Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home शिक्षा

झटक: गढ़वाल विवि ने डीएवी, डीबीएस समेत 10 महाविद्यालय हटाए, ये है असंबद्ध कॉलेजों की सूची

झटक: गढ़वाल विवि ने डीएवी, डीबीएस समेत 10 महाविद्यालय हटाए, ये है असंबद्ध कॉलेजों की सूची
0
SHARES
262
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झटक: गढ़वाल विवि ने डीएवी, डीबीएस समेत 10 महाविद्यालय हटाए, ये है असंबद्ध कॉलेजों की सूची

 

Related posts

स्कूल से घर लौट रहे बच्चे को ले गए कुछ लोग

स्कूल गेट से 11वीं के छात्र को किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया कांड

March 27, 2026
उत्तराखंड PCS 2026 और Lower PCS परीक्षा की तैयारी करते युवा, UKPSC भर्ती संकट

उत्तराखंड लोअर पीसीएस और उपर पीसीएस परीक्षा संकट में, जानिए क्या है वजह

March 25, 2026

देहरादून: सूचीकुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में दस कॉलेजों को असंबद्ध करने का निर्णय लिया गया।

सत्र 2023-24 से ही सभी 10 कॉलेज विवि से असंबद्ध होंगे। इन कॉलेजों को विवि ने एक जुलाई 2012 से 30 जून 2023 तक संबद्धता दी हुई थी।ग्रेजुएशन-पीजी में नए अकादमिक सत्र के दाखिलों की तैयारियों के बीच हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से असंबद्ध (डिएफिलिएट) कर दिया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में ये निर्णय हुआ, जिसकी सूचना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार को भेज दी गई है।

पुराने छात्र अभी विवि का हिस्सा बने रहेंगे।लंबे समय से इन अशासकीय डिग्री कॉलेजों को गढ़वाल विवि से असंबद्ध करने की कवायद चल रही थी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने ये कहते हुए वेतन देने से इन्कार कर दिया था कि केंद्रीय विवि के कॉलेजों को वह अनुदान क्यों दें? मामले ने तूल पकड़ा।

इस बीच हाईकोर्ट में भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने याचिका भी दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार को निर्णय लेने को कहा था।दोनों ने इस मसले पर बातचीत की और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक पत्र गढ़वाल विवि को भेजकर पूछा था कि इन कॉलेजों को कब से असंबद्ध कर सकते हैं। मामले में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया, जिसके मिनट्स विवि ने जारी किए हैं।

प्रथम सेमेस्टर के दाखिले गढ़वाल विवि में मान्य नहीं होंगे

तय किया गया कि सत्र 2023-24 से ही सभी 10 कॉलेज विवि से असंबद्ध होंगे। इन कॉलेजों को विवि ने एक जुलाई 2012 से 30 जून 2023 तक संबद्धता दी हुई थी। इसकी जानकारी राज्य व केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र से भेज दी गई है, ताकि वह अपने स्तर से आगे की कार्रवाई कर सकें।

कार्यकारी परिषद ने ये भी निर्णय लिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने सभी संबद्ध और असंबद्ध कॉलेजों की सूचना वेबसाइट पर जारी करेगा। इन 10 कॉलेजों में जो छात्र पहले से पढ़ रहे हैं, वे विश्वविद्यालय से ही परीक्षाएं देकर डिग्री लेंगे। प्रथम सेमेस्टर के दाखिले गढ़वाल विवि में मान्य नहीं होंगे।

असंबद्ध होने वाले कॉलेज

  • डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून
  • डीबीएस पीजी कॉलेज, देहरादून
  • एसजीआरआर पीजी कॉलेज, देहरादून
  • एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून
  • डीडब्ल्यूटी कॉलेज, देहरादून
  • एमपीजी पीजी कॉलेज, मसूरी
  • महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड, कनखल, हरिद्वार
  • चिन्मय डिग्री कॉलेज, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार
  • बीएसएम कॉलेज, रुड़की, हरिद्वार
  • राठ महाविद्यालय, पैठाणी, पौड़ी

कहां जाएंगे कॉलेज और छात्र

अब सवाल उठ रहा कि गढ़वाल विवि से नाता टूटने के बाद ये 10 एडेड कॉलेज कहां जाएंगे। नए सत्र के दाखिले सिर पर हैं। कॉलेजों को पता ही नहीं है कि वह किस विश्वविद्यालय के लिए दाखिले करेंगे। फिलहाल उनके पास केवल श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्धता का ही विकल्प है।काफी समय से मामला चल रहा था। राज्य व केंद्र सरकार के बीच वार्ता के बाद केंद्र से इस पर निर्णय संबंधी पत्र आया था। पूरा मामला कार्यकारी परिषद में रखा गया, जिसने इसी सत्र से कॉलेजों को असंबद्ध करने का निर्णय लिया है। -प्रो. एनएस पंवार, कुलसचिव, गढ़वाल केंद्रीय विवि

Previous Post

बड़ी खबर: पूर्व DGP सिद्धू की जांच करेगी SIT, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के लगे थे आरोप..

Next Post

Weather update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश के साथ 24 जून तक का ऑरेंज अलर्ट ..

Next Post
Weather update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश के साथ 24 जून तक का ऑरेंज अलर्ट ..

Weather update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश के साथ 24 जून तक का ऑरेंज अलर्ट ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

काम की खबर: होम लोन को लेकर अगर हो रहें हैं परेशान! तो ये 5 बैंक दे रहें हैं! सबसे कम ब्याज पर होम लोन

काम की खबर: होम लोन को लेकर अगर हो रहें हैं परेशान! तो ये 5 बैंक दे रहें हैं! सबसे कम ब्याज पर होम लोन

3 years ago
एक अक्टूबर से खुलेंगे मां गर्जिया देवी मंदिर के कपाट।कोरोना के मद्देनजर पंजीकरण जरूरी

एक अक्टूबर से खुलेंगे मां गर्जिया देवी मंदिर के कपाट।कोरोना के मद्देनजर पंजीकरण जरूरी

6 years ago
गुड न्यूज: प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द ही 339 मिलेंगे डॉक्टर।

गुड न्यूज: प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द ही 339 मिलेंगे डॉक्टर।

3 years ago
क्राइम: ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर फायरिंग करने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार।

क्राइम: ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर फायरिंग करने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.