Thursday, September 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

देहरादून में घर में घुस कर युवक किया अपरहण, पुलिस ने दबोचा

देहरादून में घर में घुस कर युवक किया अपरहण, पुलिस ने दबोचा
0
SHARES
486
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विकासनगर: देहरादून  के विकासनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को घर में घुसकर ही पहले तो आरोपियों ने पीटा और उसके बाद उसका अपहरण कर लिया और फिरौती मांगी।

लेकिन देहरादून पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए इस  मामले को मात्र कुछ घंटों में सुलझा दिया है। विकासनगर क्षेत्र के भोजावाला निवासी एक युवक शक्ति पुंडीर का घर में घुसकर अपहरण करने के बाद उसकी मां से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। अपहृत युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Related posts

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

September 3, 2026

मामले की जानकारी के अनुसार, 2 मार्च को पुष्पा देवी (पत्नी स्व. सुरेश पुंडीर) ने विकासनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उनके घर में जबरन घुसकर उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए। घटना के कुछ समय बाद अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें अपहृत को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की गई।

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर तुरंत कई विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया, जिसमें महत्वपूर्ण क्लू मिले। मुखबिरों की मदद से अपहरण में इस्तेमाल वाहन और आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। रात होते-होते पुलिस ने कार्रवाई की और विकासनगर क्षेत्र से शक्ति पुंडीर को सुरक्षित छुड़ाया साथ ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी शातिर अपराधी हैं, जो नशे की लत वाले व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। खुद को धार्मिक संगठनों से जुड़ा बताकर जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते और फिरौती वसूलते थे।

गिरफ्तार आरोपी:

विकास वैरागी (35 वर्ष), निवासी हकीकत नगर, पुलिस लाइन, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

नीरज (34 वर्ष), निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

प्रवीन (44 वर्ष), निवासी पहाड़ी गली, विकासनगर

सचिन (31 वर्ष), निवासी जीवनगढ़, विकासनगर

नवीन (27 वर्ष), निवासी डांडा वार्ड 5, डाकपत्थर, विकासनगर

पुलिस ने मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह सफलता देहरादून पुलिस की सतर्कता और त्वरित एक्शन का नतीजा है, जिससे अपराधियों में दहशत फैल गई है।

Previous Post

मिल जाएगी निगम की जमीन… अगर ‘ऊपर’ तक पैसा पहुंचा दो!

Next Post

होली पर महिला ने फूंक दिया अपने पति को, पढ़ें पूरी खबर

Next Post
होली पर महिला ने फूंक दिया अपने पति को, पढ़ें पूरी खबर

होली पर महिला ने फूंक दिया अपने पति को, पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बना प्रधानी जाने की वजह।

फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बना प्रधानी जाने की वजह।

3 years ago
व्यापार मंडल सतपुली ने मनाया होली मिलन समारोह

व्यापार मंडल सतपुली ने मनाया होली मिलन समारोह

5 years ago
झंडासाहिब के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

झंडासाहिब के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

5 years ago

Prepare Yourself for Studio Recording Sessions

12 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.