Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

साजिश: चंद अफसरों व कुछ गुलाम मीडिया के सहारे पत्रकार उमेश के खिलाफ फिर रची बडी राजनीतिक साजिश

latest uttarakhand news,
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून।

 वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार व चंद पत्रकारों के खिलाफ उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के राज में फर्जी राजद्रोह का मुकदमा कायम हुआ और इस मुकदमे को नैनीताल उच्च न्यायालय ने एक सिरे से खारिज कर त्रिवेन्द्र रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिये थे| 

Related posts

हल्द्वानी नैनीताल बस हादसा

नैनीताल बस हादसा: हल्द्वानी-गंगोलीहाट बस खुपी में पलटी, 1 मौत, 8 घायल

March 27, 2026
सोने-चांदी औंधे मुंह गिरे! जबरदस्त क्रैश, दाम धड़ाम – खरीदने का सुनहरा मौका?

सोने-चांदी औंधे मुंह गिरे! जबरदस्त क्रैश, दाम धड़ाम – खरीदने का सुनहरा मौका?

March 16, 2026

 जिसके बाद त्रिवेन्द्र रावत सीबीआई जांच को रूकवाने के लिए देश की सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचे|  जहां यह मामला अभी विचाराधीन है। उमेश कुमार के खिलाफ साजिश में चारो खाने चित होने वाले कुछ राजनेताओं ने राज्य के चंद अफसरों व कुछ गुलाम मीडिया के सहारे उमेश के खिलाफ एक बार फिर बडी राजनीतिक साजिश रचकर नेपाल के एक व्हाट्सएप  नंबर से एक वीडियो को  व्हाट्सएप पर सेंड किया जा रहा है|  

लेकिन उमेश के खिलाफ साजिश रचने वाले खुद ही अपने जाल में फंस गये | क्योंकि जिन दो वीडियो को सेंड किया जा रहा है, उसे डब कर खेल तो खेला गया लेकिन षड्यंत्रकारी अपने ही जाल में फंस गए और जिस तरह से एक ही वीडियो में दो तरह की बातचीत सामने आई है उससे षड्यंत्रकारी अपने ही चक्रव्यूह में फँस गये।
 गजब की बात तो यह है कि, जिस हिन्दी खबर के सम्पादक ने त्रिवेन्द्र राज में हो रहे भ्रष्टाचार व घोटालों को लेकर पूर्व सीएम को राज्य की जनता के सामने बेनकाब करना शुरू किया था|  तो सम्पादक को भी चंद राजनेताओं व उनके करीबियों ने अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। हर तरफ हार का मुंह देखने और सोशल मीडिया पर उमेश कुमार द्वारा त्रिवेन्द्र रावत के कुछ करीबियों को जिस तरह से बेनकाब किया जा रहा था उसी के चलते नेपाल से उमेश कुमार व अतुल अग्रवाल के खिलाफ साजिश का खेल खेला गया| 

 इस खेल को खेलते हुए खुद ही षडयंत्रकारियों का सिंडिकेट अपने जाल में फंस गया और चर्चा है कि, उमेश कुमार ने षडयंत्रकारियों के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है|  जिससे सम्भावनाएं व्यक्त की जा रही है कि, आने वाले कुछ समय में ही वो सब षड्यंत्रकारी बेनकाब हो जायेंगे|  जिन्होंने उमेश कुमार के खिलाफ फर्जी वीडियो का सहारा लेकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची है।

त्रिवेन्द्र रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उमेश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री के करीबियों के द्वारा खरीदी गई जमीनों को लेकर जब सोशल मीडिया पर इन्हें आईना दिखाना शुरू किया, तो उससे त्रिवेन्द्र रावत खेमे में भूचाल मच गया और उच्च न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट में उमेश कुमार जब बेदाग निकले तो उनके खिलाफ एक बडा राजनीतिक षड्यंत्र रच दिया गया|

https://youtu.be/3HBCcK8meXY

https://youtu.be/7Ox9hFsrgGs

चर्चा है कि, इस षड्यंत्र का ताना बाना नेपाल से बुना गया है और उसमें उत्तराखण्ड के कुछ राजनेता व अफसर भी शामिल होने की आशंकाएं हैं? हैरानी वाली बात है कि, साजिशकर्ताओं ने जो दो वीडियो नेपाल से एक नम्बर से उजागर करने का खेल शुरू किया हुआ है|  लेकिन इस खेल में खुद साजिशकर्ता फस गये हैं क्योंकि एक ही वीडियो है और उसमें एक सही है और दूसरी को फर्जी तरीके से डब कर दिया गया| लेकिन साजिशकर्ता खुद ही इस वीडियो में अपने जाल में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। चर्चा है कि, उमेश कुमार ने अपने खिलाफ हुई इस साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस में षडयंत्रकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है और ऐसी भी संभावना है कि जल्द वो चेहरे बेनकाब हो जायेंगे, जिन्होंने इस साजिश को अंजाम दिया है।

उल्लेखनीय है कि, उत्तराखण्ड में वर्षों से भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ पत्रकार उमेश कुमार ने भाजपा व कांग्रेस शासनकाल में उन सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बेनकाब किया | जिनके राज में स्वच्छ प्रशासन देखने को नहीं मिल रहा था। यही कारण था कि, उमेश कुमार हमेशा से सभी सरकारों के पूर्व मुख्यमंत्रियों के निशाने पर रहे और उन्हें इसकी कीमत खुब चुकानी पडी, लेकिन उनके हौसले कभी भी नहीं डगमगाए और राज्य में मौजूद भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कुछ करीबियों के भ्रष्टाचार को लेकर स्टिंग सामने आये और भ्रष्टाचार के यह स्टिंग देश की जनता ने भी देखे|  जिससे तिलमिलाये उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इशारे पर पुलिस के कुछ अफसरों ने उमेश कुमार के खिलाफ राजधानी में फर्जी मुकदमें दर्ज कराने का प्रपंच रचा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया| 

 और तो और त्रिवेन्द्र रावत के रांची में करीबी रहे अमृतेश चौहान ने उमेश कुमार के खिलाफ फर्जी राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था | जिसमें उमेश कुमार को रांची जेल पहुंचाया गया था। उमेश कुमार के खिलाफ दर्ज हुये फर्जी मुकदमों में उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट से त्रिवेन्द्र रावत व उनकी टीम को हमेशा कड़ी फटकार लगी और मौजूदा दौर में नेहरू कालोनी में दर्ज किये गये फर्जी राजद्रोह का मुकदमा खारिज कर नैनीताल उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के खिलाफ सीबीआई जांच कराने के आदेश दिये थे| 

 जिससे घबराकर त्रिवेन्द्र रावत सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे और यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच उमेश कुमार ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर त्रिवेन्द्र रावत व उनके करीबियों को बेनकाब करने का अभियान चला रखा है उसी का परिणाम है कि, उमेश कुमार के खिलाफ नेपाल से साजिश रच दी गई।

Previous Post

अपराध: सीबीआई ने दबोचा रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर

Next Post

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परिवहन विभाग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी

Next Post
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परिवहन विभाग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा परिवहन विभाग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

latest uttarakhand news,

गुरु राम राय इंटर कॉलेज के बाहर लगा अवैध बाजार बना नासूर

5 years ago
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: हरिद्वार सड़क परियोजना में लापरवाही पर आर्थिक दंड

बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने तोड़ी 5 साल की जमी बर्फ, भर्ती प्रक्रिया को दी हरी झंडी

6 months ago

Dehradun Bar Association Election: चार बार के सचिव रह चुके अनिल शर्मा का अध्यक्ष पद पर कब्जा!

3 years ago
Weather update: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम। यैलो अलर्ट जारी..

Weather update: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम। यैलो अलर्ट जारी..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

March 31, 2026
पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.