Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

दुखद हादसा: कुवैत के मंगफ शहर की बिल्डिंग में लगी आग, 49 लोगों की मौत, मरने वालों में 40 भारतीय..

दुखद हादसा: कुवैत के मंगफ शहर की बिल्डिंग में लगी आग, 49 लोगों की मौत, मरने वालों में 40 भारतीय..
0
SHARES
291
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

August 6, 2026
देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

June 23, 2026

दुखद हादसा: कुवैत के मंगफ शहर की बिल्डिंग में लगी आग, 49 लोगों की मौत, मरने वालों में 40 भारतीय..

कुवैत के मंगफ शहर की एक बिल्डिंग में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई. विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मरने वालों में कम से कम 40 भारतीय हैं। वहीं 50 से अधिक लोग झुलस गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की गई है. उन्होंने लिखा है।

“प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत की घटना पर एक समीक्षा बैठक की है. प्रधानमंत्री ने कुवैत की आग त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और उन्होंने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जून को नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर कुवैत में हुए हादसे पर समीक्षा बैठक की. उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुःख जाहिर किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. PM मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

कुवैती अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहाद यूसुफ सऊद अल-सबाह ने इस दुर्घटना के लिए रियल एस्टेट मालिकों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने रियल एस्टेट मालिकों पर नियमों के उल्लंघन और लालच का आरोप लगाया है. आंतरिक और रक्षा मंत्रालय भी संभालने वाले शेख फहाद ने कहा,

“दुर्भाग्य से, रियल एस्टेट मालिकों का लालच ही ऐसी घटनाओं की वजह बनता है.”

‘आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की मौत’

रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत के एक सीनियर पुलिस कमांडर ने एक टीवी चैनल को बताया,

“जिस इमारत में आग लगी, उसमें हाउस वर्कर रहते हैं और आग लगने के दौरान इमारत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. दर्जनों लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की मौत हो गई.”

पुलिस कमांडर ने कहा,

“हम हमेशा सावधान रहते हैं और चेतावनी देते हैं कि इमारत में बहुत अधिक लोगों को न रखा जाए.”

उन्होंने ये नहीं बताया कि पीड़ित मूल रूप से कहां के हैं और किस तरह का काम करते हैं. हालांकि, कुवैत में भारतीय दूतावास के आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी दी गई है कि इस दुर्घटना में 30 से अधिक भारतीय श्रमिक घायल हुए हैं।

घायल हुए 30 से अधिक भारतीय श्रमिक हॉस्पिटल में एडमिट

कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया है,

“राजदूत @AdarshSwaika ने अल-अदन हॉस्पिटल का दौरा किया, जहां आज की आग की घटना में घायल हुए 30 से अधिक भारतीय श्रमिकों को भर्ती कराया गया है. उन्होंने कई रोगियों से मुलाकात की और उन्हें दूतावास की ओर से पूरी सहायता का भरोसा दिया. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि लगभग सभी घायलों की हालत स्थिर है.”

वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत में आग लगने की घटना पर दुःख जाहिर किया है. उन्होंने X पर लिखा,

“कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. खबर है कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. हमारे राजदूत कैंप में गए हैं. हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी मदद देगा.”

भारतीय दूतावास की ओर से एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) भी जारी किया गया है.

सभी संबंधित लोगों से अपील की गई है कि वे इसी हेल्पलाइन नंबर से जुड़ें और दूतावास हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post

JOB’S UPDATE: उत्तराखंड तकनीकी यूनिवर्सिटी देहरादून में निकली 150 से अधिक पदों पर भर्तियां, ये है लास्ट डेट 

Next Post

बड़ी खबर: NEET में ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्र दोबारा देंगे परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट..पढ़े

Next Post
बड़ी खबर: NEET में ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्र दोबारा देंगे परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट..पढ़े

बड़ी खबर: NEET में ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्र दोबारा देंगे परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट..पढ़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

होली के रंग में डूबी सरोवर नगरी होल्यारों की टोली ने ढाया कहर…

होली के रंग में डूबी सरोवर नगरी होल्यारों की टोली ने ढाया कहर…

5 years ago
वन विभाग: वन मुखिया को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत,वन विभाग को दिया कोर्ट ने ये आदेश।

वन विभाग: वन मुखिया को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत,वन विभाग को दिया कोर्ट ने ये आदेश।

3 years ago
बड़ी खबर : उत्तराखंड पिथौरागढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री,शंख बजाकर की पूजा अर्चना।

बड़ी खबर : उत्तराखंड पिथौरागढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री,शंख बजाकर की पूजा अर्चना।

3 years ago
बड़ी खबर: अब इनके नाम से जाना जाएगा लैंसडौन। कैंट बोर्ड में प्रस्ताव पारित..

बड़ी खबर: अब इनके नाम से जाना जाएगा लैंसडौन। कैंट बोर्ड में प्रस्ताव पारित..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.