फरवरी में होने वाले चुनावों को लेकर बहुमत के आधार पर निर्णय करना था | कोरोना महामारी से सुरक्षा के कारण 6 महीने तक चुनाव न करने के लिए उसमे हमे बहुमत प्राप्त मिला| 

साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि,6 महीने बाद फिर से आम सभा बुलाई जाएगी जिसमे चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय होंगे |    

Previous Post

उत्तराखंड सरकार  कोरोना वाॅरियर्स का बलिदान भुलाते हुए उन्होंने नौकरी से हटाने का काम कर रही है रविन्द्र आनंद

Next Post

गजब: सीएम साहब अधिकांश विभाग तुम्हारे पास, मंत्री लगाए बैठे आस। आखिर कब करोगे मंत्रिमंडल का विस्तार?

Next Post
गजब: सीएम साहब अधिकांश विभाग तुम्हारे पास, मंत्री लगाए बैठे आस। आखिर कब करोगे मंत्रिमंडल का विस्तार?

गजब: सीएम साहब अधिकांश विभाग तुम्हारे पास, मंत्री लगाए बैठे आस। आखिर कब करोगे मंत्रिमंडल का विस्तार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: परोपकार सबसे बड़ा व सबसे सच्चा धर्म: श्रीमंहत देवेंद्र दास जी महाराज

बड़ी खबर: परोपकार सबसे बड़ा व सबसे सच्चा धर्म: श्रीमंहत देवेंद्र दास जी महाराज

3 years ago
अब उत्तराखंड में स्कूटी चलाने वालों ने दिखाया बाइक का लाइसेंस, तो कट सकता है इतना चालान

अब उत्तराखंड में स्कूटी चलाने वालों ने दिखाया बाइक का लाइसेंस, तो कट सकता है इतना चालान

1 day ago
हादसा: आपस में टकराई 6 गाड़िया,एक की मौत

दुखद : बाइक सवार को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

2 years ago
ब्रेकिंग : वन विभाग में हुए बंपर तबादले। लिस्ट जारी

ब्रेकिंग : वन विभाग में हुए बंपर तबादले। लिस्ट जारी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : देहरादून मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा 2 की मौत 5 घायल
  • Big Breaking : श्रीनगर गढ़वाल की मेयर आरती भंडारी ने था भाजपा का दामन, 2 कांग्रेस के पार्षद भी जुड़े
  • खौफनाक : प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दुखद : देहरादून मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा 2 की मौत 5 घायल

दुखद : देहरादून मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा 2 की मौत 5 घायल

August 19, 2026
Big Breaking : श्रीनगर गढ़वाल की मेयर आरती भंडारी ने था भाजपा का दामन, 2 कांग्रेस के पार्षद भी जुड़े

Big Breaking : श्रीनगर गढ़वाल की मेयर आरती भंडारी ने था भाजपा का दामन, 2 कांग्रेस के पार्षद भी जुड़े

August 19, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.