अंकिता हत्याकांड पर विवादित बयान देने वाली उर्मिला सनावर गिरफ्तार, अब दून पुलिस की गिरफ्त में
अंकिता हत्याकांड मामले में विवादित बयान देकर सुर्खियों में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब वह दून पुलिस की गिरफ्त में हैं। दरअसल, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस ने उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद थीं।
दीपिका राठौर ने आरोप लगाया था कि उर्मिला सनावर ने उनसे पांच करोड़ रुपये और रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने की मांग की थी। इतना ही नहीं, उन पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां करने के आरोप भी लगाए गए थे।
अब इस मामले में उर्मिला सनावर दून पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की पुलिस कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।











