Thursday, June 18, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home शिक्षा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में इस सत्र से पढ़ाई जाएगी संस्कृति और गढ़वाली भाषा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में इस सत्र से पढ़ाई जाएगी संस्कृति और गढ़वाली भाषा
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में इस सत्र से पढ़ाई जाएगी संस्कृति और गढ़वाली भाषा

– आपदा प्रबन्धन (डिजास्टर मैनेजमेंट) पर विशेष कोर्स भी इस सत्र से होगा शुरू
– गढ़वाली भाषा के प्रति बढ़ रही रूचि, रोज आ रहे हैं कई लोगों के फोन

Related posts

JEE Advanced 2026  परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने थोड़ी देर बाद ही  IIT रुड़की में  लाखों छात्रों का डाटा हुआ लीक

JEE Advanced 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने थोड़ी देर बाद ही IIT रुड़की में लाखों छात्रों का डाटा हुआ लीक

June 4, 2026
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती 2026: उत्तर भारत के युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती 2026: उत्तर भारत के युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

May 28, 2026

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अब आप पढ़ सकेंगे अपनी गौरवशाली गढ़वाली भाषा और संस्कृति। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसके लिए स्वर्णिम अवसर प्रदान किया है। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी। प्रदेश के प्रबुद्ध लोगों ने इस पर खुशी जताई है। प्रदेशवासियों का कहना है कि लोगों का गढ़वाली भाषा के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इस विषय के विश्वविद्यालय में खुल जाने से अब देश-विदेश के इच्छुक विद्यार्थी गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति विषय से बीए (स्नातक) और एमए (स्नातकोत्तर) की डिग्री हासिल कर सकेंगे। यह जानकारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यूएस रावत ने दी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने इस सत्र से गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति की पढ़ाई के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। कुलपति डॉ. यू.एस.रावत ने जानकारी दी कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का गढ़वाली भाषा एवम् संस्कृति के प्रति गहरा लगाव एवम् इच्छा का ही परिणाम है कि विश्वविद्यालय में यह बी.ए. एवं एवम् एम.ए. के कोर्स में शामिल की गई है। विश्वविद्यालय गढ़वाली भाषा एवम् संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्युमैनिटीज एंड सोशियल साइंसेज की डीन डॉ. गीता रावत का कहना है कि, उन्हें काफी संख्या में रोज गढ़वाली भाषा पढ़ने वालों के फोन आ रहे हैं।

कई लोग ई-मेल पर अपने सुझाव भी दे रहे हैं। उन्होंने सभी बुद्धिजीवियों से ई-मेल पर अपने सुझाव देने का आग्रह किया है। ताकि पाठ्यक्रम को और बेहतर बनाया जा सके। साथ ही साथ गढ़वाली भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए सहयोग की अपील की है। उन्होंने इन फोन नंबरों 9368771835, 8077408608 पर भी व्हाट्सअप के माध्यम से प्रदेशवासियों से सुझाव मांगे हैं। इसके साथ ही इसी वर्ष से पढ़ाए जाने वाले विषयों में होम साइंस, संगीत, ड्राइंग एवं पेंटिंग विषयों को भी बीए एवं एमए में शामिल किया गया है। अर्थशास्त्र में एमए भी इस सत्र से शुरू किया गया है। उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति व परिस्थितियों को देखते हुए विश्वविद्यालय इस सत्र से आपदा प्रबन्धन डिजास्टर मैनेजमेंटद्ध पर भी विशेष कोर्स शुरू करने जा रहा है।

इसके साथ ओ.टी. टेक्नीशियन, स्पा, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर व कम्प्यूटर से जुड़े विशेष रोजगारपरक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है। गौरतलब है कि, मनोविज्ञान और डिफेंस स्टडीज जैसे लोकप्रिय विषयों सहित 14 से अधिक विषय पहले से ही स्कूल ऑफ ह्युमैनिटीज एवं सोशियल साइंसेज के तहत विश्वविद्यालय में पढ़ाए जा रहे हैं। अब योग एवं मॉस कम्युनिकेशन के साथ ही बी.ए. और एम.ए. स्तर पर नए कोर्स जुड़ने से विश्वविद्यालय के इस स्कूल के अन्तर्गत करीब 20 विषयों की पढ़ाई होगी। जिससे विद्यार्थियों के पास अधिक विषयों में से अपनी पसंद के विषय चुनकर करियर बनाने का विकल्प होगा। कई विषयों में पीएचडी भी करवाई जा रही है।

Previous Post

यूकेडी नेता ने की कुर्बानी की मांग, भैंरव सेना ने किया विरोध

Next Post

विरासत: अपना उत्तराखंड-अपनी संस्कृति” ज्ञान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन

Next Post
विरासत: अपना उत्तराखंड-अपनी संस्कृति” ज्ञान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन

विरासत: अपना उत्तराखंड-अपनी संस्कृति" ज्ञान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लूसिव: UKSSSC भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह के आखिर कौन है हकीम

बड़ी खबर: UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

4 years ago
“देवभूमि के ग्रामीण क्षेत्र आधार सेवाओं से वंचित: ऋषिकेश में सुविधा विस्तार की मांग”

“देवभूमि के ग्रामीण क्षेत्र आधार सेवाओं से वंचित: ऋषिकेश में सुविधा विस्तार की मांग”

1 year ago
ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक कल प्रस्तावित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक कल प्रस्तावित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

2 years ago
Breaking: उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट। आज अब तक 158 नए संक्रमित। कुल आंकड़ा 907

75 वर्षीय महिला सहित 18 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव। इलाका सील

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में समुदाय विशेष के नाबालिग ने किया हिंदू नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
  • कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, इन मुद्दों पर लगी मुहर
  • उत्तरकाशी : खेलने के बहाने से 14 साल के बच्चे ने किया 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून में  समुदाय विशेष के नाबालिग ने किया हिंदू नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म,  पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

देहरादून में समुदाय विशेष के नाबालिग ने किया हिंदू नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

June 18, 2026
कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, इन मुद्दों पर लगी मुहर

कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, इन मुद्दों पर लगी मुहर

June 18, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.