Wednesday, April 22, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

नगर पालिका के पास लग रहे सब्जी बाजार में धड़ल्ले से उड़ाई जा रही लॉकडाउन के नियमो की धज्जियां

नगर पालिका के पास लग रहे सब्जी बाजार में धड़ल्ले से उड़ाई जा रही लॉकडाउन के नियमो की धज्जियां
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नगर पालिका के पास लग रहे सब्जी बाजार में धड़ल्ले से उड़ाई जा रही लॉकडाउन के नियमो की धज्जियां

रिपोर्ट- दिलीप अरोरा
ऊधमसिंह नगर। किच्छा शहर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में अप्रैल के पहले हफ्ते से लग रहे बाजार में लगातार नियमो को तांक पर रखकर सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण नियमो की भी अनदेखी की जा रही है। इसमें हैरानी बात है कि, राज्य में और देश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की भी संख्या बढ़ रही है। उत्तराखंड अभी पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त नही हो पाया है। ऊधम सिंह नगर को भी अभी 9 जिलो की तरह ज्यादा छूट प्रदान नही की गयी है। ऐसे में प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि, लोगों से सख्ती से नियमो का पालन कराये ताकि कोई भी छोटी सी चूक पुरे प्रदेश के लिए घातक सिद्ध न हो पाये।

Related posts

देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या और अपहरण का प्रयास, पिस्टल निकालर दी जान से मारने के धमकी

देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या और अपहरण का प्रयास, पिस्टल निकालर दी जान से मारने के धमकी

April 21, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा

April 21, 2026

लेकिन किच्छा के इस बाजार को देख कर कोई नही कह सकता की यहाँ कोरोना जैसी बीमारी के लिये प्रशासन गम्भीर है। इससे पहले हफ्ते में दो दिन यह बाजार लगता था किन्तु लॉकडाउन पार्ट वन खत्म होने के पहले से यह बाजार लगातार लग रहा है और सभी महत्वपूर्ण नियमो खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। हैरानी की बात है कि, यह बाजार जहां लग रहा है वह कोतवाली, तहसील, एसडीएम कार्यलय, और कोतवाली के बिलकुल समीप है। बावजूद इसके यहाँ प्रशासन को सतर्क रहना चाहिये था, तो वही कोई भी अधिकारी अंदर जाकर इसमें फैली अनिमित्ताओ की खबर तक लेना नही चाहता। नतीजा इसमें महतवपूर्ण नियमो के साथ अन्य नियमो की भी धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। जैसे इसमे ज्यादातर दुकानदार स्वयं बिना मास्क लगाये सब्जी व फल बेच रहे है। साथ ही यहां आने वाले लोग भी ज्यादातर बिना मास्क के घूमते दीखते है।

इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग तो मानो यहां है ही नही। सब एक दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखते है जैसे इनको कोरोना के खतरे की जानकारी ही न हो। इसके अलावा बाजार में लोगों द्वारा अपने साथ छोटे बच्चों को भी बिना मास्क के लाया जा रहा है। यहां मौजूद दुकानों पर 5 से 15 वर्ष तक के दर्जनों बच्चे काम करते हुए भी देखे जा सकते है, वो भी बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करते। यही नही इस बाजार में पर्यावरण की सबसे बड़ी दुश्मन पौलोथिन का भी जमकर उपयोग किया जा रहा है। कुछ समय पूर्व इसको पर्यावरण के लिए हानिकारक मानते हुए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर कपड़े के थैलो का उपयोग करने को कहा गया था। ऐसा न करने पर इसके लिए जुर्माने का भी प्रावधान था। किन्तु सवाल यही है कि, सभी सरकारी कार्यालयों के पास इस बाजार का होना और इतने सारे नियमो की धज्जियाँ उड़ना कहीं न कहीं कुछ तो सवाल उत्पन्न करता ही है।

इस बाजार में सब्जी के अलावा अन्य फड़ भी लग रहे है जिनमे चप्पल के फड़ है। जब इसकी जानकारी जुटानी चाहिये और दुकानदारो से बात की गयी की यहां नियमो का पालन क्यों नही हो पा रहा है और इतनी संख्या में वो लोग यहां कहा से और कैसे आये। तो पता चला की इनमे कुछ शुरू से यही कार्य करते थे, तो कुछ कारपेंटर, पेंटर, और फैक्ट्रियो में काम करते थे और अब फ़िलहाल वो सब्जी बेच रहे है। जिसके लिए उनसे यहां बैठने के लिए नगर पालिका द्वारा तहबजारी का शुल्क भी लिया जा रहा है। शुल्क प्रतिदिन लिया जा रहा है। शुल्क भी अलग-अलग वसूले जा रहे है। कभी वह लोग इसके लिए 30 रुपए से 60 70 रुपए तक देने को मजबूर है। उनका कहना है कि, यदि वह शुल्क नही देते है तो उनको यहां सब्जी बेचने नही दिया जायेगा।

हैरानी की बात है कि, जहां आवश्यक वस्तुओ को घर घर पहुचाने के लिए होम डिलिवरी व्यवस्था लागू है और इसके लिए गाड़िया गली मोहल्लों में भी आ रही है। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का लोग अच्छे से पालन करके समान भी ले रहे है और इसके लिए प्रशासन द्वारा इनके पास भी बनवाये गए थे तो फिर ऐसे में इस हॉट बाजार को लगाकर प्रशासन रिस्क क्यों ले रहा है? बाजार में मौजूद दुकानदारो से जब पूछा गया कि, उनको इसके लिए किसी प्रकार के पास उपलब्ध कराये गए है तो उनका कहना था कि, उन्हें इस बारे में कुछ नही पता। यह बाजार लॉक डाऊन पार्ट 2 शुरू होने से भी पहले से लग रहा है। इसके लिए और इसमें हो रहे नियमो के उलंघन पर जब नगर पालिका अधयक्ष से पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी न होने की बात कहकर ईओ से बात करता हूँ कह दिया। जब शुल्क वसूलने वाले कर्मचारी से पूछा तो उन्होंने इसे ईओ साहब का आदेश है कह दिया।

जब इस पर ईओ साहब से पूछा गया तो उन्होंने भी पूरा उत्तर न देते हुए यह कह दिया कि, covid 19 पम्प्लेट्स पढ़ो पहले फिर बात करना और वीडियो से साबित नही होता की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा है। यह निश्चित रूप से हैरान करता है कि, एक तरफ प्रशासन कहता है कि, लोग सतर्क रहे प्रशासन का सहयोग करे और महत्वपूर्ण जानकारी प्रशासन के साथ साझा करे। तो ऐसे में प्रशासन को इस बाजार में मौजूद कमी बताना कौन सी गलत बात है। इस पर उनसे जानकारी लेना क्या गलत है? फ़िलहाल यह बाजार कहीं उत्तराखंड के लिए खतरा न बन जाये इसके लिए प्रशासन को इसमें सख्त एक्शन लेते हुए नियमो का पालन करवाने के लिए प्रयास करना चाहिये। यदि आवश्यक न हो तो फ़िलहाल स्थिति के पूर्ण रूप से सही होने तक इसको बन्द करा देना चाहिये या हफ्ते में दो दिन की अनुमति देनी चाहिए। देखना होगा की प्रशासन इसका संज्ञान कब लेता है।

Previous Post

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खुले बाजार

Next Post

पहली बार वाहन से रवाना हुई बाबा केदारनाथ की डोली

Next Post
पहली बार वाहन से रवाना हुई बाबा केदारनाथ की डोली

पहली बार वाहन से रवाना हुई बाबा केदारनाथ की डोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के उत्तराखंड आगमन को लेकर समूचे उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के उत्तराखंड आगमन को लेकर समूचे उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

5 years ago
बड़ी खबर : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम धामी दिल्ली रवाना

बड़ी खबर : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम धामी दिल्ली रवाना

1 year ago
आबकारी विभाग ने यात्रा मार्ग पर अवैध शराब से लदे वाहन को दबोचा। केदारनाथ की तरफ जा रहे थे आरोपी।

आबकारी विभाग ने यात्रा मार्ग पर अवैध शराब से लदे वाहन को दबोचा। केदारनाथ की तरफ जा रहे थे आरोपी।

3 years ago
बड़ी खबर: हरिद्वार में तोड़ी भगवान की मूर्तियां। हुआ हंगामा

बड़ी खबर: हरिद्वार में तोड़ी भगवान की मूर्तियां। हुआ हंगामा

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड : मंदिर में हथियार लेकर पहुंचे डीएम, लोगों में जताया आक्रोश
  • देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 50+ निरीक्षक व उपनिरीक्षक इधर-उधर
  • आज खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, हर हर महादेव के नारों से गूंजा केदारनाथ धाम, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड : मंदिर में हथियार लेकर पहुंचे डीएम, लोगों में जताया आक्रोश

उत्तराखंड : मंदिर में हथियार लेकर पहुंचे डीएम, लोगों में जताया आक्रोश

April 22, 2026
देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 50+ निरीक्षक व उपनिरीक्षक इधर-उधर

देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 50+ निरीक्षक व उपनिरीक्षक इधर-उधर

April 22, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.