Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

उपलब्धि: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने बनाया विश्व किर्तिमान, दुनिया के मेडिकल इतिहास में सबसे बडे़ ब्रेन एन्युरिज्म की पहली बार हुई सफल क्लिपिंग सर्जरी

उपलब्धि: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने बनाया विश्व किर्तिमान, दुनिया के मेडिकल इतिहास में सबसे बडे़ ब्रेन एन्युरिज्म की पहली बार हुई सफल क्लिपिंग सर्जरी
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उपलब्धि: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने बनाया विश्व किर्तिमान, दुनिया के मेडिकल इतिहास में सबसे बडे़ ब्रेन एन्युरिज्म की पहली बार हुई सफल क्लिपिंग सर्जरी

  • मस्तिष्क में 6.3 सेमी का एक अति विशाल एन्यूरिज्म की सफलतापूर्वक क्लिपिंग सर्जरी करने वाला दुनिया का पहला अस्पताल बना हिमालयन, जौलीग्रांट
  • अस्तपाल के न्यूरो सर्जरी के विभाग के चिकित्सकों ने किया कमाल, रोगी पूरी तरह स्वस्थ

डोईवाला: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के न्यूरोसर्जरी विभाग के न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने कमाल किया है। विभाग के चिकित्सकों की टीम ने दुनिया में अब तक सबसे बडे़ ब्रेन एन्युरिज्म की सफलतापूर्वक क्लिपिंग सर्जरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दुनिया में पहली बार 6.3 सेमी. के विशाल एन्यूरिज्म का सफल ऑपरेशन किया गया।

Related posts

रोड़वेज कर्मचारियों के  सेवानिवृत लाभों की वसुली पर  हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रोड़वेज कर्मचारियों के सेवानिवृत लाभों की वसुली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

January 31, 2026
कांग्रेस पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी

दुखद : टिहरी से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

January 26, 2026

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. बृजेश तिवारी ने बताया कि देहरादून निवासी 17 वर्षीय युवक आशीष पन्द्रह दिनों से सिरदर्द और रूक-रूक कर हो रही उल्टी की शिकायत को लेकर उनकी ओपीडी में आए। इसके बाद आशीष के मस्तिष्क की एमआरआई सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें करवाई गई। एमआरआई जांच में मस्तिष्क के बांई ओर के आगे के हिस्से में सामान्य से ज्यादा सूजन देखी गई।

न्यूरोसर्जरी टीम के डॉक्टरों को संदेह हुआ कि यह सामान्य सूजन नहीं है, जिस पर उन्होंने युवक का एंजियोग्राम करवाया। चिकित्सकों को आश्चर्य हुआ कि यह तो 6.3 सेमी का एक अति विशाल एन्यूरिज्म है।

डॉ.तिवारी ने बताया कि इतने बड़े एन्यूरिज्म की गर्दन पर क्लिप लगाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि सर्जरी के दौरान होने वाला रक्तस्राव मरीज की जान को खतरे में डाल सकता था। आशीष और उसके परिजनों ने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में न्यूरोसर्जरी की टीम पर भरोसा किया और ऑपरेशन कराने का फैसला किया।

डॉ.बृजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में डॉ.रंजीत कुमार और डॉ. संजीव पांडेय के सहयोग से टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के बाद अब आशीष पूरी तरह स्वस्थ है।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने टीम को इस शानदार सफलता पर बधाई दी। वहीं, हिमालयन अस्पताल के निदेशक (स्वास्थ्य सेवा) डॉ.हेमचंद्र पांडे ने बताया कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट का न्यूरोसर्जरी विभाग ब्रेन व स्पाईन संबंधित सर्जरी में विश्वस्तरीय है।

एन्यूरिज्म का आकार करीब 6.3 सेमी

अधिकांश एन्यूरिज्म का आकार 2 सेमी से कम होता है। दुनिया में अभी तक 6 सेमी. से अधिक आकार के एन्यूरिज्म की सफल क्लिपिंग सर्जरी का रिकॉर्ड मेडिकल जर्नल में प्रकाशित नहीं है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में हुई सर्जरी के इस केस में एन्यूरिज्म का आकार करीब 6.3 सेमी था। जो अपने आप में दुनिया में एक रिकॉर्ड है।

ब्रेन एन्यूरिज्म क्या है ?

हिमालयन अस्पताल के न्यूरोसर्जन सर्जन डॉ. बृजेश तिवारी के अनुसार, एन्यूरिज्म मस्तिष्क की प्रमुख धमनी की दीवार से निकलने वाली गुब्बारे जैसी सूजन है। एन्यूरिज्म की दीवार सामान्य धमनी की तुलना में कमजोर होती है। यदि एन्यूरिज्म फट जाये, तो मस्तिष्क में बहुत ज्यादा रक्तस्राव होता है। जिसके परिणामस्वरूप मृत्यु सहित घातक जटिलताएँ होती हैं। ब्रेन हेमरेज के सभी मामलों में से इस विशेष कारण को सबसे खतरनाक माना जाता है।

Previous Post

बड़ी खबर: आखिर 6 दिन बाद मिल गया लापता NH इंजीनियर, लाखों के भुगतान का हो सकता हैं खुलासा..

Next Post

बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर पहाड़ की महिलाओं व उत्तराखंड वासियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाला धरा गया..

Next Post
बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर पहाड़ की महिलाओं व उत्तराखंड वासियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाला धरा गया..

बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर पहाड़ की महिलाओं व उत्तराखंड वासियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाला धरा गया..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वीडियो:  जमकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुल से नीचे गिरा युवक, देखें वीडियो….

वीडियो:  जमकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुल से नीचे गिरा युवक, देखें वीडियो….

2 years ago
उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज और येल्लो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज और येल्लो अलर्ट जारी

4 years ago
मुनस्यारी ईको टूरिज्म में 1.63 करोड़ का घोटाला, मंत्री के दामाद आईएफएस अफसर पर CBI-ED जांच की तलवार

मुनस्यारी ईको टूरिज्म में 1.63 करोड़ का घोटाला, मंत्री के दामाद आईएफएस अफसर पर CBI-ED जांच की तलवार

7 months ago
प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे पर किसानों ने जताया विरोध। लगाए “गो बैक मोदी” के नारे

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे पर किसानों ने जताया विरोध। लगाए “गो बैक मोदी” के नारे

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.