चकराता में पर्यटकों की कार सड़क से नीचे गिरी, दो युवक घायल
उत्तराखंड के चकराता में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। नवीन चकराता से राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे युवक को सामान्य चोटें आई हैं।












