Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

खुलासा: फर्जी आयप्रमाण पत्र बनाकर फंसे आर.टी.ई वाले अभिभावक

खुलासा: फर्जी आयप्रमाण पत्र बनाकर फंसे आर.टी.ई वाले अभिभावक
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

खुलासा: फर्जी आयप्रमाण पत्र बनाकर फंसे आर.टी.ई वाले अभिभावक

रिपोर्ट- अश्वनी

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के खंड रुद्रपुर में विगत वर्षों से आरटीई के एडमिशन को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। यह विषय शिक्षा विभाग के लिए गले की हड्डी बन चुका है। चर्चाओं की सच्चाई खोज निकाली हमारे संवाददाता ने।

जिसके बाद इस प्रकरण में रुद्रपुर की तहसील भी शक के घेरे में आ गई है। शहर के ऐसे व्यक्तियों के भी आय प्रमाण पत्र 4, 5 और 6 हजार रुपये तक के बना दिए गए हैं, जो की इस दायरे में दूर-दूर तक नहीं आते। आपको बताते चलें कि, शहर रुद्रपुर में आरटीई के एडमिशन को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है, जो कि मा० शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निवास से कुछ ही कि०मी० दूर और जनपद मुख्यालय में ही है ।

सोचनीय विषय है कि, उत्तराखंड को शिक्षा का हब कहा जाता है, जब यहां यह हाल है, तो अन्य जिलो में क्या हाल होगा? इस विभाग का भगवान ही मालिक है। क्योंकि वर्तमान में खंड रुद्रपुर में आरटीई के एडमिशन को लेकर आर.टी.आई. कार्यकर्ता किरण सिंह विर्क द्वारा दिनांक- 26/07/2021 को डीएम साहब को प्रेषित शिकायत पत्र के बाद यह सामने आया कि, इस शहर के बड़े-बड़े लोग कूट रचित आय प्रमाण पत्र बनवा कर अपने बच्चों का एडमिशन नगर के नामचीन स्कूलों में करवा कर योजना के पात्रों का हक छीन रहे हैं और सरकार को भारी वित्तीय हानि पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि, गरीब के बच्चे जो सही मायने में इस सीट के हकदार हैं, वही बच्चे आज शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। जिनके लिए सरकार ने ये योजना बनाई है, जिसकी चयन प्रक्रिया में होने वाली प्रणाली में रुद्रपुर उप शिक्षा अधिकारी की भी घोर लापरवाही सिद्ध होती दिखती है। क्योंकि शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे एडमिशनों की गाइडलाइन में निर्देशित किया गया है।

इस प्रकार के समस्त प्रमाण पत्रों की जांच कर ली जाये, जबकि योजना में सबसे महत्त्वपूर्ण बिंदु बच्चे के अविभावक का आय प्रमाण पत्र ही है कि, उसकी आय योजना में दिए गये मानकों के अनुसार है या नहीं? उसकी आय मानक से अधिक तो नही है? इस आरटीई एडमिशन प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि, उप शिक्षा अधिकारी ने शहर के नामचीन लोगों के खिलाफ FIR न करवाकर कुछ गिने-चुने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जबकि ऐसे लोगों को बिल्कुल नहीं छेड़ा गया है। जिनका इस योजना से आय के अंतर्गत दूर तक का कोई रिश्ता नहीं बनता है। अर्थात इस श्रेणी की आय से कहीं अधिक आय वाले हैं। इतना ही नहीं जानकारी में तो यह भी आया है कि, लाखों का बिजनेस करने वाले, लग्जरी कारों में AC लगी कोठियों में रहने वाले लोगो के बच्चे भी इस योजना के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और वो भी नगर के उच्च श्रेणी के तमाम स्कूलों में!

इस गरीब मार प्रकरण में सम्बंधित तहसील को भी पाक साफ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि आय प्रमाण पत्र उनके यहां से ही पटवारी तथा अन्य की जांचोंपरांत सन्तुष्ट होने की दशा में ही जारी किया जाता है, तो फिर ऐसा केसे हुआ। क्योंकि इस बात की क्या गारंटी है कि सैकड़ों लोगों को जारी आय प्रमाण पत्रों में और भी प्रमाण पत्र कूट रचित नहीं होंगे ? तथा क्या अधिक आय वाले लोगों के कम आय के प्रमाण पत्र नहीं बने होंगे?

यहां ये भी आश्चर्य जनक ही है कि, शिक्षा विभाग ने केवल ऐसे 9 लोगों पर ही FIR किस आधार पर उनका चयन करके कराई ? जबकि सूत्रों के अनुसार मोटे पेट वालों को शिक्षा विभाग ने जानबुझ कर छोड़ दिया है। सवाल उठता है कि, ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ तहसील प्रशासन को भी मुकदमा लिखाना चाहिए था, ताकि तहसील की साख पर बट्टा न लगे। किन्तु तहशील ने चुप्पी साध ली।

हस्तक्षेप को प्राप्त वर्ष 2016 की ऐसे ही एडमिशनों कि 109 लोगो की एक सूची बताती है कि, नगर के तमाम धनपति जैसे बहुत बड़े टेंट हॉउस के स्वामी तक के बच्चे इस योजना में अपने बच्चों को नगर सर्वोच्च स्कूलों में पढा कर गरीबों का हक लूट रहे हैं।

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि, आखिर शिक्षा विभाग ने केवल 9 लोगों के विरुद्ध ही FIR करा इति श्री क्यों कर ली, और धनपतियों को क्यों बख्श दिया। इस प्रकरण में जब कार्यवाही की जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

अब देखना यह होगा कि, इस प्रकरण में शामिल धनपतियों पर विभाग कब कार्यवाही करता है या इन 9 लोगों पर गाज गिरेगी। हमारी टीम ऐसे लोगों के प्रमाण एकत्र कर रही है शीघ्र ही पढ़ियेगा उनके नामो का खुलासा। जिन लोगों ने अपनी आय को छुपाते हुए कम आय का प्रमाण पत्र बनाकर लाभ ले रहे हैं।

Previous Post

दो बच्चियों के अपहरण की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप

Next Post

एन यू जे पत्रकार संगठन की किच्छा कार्यकारिणी गठित। 

Next Post
एन यू जे पत्रकार संगठन की किच्छा कार्यकारिणी गठित। 

एन यू जे पत्रकार संगठन की किच्छा कार्यकारिणी गठित। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: जोशीमठ मुद्दे पर मोहित उनियाल ने जयराम रमेश से बात की…

बड़ी खबर: जोशीमठ मुद्दे पर मोहित उनियाल ने जयराम रमेश से बात की…

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनावों की 5 वी लिस्ट, अभिनेत्री कंगना रनौत यहां से लड़ेंगी चुनाव..

बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनावों की 5 वी लिस्ट, अभिनेत्री कंगना रनौत यहां से लड़ेंगी चुनाव..

2 years ago
पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने साधी चुप्पी 

पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने साधी चुप्पी 

5 years ago
गजब: यूपी वाली महिंद्रा मैक्स सवारी से फुल कोरोना के नियम गुल

गजब: यूपी वाली महिंद्रा मैक्स सवारी से फुल कोरोना के नियम गुल

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.