Saturday, October 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: सभी 6 शव बरामद करने में जुटीं रेस्क्यू टीमें, 10-12 KM पैदल चलकर सड़क तक लाए जाएंगे शव, DGCA और AAIB करेगी हादसे की जांच

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: सभी 6 शव बरामद करने में जुटीं रेस्क्यू टीमें, 10-12 KM पैदल चलकर सड़क तक लाए जाएंगे शव, DGCA और AAIB करेगी हादसे की जांच
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: सभी 6 शव बरामद करने में जुटीं रेस्क्यू टीमें, 10-12 KM पैदल चलकर सड़क तक लाए जाएंगे शव, DGCA और AAIB करेगी हादसे की जांच

उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुए दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव देर रात भारतीय सेना ने अपने कब्जे में ले लिए थे। हालांकि, अंधेरा होने और घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता बेहद दुर्गम होने के कारण शवों को रात में सड़क तक नहीं पहुंचाया जा सका। इसके चलते रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

Related posts

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी DGCA और AAIB!

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी DGCA और AAIB!

October 31, 2026
बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदारनाथ का धाम! बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का नहीं टूटा उत्साह, कड़ाके की ठंड के बीच कर रहे बाबा के दर्शन

बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदारनाथ का धाम! बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का नहीं टूटा उत्साह, कड़ाके की ठंड के बीच कर रहे बाबा के दर्शन

October 30, 2026

शनिवार सुबह एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को सड़क तक लाने का अभियान शुरू किया। घटनास्थल से सड़क की दूरी करीब 10 से 12 किलोमीटर है, जिसे जवानों को पैदल तय करना पड़ रहा है। पहाड़ी रास्ता बेहद कठिन होने के साथ-साथ शवों की हालत भी काफी क्षत-विक्षत बताई जा रही है। ऐसे में रेस्क्यू टीमों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जवान पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं।

वहीं, इस दर्दनाक हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी AAIB और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA की विशेषज्ञ टीम जांच करेगी। शनिवार को विशेषज्ञों की टीम उत्तराखंड पहुंचेगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर हेलिकॉप्टर हादसे का कारण क्या रहा।

गौरतलब है कि इस साल चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में यह पहला हेलिकॉप्टर हादसा है। हालांकि, वर्ष 2025 में चारधाम यात्रा के दौरान पांच हेलिकॉप्टर हादसे हुए थे। इनमें तीन मामलों में आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी। वहीं, उत्तरकाशी और केदार घाटी में हुए दो बड़े हेलिकॉप्टर हादसों में पायलट समेत कुल 13 लोगों की जान चली गई थी।

इन लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद प्रदेश सरकार और DGCA ने हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए थे। अब एक बार फिर इस हादसे ने चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous Post

बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदारनाथ का धाम! बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का नहीं टूटा उत्साह, कड़ाके की ठंड के बीच कर रहे बाबा के दर्शन

Next Post

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी DGCA और AAIB!

Next Post
जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी DGCA और AAIB!

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी DGCA और AAIB!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुर्घटनाग्रस्त कार

उत्तराखंड : यहां 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

6 months ago
सनातन परंपरा को नई ऊंचाइयां: डॉ. रमेश प्रसाद पांडे को मिला ज्योतिषपीठ का नया दायित्व

सनातन परंपरा को नई ऊंचाइयां: डॉ. रमेश प्रसाद पांडे को मिला ज्योतिषपीठ का नया दायित्व

2 years ago
महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, कांग्रेस ने आरोपी से किया किनारा और की सख्त कार्रवाई की मांग

महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, कांग्रेस ने आरोपी से किया किनारा और की सख्त कार्रवाई की मांग

1 year ago
कोटद्वार में रोजाना 500 लोगों का पेट भर रही मोदी रसोई

कोटद्वार में रोजाना 500 लोगों का पेट भर रही मोदी रसोई

7 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी DGCA और AAIB!
  • जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: सभी 6 शव बरामद करने में जुटीं रेस्क्यू टीमें, 10-12 KM पैदल चलकर सड़क तक लाए जाएंगे शव, DGCA और AAIB करेगी हादसे की जांच
  • बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदारनाथ का धाम! बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का नहीं टूटा उत्साह, कड़ाके की ठंड के बीच कर रहे बाबा के दर्शन

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी DGCA और AAIB!

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी DGCA और AAIB!

October 31, 2026
जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: सभी 6 शव बरामद करने में जुटीं रेस्क्यू टीमें, 10-12 KM पैदल चलकर सड़क तक लाए जाएंगे शव, DGCA और AAIB करेगी हादसे की जांच

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: सभी 6 शव बरामद करने में जुटीं रेस्क्यू टीमें, 10-12 KM पैदल चलकर सड़क तक लाए जाएंगे शव, DGCA और AAIB करेगी हादसे की जांच

October 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.