Saturday, October 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

बड़ी खबर : एक्सप्रेसवे की रफ्तार पर Dehradun में नहीं लगेगा ब्रेक, मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए बनेगा नया रास्‍ता

बड़ी खबर : एक्सप्रेसवे की रफ्तार पर Dehradun में नहीं लगेगा ब्रेक, मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए बनेगा नया रास्‍ता
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

श्रीनगर में गुलदार के हमले से महिला की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम

श्रीनगर में गुलदार के हमले से महिला की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम

October 10, 2026
नीती घाटी में ग्लेशियर और हिमखंड प्रभावित क्षेत्रों पर बढ़ी निगरानी, अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने वैज्ञानिकों की टीम रवाना

नीती घाटी में ग्लेशियर और हिमखंड प्रभावित क्षेत्रों पर बढ़ी निगरानी, अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने वैज्ञानिकों की टीम रवाना

October 3, 2026

Dehradun to Mussoorie Route देहरादून से मसूरी जाने के लिए जल्द ही एक वैकल्पिक मार्ग बनने जा रहा है। यह मार्ग देहरादून शहर से होकर नहीं गुजरेगा जिससे शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस मार्ग की लंबाई 40 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 3700 करोड़ रुपये है।
इस मार्ग के बनने से मसूरी जाने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी।यातायात दबाव की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे दून की सड़कों पर दूसरे राज्यों से आने वाला दबाव हालात को और विकट बना देता है। सबसे अधिक चुनौती पर्यटन सीजन और लांग वीकेंड (लंबा सप्ताहांत) पर तब बढ़ जाती है, जब पर्यटक मसूरी की तरफ उमड़ पड़ते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि मसूरी के लिए एकमात्र मुख्य मार्ग देहरादून शहर से होकर ही गुजरता
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 12 किमी एलिवेटेड रोड पर यातायात का संचालन शुरू कर दिए जाने के बाद वाहनों के अतिरिक्त दबाव से हालात और खराब हो सकते हैं। हालांकि, इससे निपटने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने मसूरी के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। जिसकी अनुमानित लागत 3,700 करोड़ रुपये है।
शहर में प्रवेश नहीं करेंगे मसूरी जाने वाले वाहन
वर्तमान में दिल्ली राजमार्ग या पांवटा साहिब की तरफ से आने वाले वाहन देहरादून शहर की तरफ से मसूरी पहुंचते हैं। वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की तरफ से मसूरी जाने वाले वाहन देहरादून की तरफ न आकर एक्सप्रेसवे के अंतिम छोर आशारोड़ी से झाझरा पहुंचेंगे।आशारोड़ी और झाझरा के बीच भी फोरलेन मार्ग के निर्माण गतिमान है। जिसके बाद वाहन शहर में प्रवेश किए बिना नए वैकल्पिक मार्ग से मसूरी पहुंच सकेंगे। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी शुरुआती अवस्था में है। इस पर केंद्र की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है, लेकिन डीपीआर और स्वीकृति की दिशा में राज्य और केंद्र सरकार की मशीनरी को मिलकर काम करना होगा।
सुद्धोवाला से शुरू होगा नया मार्ग, 40 किमी होगी लंबाई
एनएचएआइ के प्रस्ताव के मुताबिक, मसूरी के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग सुद्धोवाला क्षेत्र से शुरू होगा, जो मसूरी में लाइब्रेरी चौक से तीन किमी आगे एकांत भवन के पास समाप्त होगा। इस मार्ग में दो सुरंग निर्माण भी प्रस्तावित किए गए हैं। जिनकी कुल लंबाई करीब साढ़े चार किमी होगी।
जमीन अधिग्रहण की चुनौती करनी होगी दूर, 157 हेक्टेयर की जरूरत
मसूरी के वैकल्पिक मार्ग के लिए सबसे बड़ी चुनौती जमीन अधिग्रहण की आ सकती है। क्योंकि, परियोजना के दायरे में वन भूमि के साथ ही निजी वन भूमि आ रही है। कुल मिलाकर एनएचएआइ को 157.90 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी। साथ ही परियोजना के लिए 18 हजार 493 के करीब पेड़ों के कटान की जरूरत भी पड़ेगी।
जमीन अधिग्रहण की स्थिति
वन भूमि, 57.18 हेक्टेयर
निजी वन भूमि, 19.32 हेक्टेयर
निजी भूमि, 81.40 हेक्टेयर
परियोजना पर एक नजर
कुल लंबाई, 40 किमी
बजट, अनुमानित 3700 करोड़ रुपये
शुरुआती स्थल, सेलाकुई जंक्शन
अंतिम स्थल, लाइब्रेरी चौक से 03 किमी आगे
पहली टनल, 1.19 किमी
दूसरी टनल, 2.6 किमी
बड़े पुल, 07 और 1.5 किमी लंबे अलग अलग श्रेणी के पुल/एलिवेटेड रोड
छोटे पुल, अलग अलग लंबाई में कुल 01 किमी
मानसून सीजन में बंद हो जाता है मुख्य मार्ग
मसूरी का वर्तमान मुख्य मार्ग गलोगी पावर हाउस और पालीवाल बैंड के पास बड़े भूस्खलन जोन के चलते बाधित होता रहता है। हालांकि, वर्तमान में दोनों जोन का उपचार गतिमान है। इसकी चौड़ाई सीमित होने के चलते पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
मसूरी में पर्यटकों की आमद की स्थिति
वर्ष 2023
भारतीय, 14 लाख 69 हजार 663, विदेशी, 2261
वर्ष 2024 (सितंबर माह तक) भारतीय, 12 लाख 48 हजार 813, विदेशी, 1723

Previous Post

बड़ी खबर : देर रात दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निजी आवास पर आयोजित हाउस पार्टी पर पुलिस की रेड

Next Post

दुखद : सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की मौत

Next Post
दुखद : सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की मौत

दुखद : सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Crime: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही सास की, बहु ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या..

Crime: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही सास की, बहु ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या..

3 years ago
गड्ढे युक्त गदरपुर मटकोटा मार्ग पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

गड्ढे युक्त गदरपुर मटकोटा मार्ग पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

6 years ago
हादसा: उत्तराखंड में यहां सड़क हादसे में युवक की मौत ।

हादसा: उत्तराखंड में यहां सड़क हादसे में युवक की मौत ।

3 years ago
यहां दो पुलिस वालों को सीबीआई ने रिश्वत लेते वक्त किया गिरफ्तार

यहां दो पुलिस वालों को सीबीआई ने रिश्वत लेते वक्त किया गिरफ्तार

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तरकाशी में बकरियां चराते समय भालू का हमला, 50 वर्षीय रणवीर सिंह गंभीर घायल; हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर
  • ऋषिकेश में लापता महाराष्ट्र के पर्यटक का शव बरामद, नीरगढ़ बैंड के पास 40 मीटर गहरी ढलान पर मिला
  • शिमला IT पार्क में चाकूबाजी! रेस्टोरेंट के बाहर बुजुर्ग ने युवक के पेट में घोंपा चाकू

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तरकाशी में बकरियां चराते समय भालू का हमला, 50 वर्षीय रणवीर सिंह गंभीर घायल; हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

उत्तरकाशी में बकरियां चराते समय भालू का हमला, 50 वर्षीय रणवीर सिंह गंभीर घायल; हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

October 16, 2026
ऋषिकेश में लापता महाराष्ट्र के पर्यटक का शव बरामद, नीरगढ़ बैंड के पास 40 मीटर गहरी ढलान पर मिला

ऋषिकेश में लापता महाराष्ट्र के पर्यटक का शव बरामद, नीरगढ़ बैंड के पास 40 मीटर गहरी ढलान पर मिला

October 16, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.