Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

आपदा क्षेत्र सुमना में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी और शव मिलने की संभावना

आपदा क्षेत्र सुमना में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी और शव मिलने की संभावना
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आपदा क्षेत्र सुमना में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी और शव मिलने की संभावना

रिपोर्ट : गिरीश चंदोला

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

चमोली: चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्र सुमना में रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी है। रविवार को घटना स्थल से एक और शव बरामद किया गया। वायु सेना के हैलीकॉप्टर द्वारा सुमना से 11 मृतकों के शव रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए गए।

जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी से राहत कार्यो में जुटी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान विगत शनिवार से जोशीमठ में कैंप कर पल पल रेस्क्यू कार्यो की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन लगातार सेना, आईटीबीपी और बीआरओ से समन्वय बनाकर आपदा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जोशीमठ में शवों का पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन सहित पोस्टमार्टम टीम तैनात की गई है। जिलाधिकारी ने परिजनों को शवों की सुपुर्दगी करने तथा सभी मृतकों का शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए है ताकि मृतकों के परिजनों को मानक के अनुसार जल्द से जल्द अनुमन्य सहायता राशि दी जा सके। तहसील प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीआरओ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ के जवान बर्फ हटाकर सडक मार्ग खोलने में दिनरात जुटे है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत क्षति का आंकलन करने हेतु रविवार को आईजी एलओ मुर्गेशन, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान एवं राजस्व टीम ने हैली से घटना स्थल पर पहुॅचने का प्रयास भी किया परंतु विकट परिस्थितियों के कारण सुमना में हैली लैंड नही हो सका।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सुमना में चल रहे रेस्क्यू कार्यो की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि सुमना में 384 लोग सुरक्षित मिले है और 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। जिनको सीएचसी जोशीमठ लाया गया है। यहां पर सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने जोशीमठ में पोस्टमार्टम टीम सहित शव वाहन तैनात किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को एसडीआरएफ मानको के अनुसार सहायता धनराशि दी जाएगी। सुमना मे हिमस्खलन मे 7 घायलो को कल रेस्क्यू किया गया। जिसमे से 6 को आर्मी अस्पताल जोशीमठ मे भर्ती किया गया और एक घायल को देहरादून रेफर किया गया था। आज एक अन्य घायल व्यक्ति को जोशीमठ अस्पताल से देहरादून रेफर किया गया है।  जिलाधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर रेस्क्यू का कार्य लगातार जारी है साथ ही सडक से बर्फ हटाकर मार्ग खोलने के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। यहां पर सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे है।

सुमना हिमस्खलन में दबने से जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनमें मनोज तोमदार, मसीहा दास मार्की, साजन कंडुलना, पाल कंडुलना, नायरन कंडुलना, हनूक कंडुलना, निर्मल सैंदिल, सुखराम मुंडा, रोहित सिंह, तारनी सिंह, राहुल कंवर शामिल है।

Previous Post

गजब: थराली में साप्ताहिक बंदी में दुकानें रही बंद तो शराब के ठेके रहे खुले

Next Post

उत्तराखंड में फूटा करोना बम 44 की मृत्यु और इतने संक्रमित मिले आज

Next Post
उत्तराखंड में फूटा करोना बम 44 की मृत्यु और इतने संक्रमित मिले आज

उत्तराखंड में फूटा करोना बम 44 की मृत्यु और इतने संक्रमित मिले आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : उत्तराखंड के इस जिले में स्कूल हुए बंद ऑनलाइन होगी क्लास, लोगों को भी सतर्क होने को कहा, यह है वजह ।

बड़ी खबर : उत्तराखंड के इस जिले में स्कूल हुए बंद ऑनलाइन होगी क्लास, लोगों को भी सतर्क होने को कहा, यह है वजह ।

3 years ago
बड़ी खबर: यहां पिता पुत्र को युवती का जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालना पड़ा महंगा। मुकदमा दर्ज..

बड़ी खबर: यहां पिता पुत्र को युवती का जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालना पड़ा महंगा। मुकदमा दर्ज..

3 years ago
ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही!गलत तरीके से वेतन ले रहे शिक्षकों से होगी वसूली..

ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही!गलत तरीके से वेतन ले रहे शिक्षकों से होगी वसूली..

4 years ago
उत्तराखंड महिला आयोग सख्त: महिलाओं की सुरक्षा में नहीं होगी कोई लापरवाही

उत्तराखंड महिला आयोग सख्त: महिलाओं की सुरक्षा में नहीं होगी कोई लापरवाही

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.