Monday, July 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक का पुतला किया दहन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक का पुतला किया दहन
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक का पुतला किया दहन

Related posts

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

July 17, 2026
दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

July 16, 2026

कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश सरकार के द्वारा सम्पति कर लगाये जाने, कोटद्वार भाबर की जनता पर विकास प्राधिकरण थोपे जाने, टैक्स लगाये जाने को लेकर भाजपा के द्वारा सम्पति कर को लेकर लोगों को भ्रमित करने, ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध न करवाये जाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया। गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक होते हुए तहसील से वापिस फिर झंडाचौक तक पुतले के साथ प्रदर्शन किया। तत्पश्चात पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।
स्थानीय झंडाचौक में पुतला दहन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में कोटद्वार विधानसभा को गर्त में धकेल दिया है, विकास का एक भी काम न होने से कोटद्वार को विकास के क्षेत्र में दस साल पीटे धकेल दिया है, इसके अलावा कोटद्वार भाबर की जनता पर जबरदस्ती नगर निगम थोपते हुए लोगों के जेबों पर डाका डालने के लिए जिला विकास प्राधिकरण भी थोप दिया है, कहा कि अब प्रदेश सरकार ने सम्पति कर लगाने की भी अधिसूचना जारी कर दी है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि सम्पति कर के विरोध में आपत्ति दर्ज करवाने को लेकर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं नगर निगम की महापौर के द्वारा जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया, लेकिन भाजपा के लोगों के द्वारा बोर्ड बैठक के प्रस्ताव को झूठ के रूप में प्रचारित कर लोगों को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक एवं नगर निगम मे चुने हुए भाजपा के पार्षद कतई भी कोटद्वार के विकास के पक्षधर नहीं रहे है, कहा कि कोटद्वार भाबर की विकराल रूप धारण कर रही समस्याओं को लेकर महापौर लगातार आंदोलन कर रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने प्रदेश सरकार को ट्रैचिंग ग्राउंड के लिए भूमि दिये जाने, आवारा पशुओ की समस्याओं के निदान करने, नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्घि, सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या को बढाने के लिए न तो कोई पहल की है, और न ही प्रदेश सरकार को इस प्रकार का पत्र ही भेजा है, उल्टा कोटद्वार जनहित में किये जा रहे कार्यो को दुष्प्रचारित कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए है, कहा कि विकास विरोधी मानसिकता के लोगों को अब जनता अच्छी तरह से पहचान चुकी है, कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर नगरवासियों को टैक्स नहीं लगने देगी, जिसके लिए महापौर ने अपनी दृढ इच्छा शक्ति का परिचय भी दिया है, कहा कि अब आगामी नगर निगम की होने वाली बोर्ड बैठक में सम्पति कर के विरोध में प्रस्ताव भी लाया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के समग्र विकास के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा वित्त सहित स्वीकृत विकास कार्यो जिसमें लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, कण्वाश्रम का समग्र विकास, केन्द्रीय विद्यालय, मेडिकल कालेज, मोटर नगर सहित दर्जनों विकास कार्यो को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, कहा कि उक्त विकास कार्यो को लेकर कांग्रेस के द्वारा आंदोलन को और तेज कर दिया जायेगा। कहा कि अब भाजपा के पास विकास कार्यो को गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसीलिए बगैर सिर पैर की बात कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमत्री, मंत्रियों के भ्रष्टाचार के काले कारनामों को जनता के बीच ले जायेगी। कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास प्राधिकरण, सम्पति कर सहित काले कानूनों को समाप्त कर जनता को राहत दी जायेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट,विजय नारायण सिंह, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, दिनेश रावत, कृष्णा बहुगुणा, पूजा त्यागी, विनीता भारती, विजय रावत, भाष्कर बडथ्वाल, उपेन्द्र ंिसह नेगी, मुन्नी देवी, उषा देवी, मान सिंह राजपूत, पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, प्रदीप अग्रवाल, आलम सिंह रावत, केएस चौहान, जीवन कोली, सूर्यमणि, हिमांशु बहुखंडी, राम चन्द्र सिंह रावत, सोबन सिंह नेगी, धीरज सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुसांई, चन्द्रमोहन सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह नेगी, भोपाल सिंह अधिकारी, महावीर सिंह रावत, कृष्ण चन्द्र खंतवाल, पार्षद अमित नेगी, हरीश नेगी, अनिल रावत, सूरज प्रसाद कांति, नईम अहमद, पुष्कर सिंह, बलवीर सिंह रावत, विनोद नेगी, रूपेन्द्र सिंह, जावेद अहमद, योगेश डोगरा, सुमित डोगरा, दिलवर सिंह रावत, प्रदीप नेगी, पवन रावत सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

सड़क हादसे में मृतक आश्रितों को महापौर अनिता ममगाई ने आज चेक बांटे

Next Post

दुखद :- फौजी के माता पिता भूमाफियाओं के दवाब चलते तहसील परिसर में धरने पर बैठे

Next Post
दुखद :- फौजी के माता पिता भूमाफियाओं के दवाब चलते तहसील परिसर में धरने पर बैठे

दुखद :- फौजी के माता पिता भूमाफियाओं के दवाब चलते तहसील परिसर में धरने पर बैठे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब: यहां साली को ले भागा दो बच्चों का बाप, दो दिन पहले हुई थी मंगनी..

गजब: यहां साली को ले भागा दो बच्चों का बाप, दो दिन पहले हुई थी मंगनी..

2 years ago
उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून-उत्तरकाशी में रेड अलर्ट, चमोली की चोटियों पर बर्फबारी और नदियां उफान पर

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून-उत्तरकाशी में रेड अलर्ट, चमोली की चोटियों पर बर्फबारी और नदियां उफान पर

11 months ago
बड़ी खबर: निर्वाचन आयोग ने झंडे, बैनर,पोस्टर, स्टीकर, कटआउट, आदि के इस्तेमाल के निर्देश जारी किए 

बड़ी खबर: निर्वाचन आयोग ने झंडे, बैनर,पोस्टर, स्टीकर, कटआउट, आदि के इस्तेमाल के निर्देश जारी किए 

2 years ago
Uttarakhand weather alert: शीत लहर को लेकर उत्तराखंड में यैलो अलर्ट जारी…

Uttarakhand weather alert: शीत लहर को लेकर उत्तराखंड में यैलो अलर्ट जारी…

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों को भी मिलेगी नौकरी
  • देहरादून में नहीं घुस पाएंगे कांवड़ यात्री, ट्राफिक पुलिस का विशेष प्लान
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों को भी मिलेगी नौकरी

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों को भी मिलेगी नौकरी

July 27, 2026
देहरादून में नहीं घुस पाएंगे कांवड़ यात्री, ट्राफिक पुलिस का विशेष प्लान

देहरादून में नहीं घुस पाएंगे कांवड़ यात्री, ट्राफिक पुलिस का विशेष प्लान

July 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.