Wednesday, April 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

बिना मान्यता के चल रहा स्कूल। RTI से हुआ खुलासा।

बिना मान्यता के चल रहा स्कूल। RTI से हुआ खुलासा।
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल

केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल

April 29, 2026
गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

April 28, 2026

अल्मोडा में सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर बिना मान्यता के स्कूल चलने का गोरख धंधा लम्बे समय से चल रहा है । प्रशासन और शिक्षा विभाग को इसकी पूरी जानकारी होने के बाद भी शिक्षा विभाग इन स्कूलों पर कोई कारवाही करता नही दिख रहा है।इस बात का खुलासा आरटीआई के माध्यम से हुआ है कि किस तरह से अल्मोडा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बिना मान्यता के स्कूल संचालित किए जा रहे है। बिना मान्यता स्कूल संचालित कर रहे ये लोग जहां सरकार को राजस्व का घाटा कर रहे है वहीं यह बच्चों के भविष्य के साथ भी बडा खिलवाड कर रहे है। सरकार व शिक्षा विभाग भले ही इन स्कूलों पर अंकुश लगाने का दावा करे, लेकिन इनकी मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अतिक्रमण कर मान्यता व मानकों के विपरीत चलने वाले स्कूलों की फेहरिस्त काफी लंबी है। इनमें छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर के स्कूल शामिल हैं। इस संबंध में एक ताजा मामला जनपद के भतरौजखान के एक बड़े स्कूल का प्रकाश में आया है। लेकिन शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी होने के बाद भी शिक्षा विभाग कोई कदम नही उठा रहा है। ऐसा लग रहा है कि इसको शिक्षा विभाग के सरंक्षण में संचालित कर बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है।

सूचना के अधिकार अधिनियम कानून के तहत मिली जानकारी के मुताबिक जनपद अल्मोडा के भतरौजखान स्थित डीएनपी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल राज्य सरकार की भूमि पर अतिक्रमण कर बिना मान्यता के लम्बे समय संचालित हो रहा है। भतरौजखान निवासी गौरव शर्मा और मनमोहन शर्मा ने आरटीआई के तहत डीएनपी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की मान्यता के संदर्भ में शिक्षा विभाग और उत्तराखण्ड बोर्ड से जानकारी मांगी थी। शिक्षा विभाग और उत्तराखण्ड बोर्ड ने सूचना का अधिकार में बताया कि डीएनपी सीनियर सेकेण्डरी को कक्षा 1 से 12 तक कोई मान्यता नही है। और जिस जगह पर स्कूल बना है वह भी राज्य सरकार की भूमि पर कब्जा कर बिना मानको के संचालित किया जा रहा है। यहीं नही अतिक्रमण पर बिना मान्यता, मानकों के चल रहे स्कूल पर लाखों रूपये की विधायक, सांसद निधि का पैसा भी खर्च किया जा रहा है। ऐसा नही कि इन सबकी जानकारी शिक्षा विभाग के पास नही है शिक्षा विभाग के पास पूरी जानकारी होने के बाद भी शिक्षा विभाग ने स्कूल को बन्द करने के बजाए शिक्षा विभाग स्कूल को संरक्षण देने में लगा हुआ है वहीं राज्य सरकार की भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर विद्यालय प्रबन्धक ललित मोहन करगेती का उप्र सार्वजनिक भूमि अधिनियम 1972 धारा 4,5,एवं 7 के तहत 6लाख 99 हजार 9सौ99 रूपये का चालान भी काटा गया है। यही नही इसके अलावा भी अल्मोडा के चैखुटिया में विजडम पब्लिक स्कूल दिगौत और नवप्रभात पब्लिक स्कूल बसभीडा भी बिना मान्यता के संचालित हो रहे है जिसको शिक्षा विभाग सिर्फ नोटिस देकर अपना कार्य पूर्ण समझ रहा है। वहीं आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि जब स्कूलों के बारे में आरटीआई लगायी तो पहले शिक्षा विभाग ने उनकी आरटीआई का कोई जवाब नही दिया बाद में अपील के बाद उनको आरटीआई में मांगी सूचना दी गयी। उसमें शिक्षा विभाग ने सूचना दी है इन स्कूलों की कोई मान्यता नही है। उन्होने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग से शिकायत की गयी है लेकिन प्रशासन व शिक्षा विभाग इन स्कूलों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही कर सका। उनका कहना है कि जो व्यक्ति स्कूल संचालित कर रहा है वो राजनैतिक रसूख रखता है जिस कारण इस पर प्रशासन कार्यवाही नही कर पा रहा है। उनका कहना है कि अगर शासन प्रशासन स्तर से इन स्कूलों पर कोई कार्यवाही नही होती है तो वह हाई कोर्ट के शरण में जाएगे।

वहीं शिक्षा अधिकारी ने भी माना कि अल्मोडा में बिना मान्यता के स्कूल संचालित हो रहे है मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने कहा कि बिना मान्यता के संचालित स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। और बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों की रिपोर्ट सक्षम स्तर तक पहुचा दी गयी है इस पर कार्रवाही करने का कार्य जिला प्रशासन और उच्च स्तर के अधिकारीयों का है । वो ही इस पर कोई कार्रवाही करेंगे।

Previous Post

उतराखंड तकनीकी विश्वविधालय में फर्जी नियुक्तियों पर जांच तेज। कई नामियों पर लटकेगी तलवार

Next Post

भाजपा के संजय कुमार मीटू प्रकरण में PMO ने लिया संज्ञान।

Next Post
भाजपा के संजय कुमार मीटू प्रकरण में PMO ने लिया संज्ञान।

भाजपा के संजय कुमार मीटू प्रकरण में PMO ने लिया संज्ञान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था व श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद

संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था व श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद

1 year ago
बड़ी खबर: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट। जानिए कब कब रहेंगे बैंक बंद

बड़ी खबर: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट। जानिए कब कब रहेंगे बैंक बंद

4 years ago
अवैध खनन पर सीएम के सख्त निर्देश

अवैध खनन पर सीएम के सख्त निर्देश

4 years ago
दुखद: मातम में बदली शादी की खुशियां, शादी की रस्म के दौरान दुल्हन की मौत, सदमे में परिवार..

दुखद: मातम में बदली शादी की खुशियां, शादी की रस्म के दौरान दुल्हन की मौत, सदमे में परिवार..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल
  • गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल
  • उत्तराखंड ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल

केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल

April 29, 2026
गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

April 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.