Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: आखिर 6 दिन बाद मिल गया लापता NH इंजीनियर, लाखों के भुगतान का हो सकता हैं खुलासा..

बड़ी खबर: आखिर 6 दिन बाद मिल गया लापता NH इंजीनियर, लाखों के भुगतान का हो सकता हैं खुलासा..
0
SHARES
1.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: आखिर 6 दिन बाद मिल गया लापता NH इंजीनियर, लाखों के भुगतान का हो सकता हैं खुलासा..

Related posts

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026

हस्तक्षेप: राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून में तैनात अपर सहायक अभियंता अमित चौहान छठे दिन ऋषिकेश में घूमते हुए पाए गए। वह 12 मई की रात तब से लापता चल रहे थे, जब उत्तरकाशी के ठेकेदार राजदीप परमार उन्हें अपने साथ ले गए थे। वह 01 घंटे में वापस लौटने की बात कहकर देहरादून के देहराखास क्षेत्र के नानक विहार स्थित आवास से निकले थे। लेकिन, इसके बाद ठेकेदार उन्हें उत्तरकाशी डुंडा में ले गए थे। उसी रात को अभियंता चौहान का मोबाइल बंद हो गया था, जबकि उन्हें आखिरी बार 13 मई की सुबह डुंडा में दो जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा गया था। उत्तरकाशी पुलिस फिलहाल उन्हें लेकर उत्तरकाशी गई है, जहां उनसे गायब हो जाने के कारणों आदि को लेकर बात की जाएगी। इसके बाद ही असल कहानी निकलकर सामने आ सकती है। पुलिस के मुताबिक अभियंता चौहान बस अड्डे के आसपास बेचैन स्थिति में थे।

उनकी गुमशुदगी उत्तरकाशी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, जबकि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ और संघ ने इस घटना को अपहरण करार देते हुए डीजीपी को ज्ञापन दिया था। सहायक अभियंता को इस तरह घर से उठाकर ले जाने के बाद से लोनिवि के अभियंताओं में भारी आक्रोश भी था। ठेकेदार राजदीप परमार अभियंता अमित चौहान को डुंडा में अपने होटल राजाजी में पहुंचे थे। रात को अमित चौहान को इसी होटल में ठहराया गया था। राजदीप और एक अन्य व्यक्ति के साथ होटल में अमित चौहान के प्रवेश करने के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए। उस समय सभी का आचार-व्यवहार सामान्य दिख रहा था।

राजाजी कंस्ट्रक्शन का भुगतान और गायब दस्तावेजों का सच भी आएगा सामने?

अपर सहायक अभियंता अमित चौहान जून 2023 के आसपास ही राजमार्ग खंड देहरादून में तैनात हुए थे। इससे पहले वह निर्माण खंड चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में वर्ष 2020-21 में राजदीप परमार की राजाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनचौरा-बद्रीगाड़ मोटर मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में कुल 18 किमी भाग पर डामरीकरण संबंधी कार्य किए थे। बताया जा रहा है कि इस काम का करीब 70 से 80 लाख रुपये का बकाया चल रहा था। इस बकाया राशि को लेकर राजाजी कंस्ट्रक्शन ने विभाग को लीगल नोटिस भी भिजवाया। कुछ अन्य ठेकदारों के बकाया भुगतान को लेकर भी प्रकरण लंबित बताए जा रहे हैं, जो 06 से 07 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित हैं। लेकिन, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस मामले में निर्माण खंड चिन्यालीसौड़ के अधिशासी अभियंता मनोज दास कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं।

माना जा रहा है कि अभियंता को देहरादून से उत्तरकाशी ले जाने के पीछे का कारण यही दस्तावेज थे। अब अभियंता की सकुशल खोज के बाद इन सवालों के भी जवाब मिल सकेंगे। माना जा रहा है कि निर्माण कार्य या भुगतान की किसी प्रक्रिया में तकनीकी अड़चन आ रही थी। परियोजना से संबंधित कुछ दस्तावेज भी चिन्यालीसौड़ खंड से गायब हैं। इन्हें अमित चौहान के कब्जे में होना बताया जा रहा है। यह भी एक कारण हो कि दस्तावेजों की खोजबीन के लिए राजदीप परमार अपर सहायक अभियंता को अपने साथ उत्तरकाशी ले गए हों।

इसी तरह के कुछ दस्तावेजों को लेकर चिन्यालीसौड़ खंड ने अमित चौहान के वर्तमान खंड कार्यालय को पत्र भी लिखा था। दस्तावेजों को लेकर राजमार्ग खंड के अधिकारियों ने उस समय अमित से पूछा भी था। लेकिन, तब अमित ने सिर्फ यही कहा कि जल्द वांछित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। लेकिन, ऐसा था तो फिर अमित चौहान अचानक गायब क्यों हो गए? क्या उन दस्तावेजों में ऐसा कुछ था जो अमित चौहान की सेवा पर विपरीत असर डाल सकता था या उनका सीधा संबंध राजदीप की कंस्ट्रक्शन कंपनी के भुगतान से जुड़ा था। अब इन बातों के जवाब अपर सहायक अभियंता स्वयं दे पाएंगे।

Previous Post

गर्मी का कहर: दून में गर्मी का टूटा 7 साल का रिकॉर्ड, आज इतना रहेगा तापमान..

Next Post

उपलब्धि: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने बनाया विश्व किर्तिमान, दुनिया के मेडिकल इतिहास में सबसे बडे़ ब्रेन एन्युरिज्म की पहली बार हुई सफल क्लिपिंग सर्जरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

घर-घर यूकेडी अभियान के तहत सेमवाल का घर घर संपर्क 

घर-घर यूकेडी अभियान के तहत सेमवाल का घर घर संपर्क 

5 years ago
आम आदमी पार्टी का आरोप मेयर गामा ने चुराया होर्डिंग

आम आदमी पार्टी का आरोप मेयर गामा ने चुराया होर्डिंग

5 years ago
देहरादून में परीक्षा घोटाला: बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी

देहरादून में परीक्षा घोटाला: बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी

1 year ago
दुखद: यहां दो अलग अलग मामले आए, एक ने खाया जहर,तो एक ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या।

दुखद: यहां दो अलग अलग मामले आए, एक ने खाया जहर,तो एक ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक
  • कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी
  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.