Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home राजनीति

एक्सक्लूसिव धमाका  : सीएम धामी के लिए ये कांग्रेसी विधायक छोड़ सकते है सीट

हाईकमान का मुंह ताकते दोनों दिल्ली वाले दल :  कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष लटका तो भाजपा में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अटका
0
SHARES
2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी अपनी सीट छोड़ सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Big Breaking: कैबिनेट बैठक सम्पूर्ण, इन 8 मुद्दों पर लगी मुहर

January 28, 2026
“दिन ख़राब आ रहे क्या”कांग्रेस विधायक रवि बहादुर पर धमकी देने के आरोप

“दिन ख़राब आ रहे क्या”कांग्रेस विधायक रवि बहादुर पर धमकी देने के आरोप

January 27, 2026

 

 धारचूला विधायक हरीश धामी ने पिछले दिनों अपने बयानों से इस तरह के कयासों को खुद ही हवा दे दी है।

 

 हरीश धामी ने नेता प्रतिपक्ष के पद पर प्रबल दावेदारी करते हुए ऐलान कर दिया कि यदि हाईकमान ने उनकी दावेदारी पर  विचार नहीं किया तो फिर उन्हें अपने भविष्य के बारे में खुद ही विचार करना पड़ेगा।

 

 गौरतलब है कि हरीश धामी पिछली सरकार में भी नेता प्रतिपक्ष के लिए दावेदार थे लेकिन हरीश रावत ने इंदिरा हृदयेश  गुट के साथ तालमेल बिठाने की रणनीति के तहत कद्दावर नेता इंदिरा हृदयेश को नेता प्रतिपक्ष बना दिया था ।

 

उनकी मृत्यु के बाद प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष बन गए थे ।

 

वर्ष 2012 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने पर हरीश धामी ने हरीश रावत के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी, जिसके एवज में उन्हें वन निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। वर्तमान हालात में कांग्रेस पूरी तरह गुटबाजी की शिकार है। और हरीश रावत की हार के बाद हरीश रावत गुट काफी कमजोर हो चला है। इस लिहाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर हरीश रावत गुट के हरीश धामी की संभवत नियुक्ति ना हो पाए।

 

 ऐसे में अगर हरीश धामी अपने बारे में विचार करने वाले बयान के अनुसार कोई कदम उठाते हैं तो पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ना सब पर मुफीद सौदा साबित होगा ।

 

हालांकि खटीमा सीट से चुनाव हारने के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि हरीश धामी पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोडते हैं तो भविष्य में पुष्कर  धामी फिर से आगामी विधानसभा चुनाव भी वहीं से लड़ सकते हैं। ऐसे में यह सीट हरीश धामी के हाथों से निकल भी सकती है और उनकी भविष्य की दावेदारी इस सीट पर कमजोर भी पड़  सकती है।

 

 लेकिन सियासत के लिहाज से अभी उस दिशा में कोई भी अनुमान लगाना जल्दबाजी  है। 

 

फिलहाल यदि हरीश धामी पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ते हैं तो उन्हें फिर से वन निगम जैसा महकमा फ्री हैंड के साथ मिल सकता है।

 

 उसमें भी एक पेंच है कि वन निगम को राजनीतिक संरक्षण से मुक्त करने के लिए नौकरशाही के स्तर पर पहल शुरू हो गई है और भविष्य में इस बात की ज्यादा संभावना है कि वन निगम में नेताओं को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत न किया जाए या फिर अगर किया भी जाता है तो उनके अधिकार लगभग शून्य ही होंगे। ऐसे ने हरीश धामी को अपने राजनीतिक पुनर्वास के लिए बाद  वन निगम के बजाए कोई दूसरी कुर्सी तलाशनी पड़ सकती है।

 

 बहरहाल पुष्कर सिंह धामी के पास अभी उप चुनाव लड़कर विधायक चुने जाने तक के लिए 6 माह का पर्याप्त वक्त है। देखने वाली बात यह होगी उनके लिए कौन भाजपाई अपनी सीट छोड़ सकता है। लेकिन यदि उनकी नजर कांग्रेस से एक विधायक लाने पर है तो उसके लिए सबसे संभावित चेहरा फिलहाल हरीश धामी ही नजर आते हैं।

Previous Post

सुपर एक्सक्लूसिव : धामी की नजर धामी की कुर्सी पर।

Next Post

शर्मनाक : शराब में धुत शिक्षको ने कि जबरन छेड़खानी, हुए निलबिंत

Next Post
शर्मनाक : शराब में धुत शिक्षको ने कि जबरन छेड़खानी, हुए निलबिंत

शर्मनाक : शराब में धुत शिक्षको ने कि जबरन छेड़खानी, हुए निलबिंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : देहरादून में बंद घर से डेढ़ करोड़ के गहने चोरी

बड़ी खबर : देहरादून में बंद घर से डेढ़ करोड़ के गहने चोरी

2 years ago
दुखद हादसा: डोईवाला में लोहे का स्लाइडिंग गेट गिरने से , एक मासूम की मौत एक घायल..

दुखद हादसा: डोईवाला में लोहे का स्लाइडिंग गेट गिरने से , एक मासूम की मौत एक घायल..

2 years ago
Exclusive: कोरोना को लेकर उत्तराखंड में डाक्टरों की सुरक्षा ही दांव पर

Exclusive: कोरोना को लेकर उत्तराखंड में डाक्टरों की सुरक्षा ही दांव पर

6 years ago
बड़ी खबर: होटल JSR में देर रात शराब पार्टी, पुलिस ने 15 लोगों पर की कार्रवाई

बड़ी खबर: होटल JSR में देर रात शराब पार्टी, पुलिस ने 15 लोगों पर की कार्रवाई

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.