Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक  खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रेषित की शुभकामनाएं

ऽ 11 दिसम्बर 2025 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

ऽ 100 मीटर में लविश और प्राणवी अव्वल

ऽ फैकल्टी दौड़ में डाॅ तारिक मसूद, डाॅ अन्सार, और डाॅ अनीता की खिताबी जीत

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ गुरुवार को हुआ। खेल मैदान में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह ने खेल भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागी मेडिकल छात्र-छात्राओं को एटलिटिका-2025 के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

तीन दिवसीय एटलिटिका-2025 का आयोजन 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें मेडिकल छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई ने मशाल प्रज्वलित कर किया। प्रो. डाॅ प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क जैसी जीवन-उपयोगी सीख भी देते हैं। उम्मीद है कि सभी प्रतिभागी खेल को जीत-हार से ऊपर उठकर खेलभावना के साथ खेलेंगे एवं इंस्टीट्यूट का गौरव बढ़ाएंगे।”

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. अनिल कुमार मलिक तथा स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में सुबह से ही रोमांच चरम पर रहा। बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2022 की प्राणवी ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2024 बैच के अनमोल जीत के दावेदार बने, जबकि बालिका वर्ग में प्राणवी ने अपना दबदबा कायम रखा।

फैकल्टी वर्ग के मुकाबले भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने। पुरुष फैकल्टी की पहली रेस में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अन्सार विजेता रहे, जबकि दूसरी रेस में डॉ. तारिक मसूद ने जीत दर्ज की। महिला फैकल्टी दौड़ में बायोकैमिस्ट्री विभाग की डॉ. अनीता ने प्रथम स्थान पाया।

क्रिकेट मुकाबले में एमबीबीएस 2021 और 2022 बैच के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसमें एमबीबीएस 2021 बैच विजयी रहा। आयुष चैधरी ने 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

खेल अधिकारी डॉ. एस. पी. जोशी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने उद्घाटन दिवस को यादगार बना दिया। एटलिटिका-2025 का आयोजन एमबीबीएस 2021 बैच के द्वारा किया जा रहा है।

Previous Post

संपूर्ण हुई कैबिनेट बैठक,19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Next Post

गेस्ट हाउस में टिहरी की युवती के साथ अपत्तिजनक स्थिति में मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले अन्य युवतियों की अश्लील फोटोज

Next Post
बुर्का पहना के नाबालिग बहनों को घुमा रहे थे युवक, मचा हड़कंप

गेस्ट हाउस में टिहरी की युवती के साथ अपत्तिजनक स्थिति में मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले अन्य युवतियों की अश्लील फोटोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड: इन दस पदों पर होगी भर्ती, सीएम धामी ने की घोषणा।

उत्तराखंड: इन दस पदों पर होगी भर्ती, सीएम धामी ने की घोषणा।

2 years ago
ब्रेकिंग: देश में आज से आदर्श आचार संहिता लागू, इतने चरणों में होगा चुनाव..

ब्रेकिंग: देश में आज से आदर्श आचार संहिता लागू, इतने चरणों में होगा चुनाव..

2 years ago
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई की 740 पदों की भर्ती निरस्त की।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई की 740 पदों की भर्ती निरस्त की।

3 years ago
Crime: यहां होटल में मिले युवती के शव के बारे में हुए चौकाने वाले खुलासे.. पढ़े विस्तार से..

Crime: यहां होटल में मिले युवती के शव के बारे में हुए चौकाने वाले खुलासे.. पढ़े विस्तार से..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.