Friday, November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

हरिद्वार ज़मीन घोटाला: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई,दो IAS समेत 12 अधिकारी निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश

यूरोपियन निवेश बैंक से 1910 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी, उत्तराखंड के चार शहरों में होगा आधारभूत विकास
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून/हरिद्वार।
उत्तराखंड के बहुचर्चित हरिद्वार ज़मीन घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आईएएस और एक पीसीएस समेत कुल 12 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, इस पूरे मामले की जांच अब विजिलेंस विभाग को सौंपी गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार नगर निगम ने एक अनुपयुक्त भूमि, जिसकी बाज़ार कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी गई थी, उसे 54 करोड़ रुपये में खरीद लिया। हैरानी की बात यह है कि न तो उस ज़मीन की तत्काल कोई आवश्यकता थी और न ही खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई। आरोप है कि इस डील में नियमों की अनदेखी करते हुए सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया।

Related posts

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका

November 12, 2026
मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

किन अधिकारियों पर गिरी गाज?

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • कर्मेन्द्र सिंह – जिलाधिकारी, हरिद्वार (IAS)
  • वरुण चौधरी – पूर्व नगर आयुक्त, हरिद्वार (IAS)
  • अजयवीर सिंह – एसडीएम (PCS)
  • निकिता बिष्ट – वरिष्ठ वित्त अधिकारी
  • राजेश कुमार – कानूनगो
  • कमलदास – तहसील प्रशासनिक अधिकारी
  • विक्की – वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक

पहले चरण में भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले, हरिद्वार नगर निगम के कई अधिकारियों को पहले चरण में निलंबित किया जा चुका है:

  • रविंद्र कुमार दयाल – सहायक नगर आयुक्त
  • आनंद सिंह मिश्रवाण – अधिशासी अभियंता
  • लक्ष्मीकांत भट्ट – कर एवं राजस्व अधीक्षक
  • दिनेश चंद्र कांडपाल – अवर अभियंता

इसके अतिरिक्त, संपत्ति लिपिक वेदवाल का सेवा विस्तार रद्द करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

धामी सरकार का सख्त संदेश

उत्तराखंड में पहली बार सत्तारूढ़ सरकार ने अपनी ही व्यवस्था में बैठे शीर्ष अधिकारियों के विरुद्ध इतनी बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री धामी के इस फैसले को शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को स्थापित करने की दिशा में एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब निगाहें विजिलेंस जांच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि घोटाले की जड़ें कितनी गहरी हैं और और किन-किन स्तरों तक इसकी पहुंच रही है।

Previous Post

भाजपा संगठन मंत्री पर समाजसेवी रोशन रतूड़ी का सीधा हमला

Next Post

जातीय जनगणना 2026: उत्तराखंड से होगी पहली गिनती की शुरुआत, जानिए कौन-कौन से राज्य हैं शामिल

Next Post
जातीय जनगणना 2026: उत्तराखंड से होगी पहली गिनती की शुरुआत, जानिए कौन-कौन से राज्य हैं शामिल

जातीय जनगणना 2026: उत्तराखंड से होगी पहली गिनती की शुरुआत, जानिए कौन-कौन से राज्य हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने का माध्यम हैं बहुउद्देश्य शिविर :विधानसभा अध्यक्ष

केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने का माध्यम हैं बहुउद्देश्य शिविर :विधानसभा अध्यक्ष

2 years ago
नन्हें नौनिहालों व असहाय विधवा माताओं से धोखाधड़ी पर DM सख्त

नन्हें नौनिहालों व असहाय विधवा माताओं से धोखाधड़ी पर DM सख्त

1 year ago
Breking news : देहरादून शहर के बीचों-बीच गुलदार ने एक बच्चे पर किया हमला, देखें वीडियो।

Breking news : देहरादून शहर के बीचों-बीच गुलदार ने एक बच्चे पर किया हमला, देखें वीडियो।

3 years ago
डोईवाला: लाल तप्पड़ क्षेत्र में बस-टेंपो की भिड़ंत। एक कि मौत, दो घायल

डोईवाला: लाल तप्पड़ क्षेत्र में बस-टेंपो की भिड़ंत। एक कि मौत, दो घायल

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका
  • मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा
  • हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण, CM धामी बोले– गौसंरक्षण से मजबूत होगी संस्कृति, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका

November 12, 2026
मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.