Monday, September 21, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

संचालित योजनाओं में आ रही कमी का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इंप्लीमेंट होना जरूरी: भटगांई

संचालित योजनाओं में आ रही कमी का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इंप्लीमेंट होना जरूरी: भटगांई
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संचालित योजनाओं में आ रही कमी का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इंप्लीमेंट होना जरूरी

 

Related posts

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। विकास भवन सभागार पौड़ी में आज मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य व राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लिंगानुपात के तर्क संगत आकडे़ न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ब्लॉक कॉर्डिनेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि, सही आंकडे के साथ अगली बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि, अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर व झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लायी जाए। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति पखवाड़े को सफल बनाने हेतु तथा तम्बाकू नियंत्रण के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु सरकारी कार्यालयों, विद्यालय परिसर में प्रचार सामाग्री साईन बोर्ड आदि लगाने तथा एक्ट के तहत चालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि, 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर 20 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम पखवाडा को सफल बनाने हेतु कोविड 19 के तहत जारी गाईडलाइन का अनुपालन करें।

उन्होने कहा कि, 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को आशाओं के माध्यम से घर-घर जाकर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाना सुनिश्चित करेंगे। वहीं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया कि, वर्तमान समय में जनपद के 15 विकासखंड़ों में दस टीमें कार्यरत हैं। जो कि इन दिनों कोविड 19 के तहत अपनी सेवा दे रहे है। साथ ही राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में तम्बाकू नियंत्रण को लेकर प्रचार सामाग्री पोस्टर इत्यादि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होने वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू के उपयोग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही अमल में लाने तथा विभागीय कार्यालयों में साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये।

इसके अलावा जिला सलाहकार समिति पीसीएनडीटी की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि, जनपद में शिशु लिंगानुपात में अधिक अंतर आने पर सही डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जनपद में संचालित समस्त अल्ट्रासाउंड सेन्टर की जानकारी लेते हुए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिये। गत वर्ष के लिंगानुपात 2019-20 के तहत 1000 पर 950 बालिका है। वहीं उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि, गुड्डा-गुड्डी कार्यक्रम के तहत आंकडा संकलित कर, रेखीय विभाग के साथ समन्यवय स्थापित करते हुए सही रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उन्होने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि, आगामी बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करेंगे। संचालित योजना में आ रही कमी के फलस्वरूप उसके सही निस्तारण हेतु पूर्व तैयारी तथा संवेदनशील के प्रति कार्यो को सही तरीके से संपादन हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इंप्लीमेंट होना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार बहुखंड़ी, एसीएमओ रमेश कुंवर, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, डीपीआरओ एमएम खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, डॉ एसएम शुक्ला, निम्नी कुकरेती, दुर्गा नेगी, मनमोहन पटवाल, आशीष रावत, श्वेता गुसांई सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

थराली: जन प्रतिनिधियों के पतियों की हस्तक्षेप के कारण विकास से कोसों दूर हुआ नगर पंचायत

Next Post

पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने हेतु रणनीति तय

Next Post
पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने हेतु रणनीति तय

पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने हेतु रणनीति तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Weather alert: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी..

Weather alert: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी..

3 years ago
बड़ी खबर: एसआरएचयू में मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

बड़ी खबर: एसआरएचयू में मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

2 years ago
बड़ी खबर: कांग्रेस छोड़ने वालों की सत्ता दल के साथ साझेदारी का जल्द होगा खुलासा : करण माहरा

बड़ी खबर: कांग्रेस छोड़ने वालों की सत्ता दल के साथ साझेदारी का जल्द होगा खुलासा : करण माहरा

2 years ago
बड़ी खबर : सरकार ने अब इस आईएफएस अधिकारी पर कसा शिकंजा

बड़ी खबर : सरकार ने अब इस आईएफएस अधिकारी पर कसा शिकंजा

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़
  • उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद
  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.